More than 10 lakh devotees have performed Jalabhishek till now | 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अब तक किया जलाभिषेक: एशिया की सबसे ऊंची शिवलिंग पृथ्वीनाथ और ऐतिहासिक दुःखहरण नाथ मंदिर पर श्रद्धालु कर रहे जलाभिषेक – Gonda News

Actionpunjab
2 Min Read


गोंडा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोंडा में कजरी तीज के अवसर पर श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ उमड़ी है। रात 12 बजे से ही बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर और बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं। बाबा कारोहानाथ, बालेश्वर नाथ और बरखंडी नाथ सहित अन्य शिवालयों में भी लाखों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया है। वर्तमान में 5 लाख से अधिक श्रद्धालु अभी भी लाइनों में खड़े हैं धीरे-धीरे मंदिरों में जलाभिषेक कर रहे हैं।

ऐतिहासिक श्रद्धालु दुःखहरण नाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए 30 किलोमीटर और एशिया की सबसे ऊंची शिवलिंग पृथ्वीनाथ मंदिर के लिए 45 किलोमीटर की दूरी तय कर श्रद्धालु पहुंचे हैं जो जलाभिषेक कर रहे है। प्रदेश के सबसे बड़े इस ऐतिहासिक मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए गोरखपुर जोन के 5 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पूरे क्षेत्र की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। लेकिन अभी तक किस राजकीय मेला उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नहीं घोषित किया गया है।

जलाभिषेक की 5 तस्वीरें देखें…

करनैलगंज के सरयू घाट से 35 किलोमीटर नंगे पैर चलकर आए बाराबंकी के रहने वाले अशोक कुमार ने बताया कि वे पिछले 7 वर्षों से यहां आ रहे हैं। उनके साथी शिवदीन भी 2 वर्षों से इस परंपरा का पालन कर रहे हैं। मंदिर के महंत राघवेंद्र मोहन के अनुसार श्रद्धालु क्रमबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश कर जलाभिषेक कर रहे हैं उन्होंने अपील भी की है कि ज्यादा ज्यादा श्रद्धालु आए और जलाभिषेक करके भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लें। महिलाओं की अलग और पुरुषों की अलग-अलग तरीके से लाइन लगवाई गई है जहां कांवड़ यात्रा द्वारा अचानक तेज रफ्तार गति से जाने के कारण पुलिसकर्मी पकड़ करके खड़े रहे और सकुशल त्यौहार को संपर्क कराया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *