यमुनानगर में बारिश के दौरान गंतव्य की ओर जाते वाहन चालक।
यमुनानगर में रविवार शाम के समय मौसम ने करवट ली। दिनभर की चिलचिलाती गर्मी के बाद शाम को आसमान में काले घने बादल छा गए। तेज हवाओं और आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई। बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि भी हुई।
.

यमुनानगर में हुई बारिश के दौरान गंतव्य की ओर जाते राहगीर।
मौसम विभाग के अनुसार जिले में 15 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश से जहां मौसम में ठंडक आई वहीं निकासी की व्यवस्था ठीक न होने के कारण शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। बारिश के बावजूद लोगों की दैनिक गतिविधियां जारी रहीं।

यमुनानगर में हुई बारिश।
कुछ लोग वाहनों से तो कुछ पैदल ही अपने गंतव्य की ओर निकले। मौसम विभाग अनुसार रात के समय भी हल्की बारिश हो सकती है।