- Hindi News
- Jeevan mantra
- Dharm
- Avdheshanand Giri Maharaj Life Lesson. We Will Be Happy Only When The Environment Around Us Is Clean, Pure, Balanced And Beautiful
हरिद्वार23 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सभी प्राणियों में एक ही तत्व का वास है। अगर हम सभी के सुख का ध्यान नहीं रखेंगे तो खुद भी सुखी नहीं हो सकते है। मनुष्य तभी सुखी होगा, जब उसके आसपास का परिवेश संतुलित और सुंदर होगा। अगर आपका परिवेश सुंदर, स्वच्छ, पवित्र, संतुलित नहीं है तो समर्थ जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। परस्पर संतुलन, एकता, एक-दूसरे की पूरकता हमारे जीवन को श्रेष्ठ बनाती है। अगर हम समर्थ होना चाहते हैं, श्रेष्ठ बनना चाहते हैं तो हमें नैसर्गिक होना होगा, प्रकृति के नियमों का पालन करना होगा।
आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए हम स्वस्थ जीवन कैसे जी सकते हैं?
आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें।
खबरें और भी हैं…