ऑपरेशन कासो के तहत छापेमारी करती पुलिस।
पंजाब के फरीदकोट में पुलिस ने ऑपरेशन कासो के तहत शहर में नशे के हॉट स्पॉट माने जाने वाले इलाकों में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने नशे के गौरख धंधे से जुड़े संदिग्ध लोगों के घरों की तलाशी ली और कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
.
जानकारी के अनुसार एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देश पर डीएसपी तरलोचन सिंह के नेतृत्व में पुलिस की विभिन्न टीमों ने बाजीगर बस्ती,अंबेडकर नगर, जोत राम कालोनी समेत अन्य बस्तियों में दबिश दी और नशा तस्करी में लिप्त रहे लोगों के घरों की तलाशी ली।
तस्कर पैरोल पर आकर फिर कर रहे नशे का धंधा
डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा शहर में नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कई बड़े नशा तस्करों पर केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। कुछ तस्कर जमानत या पैरोल पर बाहर आकर फिर से नशे के धंधे में शामिल हो जाते हैं, जिन पर सख्ती करने के लिए यह अभियान चलाया गया है।
नशा छुड़ाने के लिए करवाया जाता है मुफ्त इलाज-डीएसपी
इस मौके पर डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि जो भी व्यक्ति नशा छोड़ना चाहते हैं, उन्हें पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर पुनर्वास केंद्रों में भेजा जाता है, जहां उनका इलाज पूरी तरह मुफ्त कराया जाता है ताकि वे नशे की दलदल से बाहर निकलकर समाज की मुख्यधारा में लौट सकें।
उन्होंने नशा से पीड़ित व्यक्तियों के परिजनों को अपने बच्चों का मुफ्त इलाज करवाने के लिए पुलिस से संपर्क करने की अपील की है।
नशा तस्करों के घरों पर छापेमारी करती पुलिस की PHOTOS…

डीएसपी तरलोचन सिंह के नेतृत्व में छापेमारी को जाते पुलिसकर्मी।

घर के अंदर छानबीन करती पुलिस।

छापेमारी के बाद घर से बाहर आते पुलिसकर्मी।

डीएसपी तरलोचन सिंह और साथी पुलिसकर्मी।