Sangrur Two Children Caught Begging Hand Over Family News Update | संगरूर में भीख मांगते दो बच्चे पकड़े: डॉक्यूमेंट की जांच के बाद परिवार को सौंपा, भीख मंगवाने वाली की DNA टेस्ट की तैयारी – Sangrur News

Actionpunjab
1 Min Read



संगरूर में प्रोजेक्ट जीवनजोत 2.0 के तहत प्रशासन ने रेड की।

पंजाब के संगरूर में प्रोजेक्ट जीवनजोत 2.0 के तहत प्रशासन ने बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन की टीम ने भीख मांगते दो बच्चों को पकड़ा। डॉक्यूमेंट की जांच के बाद उन्हें परिवार वालों के हवाले कर दिया गया।

.

उपायुक्त विराज एस. तिड़के के निर्देशन में विशेष जांच अभियान चलाया गया। टीम ने जिले के विभिन्न ब्लॉकों में रेड की। एडीसी अमित बैंबी के अनुसार, टीम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी, बाल विकास एवं परियोजना अधिकारी, पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल थे।

टीम ने धुरी में भीख मांगते बच्चों को पकड़ा। संगरूर शहर, भवानीगढ़, सुनाम और धुरी के विभिन्न इलाकों में भी जांच की गई। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बच्चों से भीख मंगवाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन ने कहा कि बच्चों के साथ भीख मांगते पकड़े जाने वालों का आधार कार्ड और अन्य डॉक्यूमेंट चेक किए जाएंगे। अगर बच्चे के साथ रिश्ता साबित नहीं होता है तो डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। किशोर न्याय अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *