अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर सेक्टर-20 में एक निर्माण स्थल का दौरा करतीं सीजेएम अपर्णा भारद्वाज।
पंचकूला में अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान श्रमिकों को श्रम कानूनों की जानकारी दी गई। न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में बताया गया। इ
.
कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्य योजना के तहत किया गया, जिसका मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं डीएलएसए सचिव अपर्णा भारद्वाज ने नेतृत्व किया। सीजेएम अपर्णा भारद्वाज ने श्रमिकों को निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए 15100 पर कॉल करने की जानकारी दी। उन्होंने सरकारी योजनाओं जैसे स्वास्थ्य बीमा, पेंशन और बच्चों की शिक्षा सहायता के बारे में भी बताया। महिला श्रमिकों के लिए विशेष सुविधाओं की जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम के बाद सीजेएम ने सेक्टर-20 के एक निर्माण स्थल का दौरा किया। वहां उन्होंने श्रमिकों से सीधा संवाद किया। बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स अधिनियम के बारे में जानकारी दी। महिला श्रमिकों और उनके बच्चों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया। कार्यक्रम में श्रमिकों को जागरूकता पुस्तिकाएं भी वितरित की गईं। इस दौरान सहायक श्रम आयुक्त अंजना गोयल, श्रम निरीक्षक किरण वर्मा और कृष्ण कुमार भी मौजूद रहे।

अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर श्रमिकों को कानून के बारे जागरूक करतीं सीजेएम अपर्णा भारद्वाज।