![]()
जानकारी देती मेयर शैलजा सचदेवा
हरियाणा के अंबाला में परशुराम नगर में स्कूल की बेशकीमती जमीन को बिना पारदर्शिता के बेचने के मामले का संज्ञान खुद अब मेयर ने ले लिया है। मेयर ने इसको लेकर जांच बैठा दी है। वहीं, अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इस मामले की जांच जल्द से जल्द पूरी
.
मेयर अंबाला शैलजा सचदेवा के अनुसार मेयर कार्यालय में दो अलग-अलग शिकायतें मिलीं थीं। जिनमें अंबाला शहर के परशुराम नगर में जो जैन स्कूल की जमीन का मामला चल रहा है, उसको लेकर प्राप्त हुई थी। इस जमीन के खरीद फरोख्त के मामले में नगर निगम के नियमों के साथ-साथ रजिस्टार आफ सोसायटी के नियमों की भी उल्लंगना की गई है।
प्रॉपर्टी आईडी से भी छेड़छाड़ का आरोप
मेयर ने बताया कि इस शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह सारा कार्य करने के लिए इन प्लोट्स की प्रॉपर्टी आईडी से भी छेड़छाड़ की गई है। जिसमें कुछ नगर निगम के अधिकारी भी संलिप्त बताए गए हैं। इसके चलते मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने आई हुई इन शिकायतों को कार्यवाही के लिए नगर निगम कमिश्नर के पास भेज दिया है।
शिकायतों का लिया जाए तत्काल संज्ञान
मेयर ने कमिश्नर को इन दोनों ही शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। यदि कोई भी नगर निगम का अवसर इस तरह के कार्य में संलिप्प्ट पाया जाता है और इस जमीन का सौदा करवाने में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार सामने आता है तो इस मामले को एसपी अंबाला तक कागजों सहित पहुंचाया जाएगा और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।