ambala-cantonment-development-best-city-haryana-said-anil-vij | Ambala News | अंबाला छावनी में अब होगा विकास- विज: बोले- हरियाणा का सबसे बेहतर शहर बनाएंगे; पार्षदों के साथ मिलकर तैयार की योजना – Ambala News

Actionpunjab
5 Min Read


पार्षद मिलन कार्यक्रम के दौरान पार्षदों से मिलते अनिल विज

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी को हरियाणा का सबसे बेहतरीन शहर बनाने के लिए अपने पार्षदों को पांच सूत्री कार्यक्रम दिया, जिनमें पार्षदों को अपने-अपने वार्डों में इन पांच सूत्री कार्यक्रम के तहत बिजली, पानी, नाली, सड़क

.

पार्षद को अपने वार्ड में जाकर देखना होगा

अनिल विज ने कहा कि मैं अपने पार्षदों को आज पांच सूत्री कार्यक्रम देने के लिए आया हूं और इन पांच सूत्री कार्यक्रम में बिजली, पानी, नाली, सड़क और सफाई है। प्रत्येक पार्षद को अपने वार्ड में जा जाकर शाम को घूम-घूम कर स्वयं देखना होगा कि कौन सा काम करवाना है और कर्मचारियों को साथ लगाकर उन सभी समस्याओं को ठीक करवाना है। जैसे की कोई लाइट नहीं जल रही है तो उसे ठीक करवाना है। हालांकि उनके द्वारा शहर में 15000 लाइट लगवाई गई है यदि कोई ट्यूब लाइट खराब है तो उसे ठीक करवाना पार्षद की जिम्मेदारी है।

पार्षदों व क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते मंत्री अनिल विज

पार्षदों व क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते मंत्री अनिल विज

लोगों की समस्याओं का करेंगे समाधान करेंगे

उन्होंने कहा कि पार्षद को अपने कार्यों की समीक्षा करनी होगी कि हर घर में साफ पानी जा रहा है के नहीं जा रहा है। खाली जीप लेकर नहीं आगे दौड़ना है ताकि लोग पीछे-पीछे मेरी बिजली पानी लेकर घूमते रहे, वह काम नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सारे वार्डों में मेरे पार्षद खुद जाकर देखेंगे और वहां पर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे जैसे की ट्यूबलाइट नहीं चल रही है तो उसे ठीक करवाएंगे। यदि कोई तार लटक रही है या खंबा गिरने वाला है तो उसे कर्मचारियों को बुलाकर ठीक करवाया जाना चाहिए।

कर्मचारी को पार्षद से कराने होंगे हस्ताक्षर

मंत्री अनिल विज ने कहा कि मैं एक भी वार्ड के एक भी गली को गंदा नहीं देखना चाहता हूं और इस संबंध में आने वाले समय में जल्द ही अधिकारियों की बैठक उनके द्वारा ली जाएगी और हर पार्षद को कुछ कर्मचारी मिले ऐसी व्यवस्था करने के लिए मैं आगे बढ़ा रहा हूं। हर कर्मचारी को अपने काम के बाद पार्षद से हस्ताक्षर करवाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हर गली में सफाई और कूड़ा उठाने वाले को भी पार्षद से हस्ताक्षर करवाने होंगे यदि कोई कर्मचारी हस्ताक्षर पार्षद से नहीं करवाएगा तो उसकी तनख्वाह नहीं मिलेगी।

पार्षद से बात करते मंत्री अनिल विज

पार्षद से बात करते मंत्री अनिल विज

पार्षद काम नहीं करे तो विज बैठा है- विज

विज ने लोगों से कहा कि वे चाहते हैं कि हर आदमी को उसके घर तक जाने के लिए ठीक प्रकार से गली या रास्ता मिले। हालांकि सड़के बनती हैं टूटती रहती है लेकिन पार्षद की जिम्मेदारी है कि वे इनको ठीक करवाएं। उन्होंने कहा कि पार्षद की जिम्मेदारी काम करवाना है और यदि कोई काम नहीं करता है तो अनिल विज बैठा है। उन्होंने बताया कि मैं आज यहां पर आपको आपकी ड्यूटी और काम समझने के लिए आया हूं। उन्होंने कहा कि हालांकि पार्षद के अन्य काम भी होते हैं लोगों के जन्म प्रमाण पत्र, अन्य प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा अन्य विवादों को निपटाने के भी कार्य होते हैं लेकिन आज मैं पांच सूत्री कार्यक्रम पार्षदों को देने आया हूं ताकि इससे हमारा वार्ड और शहर सुंदर और बेहतरीन बन सके।

इन पांच कामों को जांचने के लिए बनेगी जल्द टीम

उन्होंने कहा कि इन पांच कामों को जांचने के लिए जल्द ही एक टीम का गठन किया जाएगा जो हर 2 महीने में जाकर कर हर पार्षद के वार्ड में इन पांच कामों को देखेगी और नंबर लगाकर कार्य इन कामों का आंकल्न करेगी। उन्होंने बताया कि इन नंबरों का और इन कामों के आकलन का परिणाम भी सभी कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करके बताया जाएगा कि अमुक पार्षद एक नंबर और दो नंबर तथा तीन नंबर पर है। यदि किसी पार्षद के वार्ड में गंदगी होगी तो उसके नंबर कट जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन पांच सूत्री कार्यक्रम के लिए 50 नंबर होंगे और प्रत्येक काम के 10 नंबर होंगे और प्रत्येक कार्य के 10 में से नंबर दिए जाएंगे। यह नंबर टीम द्वारा लगाए जाएंगे और वह उम्मीद करते हैं कि सभी पार्षद अपने-अपने वार्डों में अच्छा कार्य करेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *