Trump Orders Resumption of Arms Supply to Ukraine After Pentagon Pause | यूक्रेन को हथियार सप्लाई रोके जाने से ट्रम्प नाराज: पेंटागन ने राष्ट्रपति को इसकी जानकारी नहीं दी थी; सप्लाई दोबारा शुरू

Actionpunjab
5 Min Read


वॉशिंगटन डीसी21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई पर रोक लगाने नाराजगी जताई है। रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने ट्रम्प को बताए बिना सप्लाई पर रोक लगा दी थी।

इस फैसले से हैरान ट्रम्प ने सोमवार को यूक्रेन को दोबारा हथियार भेजने का आदेश दे दिया है।

पिछले हफ्ते पेंटागन ने ऐलान किया था कि अमेरिका यूक्रेन को कुछ जरूरी हथियार जैसे एयर डिफेंस मिसाइलें, प्रिसिशन गाइडेड आर्टिलरी, पैट्रियट और हेलफायर मिसाइलें देना फिलहाल रोक रहा है।

इसके पीछे कारण बताया गया कि अमेरिका के अपने स्टॉक में इन हथियारों की कमी हो गई है। जिस पर अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने साइन किए थे।

लेकिन ट्रम्प को इस फैसले की जानकारी पहले से नहीं दी गई थी। AP की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने इसे व्हाइट हाउस से बात किए बिना लिया गया कदम बताया।

पुतिन के खिलाफ ट्रम्प ने सख्त रुख अपनाया

AP की रिपोर्ट के मुताबिक कैबिनेट मीटिंग में ट्रम्प ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा,

QuoteImage

पुतिन हमें हर बार झूठी बातें सुनाता है। वो बहुत मीठा बोलता है, लेकिन उसका कोई मतलब नहीं निकलता।

QuoteImage

ट्रम्प ने कहा कि वो युद्ध जल्दी खत्म करना चाहते हैं लेकिन पुतिन की वजह से शांति वार्ता आगे नहीं बढ़ रही है।

ट्रम्प ने रूस पर तेल उद्योग से जुड़ी पाबंदियों को लेकर चेतावनी दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे एक प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं जिसके तहत रूसी तेल खरीद रहे भारत और चीन जैसे देशों पर 500% टैरिफ लगाया जाएगा।

यूक्रेन की सैन्य मदद करने वाला सबसे बड़ा देश अमेरिका

रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2022 से जंग जारी है। अमेरिका यूक्रेन को सैन्य मदद देने वाला सबसे बड़ा इकलौता देश है। अमेरिका ने जंग शुरू होने के बाद से यूक्रेन को एयर डिफेंस सिस्टम, ड्रोन, रॉकेट लॉन्चर, रडार, टैंक और कई एंटी रडार हथियार दिए हैं।

यूक्रेन ने अमेरिका और यूरोप से और सैन्य सहायता मांगी थी। जेलेंस्की ने कहा था कि यूक्रेन को अपने हवाई रक्षा प्रणाली और ड्रोन उत्पादन बढ़ाना जरूरी है।

रूस ने यूक्रेन पर 4 जुलाई की सुबह 500 मिसाइलों और ड्रोनों से हमला किया है।

रूस ने यूक्रेन पर 4 जुलाई की सुबह 500 मिसाइलों और ड्रोनों से हमला किया है।

यूक्रेन ने अमेरिकी कंपनी के साथ ड्रोन उत्पादन के लिए समझौते किए

यूक्रेन ने यूरोपीय सहयोगियों और एक अमेरिकी कंपनी के साथ ड्रोन उत्पादन के लिए समझौते किए हैं। जिससे यूक्रेन को इस साल लाखों ड्रोन मिलेंगे। जेलेंस्की ने सोमवार को टेलीग्राम पर लिखा, “जीवन की रक्षा के लिए वायु रक्षा सबसे जरूरी है।

उन्होंने कहा- इसमें इंटरसेप्टर ड्रोन का विकास और प्रोडक्शन भी शामिल है, जो रूस के लंबी दूरी के शाहेद ड्रोन को रोक सकते हैं।ड्रोन के इस्तेमाल से यूक्रेन को सैनिकों की कमी की भरपाई करने में भी मदद मिली है।

यूक्रेन की वायु सेना के मुताबिक, रूस ने 4 जुलाई की रात 12:30 बजे कीव की तरफ बैलिस्टिक मिसाइल दागी और फिर आसपास और मिसाइलें छोड़ीं।

यूक्रेन की वायु सेना के मुताबिक, रूस ने 4 जुलाई की रात 12:30 बजे कीव की तरफ बैलिस्टिक मिसाइल दागी और फिर आसपास और मिसाइलें छोड़ीं।

रूस के हमले में 11 यूक्रेनी नागरिकों की मौत

रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं। रूसी हमलों में 11 नागरिक मारे गए और 80 से ज्यादा घायल हुए, जिनमें सात बच्चे भी शामिल हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने पिछले हफ्ते 1 हजार से ज्यादा ड्रोन, 39 मिसाइल और करीब 1 हजार ग्लाइड बम दागे।

रूस ने यूक्रेन के सैन्य भर्ती केंद्रों पर भी हमले किए, जिससे खार्किव और जपोरिझिया में 17 लोग घायल हुए। रूस ने दावा किया की उसने 91 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए।

—————————————————————–

ये खबर भी पढ़े…

इजराइल ने ट्रम्प को नोबेल के लिए नॉमिनेट किया:नेतन्याहू बोले- आप इसके हकदार; पाकिस्तान पहले नॉमिनेट कर चुका

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है। नेतन्याहू ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में ट्रम्प से मुलाकात के दौरान इसकी जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *