![]()
ब्लॉक प्रधान चरणजीत कौर हाथ में मांग पत्र लिए हुए।
लुधियाना के जगराओं में आंगनवाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब सीटू ने 20 मई को होने वाली देशव्यापी हड़ताल की तैयारियों को लेकर बैठक की। बैठक में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी वर्कर शामिल हुईं। इस दौरान यूनियन की ब्लॉक प्रधान चरणजीत कौर ने सीडीपीओ को मांग पत्र सौ
.
चरणजीत कौर ने कहा कि केंद्र सरकार आईसीडीएस को समाप्त करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। पोषण ट्रैकर और फेस आईडी के माध्यम से लाभार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फेस आईडी के बिना पोषण का फायदा नहीं मिल रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद आधार कार्ड के नाम पर लाभार्थियों को सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है।
ओटीपी देने से भी मना कर रहे लोग
लोग फेस आईडी कराने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि 300 ग्राम दलिया के लिए फेस आईडी नहीं करवाएंगे। साइबर धोखाधड़ी के डर से लोग ओटीपी देने से भी मना कर रहे हैं। इसका सीधा असर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर पड़ रहा है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अभी तक मोबाइल भी नहीं दिए गए हैं। पिछले 20 वर्षों से केंद्र सरकार बजट तो दे रही है, लेकिन आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं करा रही है। कर्मचारियों से बिना संसाधनों के काम लिया जा रहा है।
20 मई को देशव्यापी हड़ताल का आयोजन
इन मुद्दों के विरोध में 9 मई को जिला मुख्यालयों पर केंद्र सरकार के नाम मांग पत्र भेजे जाएंगे। 20 मई को देशव्यापी हड़ताल का आयोजन किया जाएगा। इस हड़ताल के माध्यम से आईसीडीएस और बाल अधिकारों की रक्षा का प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर प्रधान शैली, रजनी बाला, आरती, आशा रानी, सुरजीत कौर, अंजू महिता, बलविंदर कौर, मांगट, इंदरजीत, मनजीत, हरजिंदर और मनी समेत बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी वर्कर मौजूद रहीं।