Land grabbing case with fake documents | फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने का मामला: फिरोजाबाद में बसपा नेता समेत दो भाई गिरफ्तार, महिला की जमीन का बैनामा कराया – Firozabad News

Actionpunjab
2 Min Read


अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने के मामले में बसपा नेता समेत दो भाई गिरफ्तार। - Dainik Bhaskar

फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने के मामले में बसपा नेता समेत दो भाई गिरफ्तार।

फिरोजाबाद पुलिस ने जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बसपा नेता प्रकाश बाबू और उनके भाई बबलू उर्फ गोल्डी हैं। बबलू ओवैसी की पार्टी से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।

मामला सितंबर 2024 का है। एक महिला ने मक्खनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों ने एक फर्जी महिला को पेश कर शिकायतकर्ता की कृषि भूमि का बैनामा अपने नाम करा लिया था। पुलिस ने धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में केस दर्ज किया।

प्रकाश बाबू कोटला रोड ओझा नगर के निवासी हैं। उनके भाई बबलू सुहागनगर में रहते हैं। पुलिस ने 30 अप्रैल 2025 को दोनों को गिरफ्तार किया। आरोपी फर्जी व्यक्तियों को असली जमीन मालिक बताकर दस्तावेज तैयार करते थे। फिर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करते थे।

मक्खनपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर चलाया जा रहा है। आरोपियों को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *