Vijay Deverakonda got into legal trouble for speaking on Pahalgam attack | पहलगाम हमले पर बोलकर कानूनी पचड़े में फंसे विजय देवरकोंडा: आदिवासियों का अपमान करने के आरोप में शिकायत दर्ज, पाकिस्तानियों से तुलना करने पर माफी की मांग हुई

Actionpunjab
2 Min Read


10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विजय देवरकोंडा ने सूर्या और पूजा हेगड़े स्टारर अपकमिंग फिल्म रेट्रो के प्री-रिलीज इवेंट में पहलगाम आतंकी हमले पर एक बयान दिया था। हालांकि इस बयान के चलते अब उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। आरोप हैं कि उन्होंने अपने बयान में आदिवासी समुदाय का अपमान किया है। शिकायतकर्ता ने एक्टर द्वारा जल्द से जल्द माफी मांगे जाने की बात भी कही है।

तेलंगाना टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, एडवोकेट लाल चौहान ने विजय के खिलाफ गुरुवार को एसआर नगर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कॉपी में रेट्रो के प्री-रिलीज इवेंट के वीडियो के स्क्रीनशॉट भी अटैच किए हैं। शिकायत में सबूत के तौर पर मीडिया द्वारा उनके बयान पर पब्लिश हुईं खबरों की भी कॉपी हैं।

इसके अलावा भी कई आदिवासी संगठनों से जुड़े लोगों ने विजय के बयान की कड़ी निंदा की है और कहा कि उन्हें अपने बयान पर माफी मांगनी पड़ेगी।

क्या था विजय देवरकोंडा का बयान

रेट्रो प्री-रिलीज इवेंट में विजय देवरकोंडा ने पहलगाम हमले पर कहा था, कश्मीर में जो रहा है उसका समाधान ये है कि आतंकवादियों को पढ़ाया जाए और ये सुनिश्चित किया जाए कि उनका ब्रेनवॉश न हो। वो क्या हासिल करेंगे। कश्मीर भारत का है कश्मीर हमारा है। भारत को पाकिस्तान पर हमला करने की भी जरुरत नहीं है क्योंकि पाकिस्तानी अपनी सरकार से खुद ही तंग आ चुके हैं। अगर ये सब चलता रहा तो वो खुद ही उन पर हमला करेंगे। असल में 500 साल पहले जैसे आदिवासी लड़ते थे, ये लोग बिना बुद्धि और समझ के वैसे ही काम कर रहे हैं।

विजय देवरकोंडा को अब आदिवासियों को बुद्धिहीन कहना महंगा पड़ रहा है। इस मामले में विजय देवरकोंडा और उनकी टीम की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

बताते चलें कि विजय देवरकोंडा जल्द ही फिल्म किंगडम में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 30 मई को रिलीज होगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *