Karnal Man Shot Dead in America | Retired Army Man Opens Fire at Store Near Portland | करनाल के व्यक्ति की अमेरिका में गोली मारकर हत्या: रिटायर फौजी ने स्टोर में आकर फायरिंग की; कर्ज लेकर विदेश गया, इकलौता बेटा था – Karnal News

Actionpunjab
5 Min Read


मृतक के घर में पत्नी और मां शोक में हैं। गांव की महिलाएं उन्हें सांत्वना देने पहुंच रही हैं। इनसेट में प्रदीप का फाइल फोटो।

हरियाणा के करनाल जिले के एक युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक पर एक रिटायर्ड फौजी ने एक डिपार्टमेंटल स्टोर में फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

.

बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद आरोपी फौजी ने भी खुद को गोली मार ली। यह वारदात अमेरिका के पोर्टलैंड-वाशिंगटन बॉर्डर के पास हुई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है, जो करनाल के हथलाना गांव का रहने वाला था।

परिवार के मुताबिक, प्रदीप करीब डेढ़ साल पहले अमेरिका गया था। उसे वहां तक पहुंचने में 8 महीने लग गए थे। वह डिपार्टमेंटल स्टोर पर काम कर रहा था और तीन-चार दिन पहले ही घर पर बात कर बताया था कि सब ठीक चल रहा है।

उसने कहा था कि उसे काम मिल गया है और वह जल्द ही कर्ज उतार देगा। प्रदीप परिवार की कमाई का एकमात्र जरिया था, क्योंकि उसके पिता की मौत पहले ही हो चुकी है।

प्रदीप के घर के PHOTOS…

प्रदीप की मौत के बाद घर पर शोक व्यक्त करने पहुंचे ग्रामीण।

प्रदीप की मौत के बाद घर पर शोक व्यक्त करने पहुंचे ग्रामीण।

गांव के प्रदीप के घर बाहर खड़े परिजन।

गांव के प्रदीप के घर बाहर खड़े परिजन।

प्रदीप की मौत की सूचना पर विलाप करती उसकी पत्नी और मां।

प्रदीप की मौत की सूचना पर विलाप करती उसकी पत्नी और मां।

प्रदीप की मौत की सूचना पर घर पर शोक जताने पहुंची महिलाएं।

प्रदीप की मौत की सूचना पर घर पर शोक जताने पहुंची महिलाएं।

प्रदीप के साथियों ने फोन पर यह सूचना दी…

  • रिटायर्ड फौजी ने बरसाईं गोलियां: परिवार के अनुसार, शनिवार शाम को प्रदीप के एक दोस्त का फोन आया। उसने सूचना दी कि प्रदीप की हत्या कर दी गई है। दोस्त ने बताया कि अमेरिका में रहने वाला एक रिटायर्ड फौजी स्टोर में आया था। उसने अज्ञात कारणों से अचानक स्टोर में फायरिंग शुरू कर दी।
  • 3 से 4 गोलियां प्रदीप को मारीं: प्रदीप के जीजा आशीष के मुताबिक, प्रदीप के दोस्त ने बताया कि फायरिंग के कुछ समय पहले ही प्रदीप स्टोर में पहुंचा था। सरदार के वेश में उस रिटायर्ड फौजी ने प्रदीप पर भी फायरिंग कर दी, जिससे उसके 3 से 4 गोलियां लगीं। इससे प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद की कनपटी पर पिस्टल रखकर गोली मार ली। फायरिंग की वजह का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
  • 8 बहनों का इकलौता भाई था प्रदीप: परिवार को हादसे की सूचना मिलते ही यहां मातम छा गया। प्रदीप 8 बहनों का इकलौता भाई था। उसकी शादी करीब 10 साल पहले हुई थी, लेकिन अब तक कोई संतान नहीं थी। परिवार का कहना है कि दीवाली के त्योहार से ठीक पहले आई यह खबर उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं है।

परिवार बोला – शव को भारत लाने में की जाए मदद परिजन ने प्रशासन और सरकार से अपील की है कि प्रदीप के शव को जल्द से जल्द भारत लाया जाए, ताकि गांव में अंतिम संस्कार किया जा सके।

ग्रामीण सतपाल पहलवान ने बताया कि परिवार पहले से ही 42 लाख रुपए के कर्ज में डूबा हुआ है और घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी प्रदीप पर ही थी, लेकिन उसके जाने से सबकुछ बिखर गया है। बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है।

॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

करनाल के युवक को कंबोडिया में बंदी बनाया:पासपोर्ट-मोबाइल छीना, पीटने का VIDEO परिवार को भेजा; कहा- 5000 डॉलर भेजो, छोड़ देंगे

हरियाणा में करनाल जिले के रहने वाले एक युवक को कंबोडिया में बंधक बना लिया गया है। उसे एजेंटों ने नौकरी का झांसा देकर कंबोडिया बुलाया था। इसके बाद युवक को एक कंपनी में 3500 डॉलर (करीब 3 लाख रुपए) में बेचकर भाग गए। पूरी खबर पढ़ें…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *