Varanasi News accused had committed unnatural rape with innocent Suraj | मासूम सूरज के साथ किया था आरोपियों ने अप्राकृतिक दुष्कर्म: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, मुकदमे में बढ़ेंगी धाराएं, डॉक्टर का होगा बयान दर्ज – Varanasi News

Actionpunjab
5 Min Read


सूरज को मारने के पहले चचेरे भाइयों ने किया था प्राकृतिक दुष्कर्म। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा।

वाराणसी के रामनगर थानाक्षेत्र के गोलघाट निवासी सूरज शर्मा की 12 अगस्त को बावनबीघा में लाश मिली थी। सूरज को उसकी मां सोना ने प्रॉपर्टी के 50 लाख रुपए के लिए अपने बॉयफ्रेंड से मौत की नींद सुलवाया था। इस मामले में अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा ह

.

रिपोर्ट में इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस अब इस केस में पास्को एक्ट की धारा बढ़ाने की तैयारी कर रही है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर्स का भी बयान अब दर्ज होगा।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा सूरज शर्मा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी मां सोना शर्मा के बॉयफ्रेंड और फैजान और उसके चचेरे भाई राशिद ने सूरज का अपहरण करने के बाद बावनबीघा में ही उससे अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इस दौरान सूरज ने बचने का बहुत प्रयास किया पर वह उन चंगुल से नहीं बच पाया। इसी क्रम में सूरज का गला दबने से मौत हुई। सूरज ने अंतिम सांस तक खुद को बचाने का प्रयास किया है।

पास्को एक्ट की बढ़ाई जाएगी धारा इस मामले में अब रामनगर पुलिस दर्ज मुकदमे में पास्को एक्ट की धारा भी बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसके पहले आज डॉक्टर्स जिन्होंने पोस्टमॉर्टम किया है उनका मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज होगा।

सूरज की मौत के बाद उसके घर पर मोहल्ले वालों का जमावड़ा लगा था।

सूरज की मौत के बाद उसके घर पर मोहल्ले वालों का जमावड़ा लगा था।

अब जानिए क्या था मामला और सूरज का शव कहां से बरामद हुआ…

11 अगस्त से लापता था सूरज, 12 अगस्त को मिला था शव वाराणसी के रामनगर थानाक्षेत्र के गोलाघाट निवासी सूरज शर्मा का रोज की तरह 11 अगस्त को भी शाम 6 बजे कोचिंग पढ़कर घर लौटा था। घर में बैग रखकर वह गली में खेलने चला गया था। सूरज की चाची अनीता ने बताया- उसके कुछ ही देर बाद उसकी मम्मी सोना आयी पर उसने बेटे के बारे में कुछ नहीं पूछा। रात 9 बजे हल्ला मचाया की बेटा गायब है। सबने ढूंढा पर नहीं मिला।

इसके बाद पुलिस कंप्लेन की गयी। सुबह सोना ने बताया कि वह उसके बॉयफ्रेंड के साथ गया था पर वो लेकर छोड़ गया था। इसके बाद पुलिस ने बॉयफ्रेंड से पूछताछ की तो मामला सामने आया और बावनबीघा से झाड़ियों सूरज की छुपी हुई लाश पुलिस ने बरामद कर ली।

मुख्य आरोपी का हुआ एनकाउंटर सहयोगी भाई भी गिरफ्तार इस दौरान फैजान भागने लगा और उसने पुलिस की बन्दूक छीनकर गोली चलाई। जिसपर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई तो फैजना घायल हो गया। दोनों भाइयों को जेल भेज दिया गया है।

4 महीना पहले सोना ने बताया था अफेयर सूरज के चाचा अनूप शर्मा ने बताया- सूरज के पिता की मौत 2 साल पहले बीमारी से हुई थी। इसके बाद से सोना यहीं रह रही थी। हमें ये नहीं पता चला कि कब और कैसे उसका अफेयर फैजान से हुआ। वो छोटी-मोटी जॉब करती थी, घर से समय से जाती और फिर वापस लौट आती थी।

चाचा अनूप शर्मा ने बताया प्रॉपर्टी के बंटवारे का बना रही थी दबाव।

चाचा अनूप शर्मा ने बताया प्रॉपर्टी के बंटवारे का बना रही थी दबाव।

चार महीना पहले सोना ने अपने अफेयर के बारे में सबके सामने खुलकर कहा था। इसके बाद वह फैजाने के साथ अक्सर बाइक से बैठकर घूमती दिखाई देती थी। वो सूरज और उसकी बेटी को भी घुमाने ले जाता था। लेकिन आज तक फैजान घर नहीं आया। वो लगातार हम पर जायदाद में बंटवारे का दबाव बना रही थी। कई बार पार्षद से भी इस बारे में मिल चुकी थी। लेकिन हमें यह नहीं पता था कि वो इतना बड़ा कदम उठा लेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *