![]()
हरियाणा के जींद जिले के नरवाना क्षेत्र में हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर शुक्रवार को एक सड़क हादसा हुआ। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों कारों में सवार लोगों की पहचान की जा रही है। वहीं शिकायत के आधार पर दोषी पक्ष पर कार्रवाई अमल में ला
.
रॉन्ग साइड से आई कार
जानकारी के अनुसार गांव दनोदा के पास गलत दिशा से आ रही एक कार की सामने से आ रही दूसरी कार से टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को नरवाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान में जुटी पुलिस
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे का कारण गलत दिशा में वाहन चलाना था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस गलत दिशा से आने वाली कार और उसमें सवार लोगों की पहचान कर रही है। जांच के बाद दोषी पक्ष पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही गलत दिशा में वाहन न चलाने की हिदायत दी है।