karnal-stf-arrests-sixth-accused-char-chaman-chowk-firing-extortion-update | करनाल में फिरौती केस में 5वां आरोपी गिरफ्तार: चार चमन चौक पर की थी फायरिंग, मोबाइल शॉप में फेंकी पर्ची – Gharaunda News

Actionpunjab
3 Min Read



करनाल जिले के चार चमन चौक फायरिंग और एक करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में एसटीएफ ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर मेडिकल करवाया गया और फिर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता

.

अब तक केस में कुल पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

2 जून की रात हुई थी फायरिंग

मामला 2 जून 2025 की रात का है, जब करनाल के चार चमन चौक स्थित नागपाल मोबाइल शॉप पर दो युवक बाइक पर सवार होकर आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के पास पिस्टल थी। एक युवक ने बाइक पर बैठे-बैठे दो फायर किए, जबकि तीसरी गोली चलाने की कोशिश में उसकी पिस्टल जाम हो गई। उसी समय दूसरा युवक दुकान के अंदर गया और एक धमकी भरी पर्ची फेंक गया।

जिसमें एक करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की गई थी। इस वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी थी।

7 जून को हिसार में मुठभेड़ में पकड़े

घटना के बाद 7 जून को एसटीएफ को सूचना मिली कि कुछ बदमाश हिसार के धीरणवास और रावलवास के बीच रजबाहे के पास कच्चे रास्ते से निकल रहे हैं। पुलिस ने पीछा किया, तो बदमाशों की गाड़ी पलट गई। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो बदमाशों को गोली लगने पर घायल अवस्था में पकड़ा और तीन अन्य को राउंडअप कर लिया गया।

पुलिस की कार्रवाई में इंस्पेक्टर प्रदीप और अशोक की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोलियां लगी, लेकिन दोनों सुरक्षित रहे।

हथियार और कारतूस भी बरामद

मुठभेड़ के बाद पकड़े गए पांचों आरोपियों की पहचान आर्यन (बालसमंद), राहुल (बालसमंद), अंकित (रावलवास), अमित (सरसाना) और रामचंद्र (रावलवास) के रूप में हुई। इनके कब्जे से पुलिस ने हथियार और कारतूस भी बरामद किए थे। मामले में करनाल पुलिस ने आर्यन और राहुल को प्रोडक्शन वारंट पर हिसार से लाकर कोर्ट में पेश किया और 6 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था।

अब दौलत राणा की गिरफ्तारी

एसटीएफ के जांच अधिकारी एएसआई फूल सिंह ने बताया कि अब मामले में दौलत राणा नामक आरोपी को भी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को करनाल लाकर मेडिकल करवाया गया और कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *