Wife accused of murdering husband also arrested | पति की हत्या में आरोपी पत्नी भी गिरफ्तार: प्रेमी ने पति को मारी थी गोली, पत्नी अमरीन समेत तीन आरोपी पकड़े – Bijnor News

Actionpunjab
1 Min Read


जहीर अहमद | बिजनौर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी अमरीन। - Dainik Bhaskar

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी अमरीन।

बिजनौर के किरतपुर में एक पति की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया। किरतपुर निवासी फारुख की 28 अप्रैल की शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही मृतक की पत्नी के प्रेमी और उसके साथी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है।

घटना शाम करीब 5 बजे की है। तीन लोग एक बाइक पर आए थे। फायरिंग की आवाज के बाद दो युवकों को मोटरसाइकिल से भागते देखा गया। मृतक के बड़े भाई नईम की शिकायत पर पुलिस ने मेहरबान पुत्र अहसान और उमर पुत्र जुल्फुकार के खिलाफ मामला दर्ज किया। दोनों आरोपी मौहल्ला अफगानान, किरतपुर के रहने वाले हैं।

पति फारुख के साथ अमरीन।

पति फारुख के साथ अमरीन।

पुलिस ने मेहरबान और उमर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 30 अप्रैल को किरतपुर पुलिस ने मृतक की पत्नी अमरीन को भी गिरफ्तार कर लिया। अमरीन मौहल्ला ढोलकियान, किरतपुर की रहने वाली है। पुलिस अब महिला को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।

यह फारुख है। जिसकी हत्या की गई।

यह फारुख है। जिसकी हत्या की गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *