SSP made administrative changes in Mathura | मथुरा में SSP ने प्रशासनिक फेरबदल किया: 7 निरीक्षकों का ट्रांसफर किया, वृंदावन थाना प्रभार लाइन हाजिर; देखें लिस्ट – Mathura News

Actionpunjab
2 Min Read


राकेश पचौरी | मथुरा12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर सात निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया। साथ ही वृंदावन थाना प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया। इस कदम ने पुलिस विभाग में हलचल तेज कर दी है।

हाल ही में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व संपन्न होने के बाद कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किए गए हैं। एसएसपी श्लोक कुमार के इस निर्णय के बाद विभागीय स्तर पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई पुलिसकर्मी इसे सख्त लेकिन आवश्यक कदम बता रहे हैं।

फेरबदल में अजय किशोर को थाना जमुनापार से हटाकर मंगोर्रा का प्रभारी बनाया गया है, जबकि पुलिस लाइन में तैनात विदेश त्यागी को जमुनापार थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रवीण कुमार सिंह को मंगोर्रा से हटाकर पर्यटन थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं पर्यटन थाने के प्रभारी संजय कुमार पांडेय को वृंदावन थाने की कमान सौंपी गई है।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल को लाइन हाजिर कर दिया गया

अजीत सिंह को निरीक्षक अपराध मंगोर्रा से हटाकर प्रभारी लोक शिकायत प्रकोष्ठ बनाया गया है। वृंदावन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जिससे पुलिस विभाग में चर्चाओं का माहौल और तेज हो गया है। इसके अलावा नरेंद्र पाल सिंह का पूर्व स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें प्रभारी सम्मन पुलिस सेल नियुक्त किया गया है।

एसएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि यह बदलाव पूरी तरह से प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए किए गए हैं। हालांकि, वृंदावन थाना प्रभारी के लाइन भेजे जाने को लेकर शहरभर में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।

कुल मिलाकर, एसएसपी के इस कदम से पुलिस महकमे में एक ओर जहां अनुशासन और सक्रियता बढ़ाने की मंशा साफ झलक रही है। वहीं, दूसरी ओर विभागीय कर्मचारियों के बीच असमंजस का माहौल भी दिखाई दे रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *