goa shirgao shri lairai jatra stampede  | गोवा के शिरगांव में लैराई यात्रा में भगदड़: 7 की मौत, 50 से ज्यादा घायल; करंट से दहशत फैली, सब एक-दूसरे पर गिरते गए

Actionpunjab
7 Min Read


बिचोलिमकुछ ही क्षण पहलेलेखक: आशीष राय

  • कॉपी लिंक
2 मई की रात को नॉर्थ गोवा के शिरगांव में देवी लैराई यात्रा में भीड़ के कारण भगदड़ मची। - Dainik Bhaskar

2 मई की रात को नॉर्थ गोवा के शिरगांव में देवी लैराई यात्रा में भीड़ के कारण भगदड़ मची।

गोवा के शिरगांव में श्री लैराई जात्रा (यात्रा) के दौरान शुक्रवार रात मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई। जानकारी शनिवार सुबह आई है। हादसे में 50 से ज्यादा लाेग घायल हैं, जिनमें 20 गंभीर हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

शुक्रवार शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालु जात्रा में शामिल होने मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक दुकान के सामने बिजली के तार से करंट लगने के बाद कुछ लोग गिर गए। तभी अफरा-तफरी हुई और भगदड़ मच गई। क्राउड मैनेजमेंट के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की वजह से हादसा हुआ। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

श्री लैराई जात्रा नॉर्थ गोवा के बिचोलिम तालुका के शिरगांव गांव में आयोजित होने वाला हिंदू धार्मिक उत्सव है। जात्रा हर साल अप्रैल या मई में होती है। इसमें गोवा, महाराष्ट्र, और कर्नाटक से हजारों श्रद्धालु आते हैं। जात्रा 2 मई की शाम से 3 मई की सुबह तक आयोजित की गई थी। इसी दौरान हादसा हुआ।

हादसे से जुड़ी तस्वीरें…

घायलों को नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और बिचोलिम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

घायलों को नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और बिचोलिम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

20 से ज्यादा घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

20 से ज्यादा घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों का गोवा मेडिकल कॉलेज (GMC) और नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

घायलों का गोवा मेडिकल कॉलेज (GMC) और नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

CM प्रमोद सावंत नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और बिचोलिम हॉस्पिटल में घायलों से मिले।

CM प्रमोद सावंत नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और बिचोलिम हॉस्पिटल में घायलों से मिले।

यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक से पहुंचे थे।

यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक से पहुंचे थे।

श्री लैराई जात्रा में आग के ऊपर चलने की परंपरा है। इसे 'धोंड' कहते हैं।

श्री लैराई जात्रा में आग के ऊपर चलने की परंपरा है। इसे ‘धोंड’ कहते हैं।

श्री लैराई जात्रा गोवा के शिरगांव में हर साल अप्रैल या मई में होती है।

श्री लैराई जात्रा गोवा के शिरगांव में हर साल अप्रैल या मई में होती है।

श्रद्धालुओं की भीड़ उत्सव में शामिल होने पहुंची थी।

श्रद्धालुओं की भीड़ उत्सव में शामिल होने पहुंची थी।

40 हजार श्रद्धालु यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे गोवा पुलिस के मुताबिक- महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित कई राज्यों के 30 से 40 हजार लोग यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। शुक्रवार शाम भीड़ मंदिर की ओर जा रही थी, तभी एक ढलान पर कुछ लोग गिर पड़े। इसके बाद पीछे से आ रहे लोग भी एक-दूसरे पर गिरते चले गए। 40 से 50 लोग इस दौरान नीचे गिर गए। इसके बाद अफरा-तफरी होने से भगदड़ मच गई।

यात्रा के लिए एक हजार पुलिसकर्मियों की ही तैनाती हुई थी। वहीं, भीड़ की एक्टिविटी को ड्रोन की मदद से ट्रैक किया जा रहा था।

PM मोदी ने हादसे को लेकर CM सावंत से बात की CM प्रमोद सावंत ने ‘X’ पर लिखा- शिरगांव के लैराई जात्रा में हुई भगदड़ से दुखी हूं। मैंने नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन कर स्थिति की जानकारी ली और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

भगदड़ पर PM मोदी सहित अन्य नेताओं के बयान

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- गोवा के शिरगांव में भगदड़ के कारण हुई मौतों से दुखी हूं। अपने प्रियजन को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी- गोवा के शिरगांव स्थित लैराई देवी मंदिर में वार्षिक यात्रा के समय भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मौत और घायल होने का समाचार बहुत दुखद है। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
  • गोवा CM प्रमोद सावंत- गोवा में पहली बार ऐसा मामला सामने आया है। मैं मौके पर पहुंचा हूं और घायलों से अलग-अलग अस्पतालों में जाकर मिला हूं।

2025 में भगदड़ की 2 बड़ी घटनाएं…

तारीख: 15 फरवरी, स्थान- दिल्ली रेलवे स्टेशन; 17 मौतें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी की रात करीब साढ़े 9 बजे भगदड़ मची। इसमें 17 लोगों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग घायल हुए। ट्रेन को प्लेटफॉर्म 12 से 16 पर शिफ्ट किया गया था। इसी दौरान लोग प्लेटफॉर्म 16 की तरफ जाने के लिए फुटओवर की ओर दौड़ने लगे और भगदड़ मच गई। पूरी खबर पढ़ें…

तारीख: 28 जनवरी, स्थान- प्रयागराज महाकुंभ; 30 मौतें

प्रयागराज महाकुंभ में 28 जनवरी की देर रात करीब 1:30 बजे संगम नोज इलाके में भगदड़ मच गई थी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 30 लोगों की मौत हुई। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में ज्यादा मौतें होने की बात कही गई। हादसा उस समय हुआ जब लोग संगम तट पर मौनी अमावस्या के स्नान के लिए इंतजार कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें… ——————————

भगदड़ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

महाकुंभ में भगदड़- दिल दहलाने वाले 9 VIDEO, महिलाएं नीचे गिरीं, भीड़ कुचलती चली गई

प्रयागराज महाकुंभ में मंगलवार देर रात भगदड़ मच गई। मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के पहले हुए इस हादसे में 14 लोगों की जान चली गई। वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। भगदड़ की शुरुआत हुई तो कुछ महिलाएं जमीन पर गिर गईं। लोग उन्हें कुचलते हुए निकल गए। जब भीड़ हटी तो लोग लाशों के बीच अपनों को तलाशते रहे। चारों ओर रोने-चीखने की आवाजें आ रही थीं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *