Electricity department registered 272 VCRs in 3 days/bharaptur/vidhyut vitran nigam/15 village/bijli chori | बिजली विभाग ने 3 दिन में 272 VCR दर्ज की: 15 गांव में 1 करोड़ 80 लाख का लगाया जुर्माना, अब स्मार्ट मीटर रोकेगा बिजली चोरी – Bharatpur News

Actionpunjab
3 Min Read


बिजली विभाग की टीमें गांव में जाकर बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई करती हुई।

भरतपुर के विद्युत वितरण निगम ने तीन दिन के अंदर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बिजली विभाग ने 15 गांव में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए 272 VCR दर्ज की हैं। जिससे 1 करोड़ 80 लाख का जुर्माना काटा। है। यह कार्रवाई ऊर्जा मंत्री के निर्देश के बा

.

ऊर्जा मंत्री ने दिए बिजली चोरी रोकने के निर्देश

अधीक्षण अभियंता जेएल मीणा ने बताया कि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने भरतपुर दौरे के समय बिजली चोरी पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद विभाग ने जिले के 15 गांव को चिन्हित किया। जिसमें जघीना, सेंथरा, मोरोली, रारह, बुराबई , महंगाया, पथैना, खदराया, एतरमपुरा, भैंसिंना सहित कई गांव शामिल थे। गांव को चिन्हित करने के बाद 19, 20 और 21 जुलाई को बिजली चोरी के खिलाफ एक अभियान चलाया गया।

ऊर्जा मंत्री के निर्देश के बाद बिजली विभाग ने चलाया अभियान।

ऊर्जा मंत्री के निर्देश के बाद बिजली विभाग ने चलाया अभियान।

15 गांव में 1 करोड़ 80 लाख का लगाया जुर्माना

इस अभियान के तहत 272 जगह बिजली चोरी और कई कमियां पाई गई। जिसको देखते हुए बिजली विभाग की टीमों ने 272 VCR दर्ज की और, 1 करोड़ 80 लाख का जुर्माना काटा। इस अभियान के दौरान कई कमियां पाई गई। जिसमें कई घरों में बिना मीटर के ही बिजली चलाई जा रही थी। बिल ज्यादा होने के बाद बिल जमा नहीं करवाया और बिजली चोरी की जा रही थी। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की गई। साथ ही समझाइश की गई की वह आगे से भविष्य इस तरह की चोरी न करें।

स्मार्ट मीटर रोकेगा बिजली चोरी

अधीक्षण अभियंता जेएल मीणा ने बताया कि अब स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो चुका है। जल्द ही पूरे जिले में स्मार्ट मीटर लगा दिए जाएंगे। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता घर बैठे ही बिजली के बिल के बारे में जान सकेंगे। स्मार्ट मीटर से विभाग को बिजली चोरी पर शिकंजा लगाने में मदद मिलेगी।

3 दिन के अभियान में 272 जगह बिजली चोरी पकड़ी गई।

3 दिन के अभियान में 272 जगह बिजली चोरी पकड़ी गई।

बिजली विभाग ने 272 VCR दर्ज की

अधीक्षण अभियंता जेएल मीणा ने बताया कि सेंथरा और मोरोली गांव में अभियान चलाकर विद्युत चोरों के खिलाफ कार्रवाई कर 103 VCR दर्ज कर 61.8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। 21 जुलाई को रारह, बुराबई और महंगाया गांव में 79 VCR दर्ज कर 55 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। 23 जुलाई को पथैना, खदराया, एतरमपुरा, भैंसिंना गांव में 90 VCR दर्ज कर 63.4 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *