भूख हड़ताल पर पंच के समर्थन में बैठे ग्रामीण
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पंच ने आरोप लगाया कि सरपंच दीपिका की शादी बाद में हुई। गांव माजरा खुर्द की सरपंच पहले बनी, फर्जी तरीके से बने वोट की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाएं। सरपंच के पति ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि यह सभी आरोप निराधार हैं।
.
महेंद्रगढ़ में माजरा खुर्द की सरपंच के खिलाफ डॉ भीमराव अंबेडकर चौक स्थित माजरा खुर्द के पंच सुरेंद्र यादव की भूख हड़ताल रविवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गई। भूख हड़ताल में महेंद्रगढ़ ब्लॉक समिति चेयरपर्सन विजयलक्ष्मी ने भी पहुंचकर अनशन पर बैठे पंच सुरेंद्र यादव की सेहत पर चिंता जाहिर की। भारी उमस के बीच आमरण अनशन पर बैठे पंच सुरेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि गांव की सरपंच दीपिका पत्नी प्रवीण की शादी बाद में हुई थी, लेकिन दीपिका गांव की सरपंच पहले बन गई। जब शादी ही नहीं हुई तो माजरा खुर्द की सरपंच कैसे बनी? दीपिका पत्नी प्रवीण कुमार गांव की मतदाता कैसे बनी, यह एक जांच का विषय है? जिसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।

भूख हड़ताल पर बैठा पंच सुरेंद्र
भारत का प्रजातंत्र चुनाव प्रक्रिया को विश्व में सबसे पारदर्शित माना गया है। उन्होंने फिर दोहराया कि जब तक गांव के सरपंच पर लगाएं गए आरोपों की जांच सरकार द्वारा उच्च स्तरीय एजेंसी से नहीं कराई जाएगी तब तक वह भूख हड़ताल जारी रखेगा।
उनके साथ किसी तरह की भी घटना होगी उसके लिए शासन और प्रशासन जिम्मेवार रहेगा। पंच सुरेंद्र ने दावा किया कि उन्हें भारी संख्या में लोगों का समर्थन मिल रहा है। मोबाइल फोन पर भी उन्हें जनप्रतिनिधियों का समर्थन प्राप्त हो रहा है।
सरपंच ने अपना पक्ष रखा
माजरा खुर्द के सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण ने बताया कि उनके पास सभी डाक्यूमेंट्स उपलब्ध हैं। यह सभी आरोप निराधार हैं। मीडिया के समक्ष दिखा देंगे।

भूख हड़ताल पर पंच के समर्थन में बैठे ग्रामीण
इन्होंने दिया पंच को समर्थन
इस मौके पर सत्यवान, कंवर सिंह रंगा, रमेश कुमार बवाना,बलजीत चितलांग,सुरेश कुमार महेंद्रगढ़, अंकित लावण, सतवीर सिंह झगड़ोली, राकेश वर्मा महेंद्रगढ़, मुकेश माजरा खुर्द, सुमन माजरा खुर्द, अशोक कुमार माजरा खुर्द, जगदीश महायच महेंद्रगढ़, भूप सिंह ढाणी फोगाट, रमेश बवाना, बलजीत चितलांग, राजाराम सुरजनवास। सोमबीर बलाना, दौलत राम माजरा खुर्द, इंद्रजीत सिंह माजरा खुर्द, सुभाष चौहान निंबी, राजबाला सुरजन वास, लालचंद सुरजन वास, गोपी राम अग्रवाल महेंद्रगढ़, चमन सिंह निंबी, सहित काफी संख्या में ग्रामीणों अनशन सथल पर पहुंचकर। पंच सुरेंद्र सिंह को अपना समर्थन दिया।