प्रयागराज, कीडगंज के श्री कृष्ण जन्माष्टमी कमेटी द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बुधवार को एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपने सुरों से श्रद्धालुओं को जमकर झुमाया साथ ही सुप्रसिद्ध भजन गायक सूर्य प्रक
.
इस दिव्य आयोजन का शुभारंभ स्वामी बटुक महाराज एवं महापौर गणेश केसरवानी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत में गणेश वंदना एवं मां दुर्गा की भक्ति वंदना प्रस्तुत की गई, जिसने संपूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक आभा से आलोकित कर दिया।

गणेश वंदना से शुरू हुआ कार्यक्रम
इस अवसर पर भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा ने जब मंच संभाला तो उनकी मधुर स्वर लहरियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत प्रसिद्ध भजन “मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो” से की, जिसे सुनते ही उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे।
दर्जनों भजन प्रस्तुत किया ।
इसके पश्चात उन्होंने “ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन”, “जग में सुन्दर हैं दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम”, “अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम”, “वो काला एक बांसुरी वाला”, “श्याम पिया मोहे रंग दे चुनरिया”, और “नंद के आनंद भयो जय हो नंदलाल की” जैसे दर्जनों लोकप्रिय भजन प्रस्तुत कर वातावरण को कृष्णमय कर दिया।

आयोजकों द्वारा भजन गयक का सम्मान किया गया
अनूप जलोटा ने मंच से घोषणा की कि वे भजनों के माध्यम से सनातन धर्म की सेवा का संकल्प लेकर कार्य कर रहे हैं और अब तक 500 भजन गायकों को तैयार कर चुके हैं। उनका उद्देश्य भारत की सनातन आध्यात्मिक शक्ति को विश्व पटल पर पहुंचाना है।

वातावरण को कृष्णमय हो गया।
इससे पूर्व सुप्रसिद्ध भजन गायक सूर्य प्रकाश दुबे ने भी अपनी भक्ति संगीतमय प्रस्तुति से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने “जय राधे राधे जय श्यामा”, “श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी”, “नाम मेरी राधा रानी का”, “मेरी अर्जी लगी है राधा रानी कृपा बरसाए रखना” जैसे भावपूर्ण भजनों से भक्तों का मन मोह लिया।

महापौर गणेश केसरवानी द्वारा स्मृति चिन्ह दिया गया।
मुंबई से आए विशेष कलाकार
कार्यक्रम के दौरान भगवान महाकाल, महाकाली, श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन सहित अनेक भव्य कलात्मक झांकियों की भी प्रस्तुति की गई, जिसने कार्यक्रम की शोभा को और अधिक बढ़ाया। ये झांकियां मुंबई से आए विशेष कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गईं।
कार्यक्रम के संयोजक आयुष अग्रहरि ने अपनी टीम के साथ अनूप जलोटा एवं सूर्य प्रकाश दुबे समेत सभी कलाकारों का स्वागत भगवान श्रीकृष्ण की स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं अंग वस्त्र पहनाकर किया।