Chandigarh PM E Bus 300 Bus Project Approval Administrator Gulab Chand Kataria Update | चंडीगढ़ में 328 पीएम ई बसों के प्रोजेक्ट को मंजूरी: ट्राइसिटी के लोगों का सफर होगा आसान, जल्दी खरदी की प्रोसेस शुरू होगी – Chandigarh News

Actionpunjab
3 Min Read


चंडीगढ़ में केंद्र सरकार ने 328 पीएम ई बसों के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है।

चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में रहने वाले लोगों का सफर अब आसान होगा। केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ के लिए 328 पीएम ई बसों के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। वहीं, इन बसों के साथ ही चंडीगढ़ में कुल ईलेक्ट्रिक बसों की संख्या 428 हो जाएगी। यह आधुनिक और पर्यावरण के अनुक

.

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रयास को सराहा

चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि क्रमवार सभी बसों को धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक बसों में बदलना बहुत जरूरी है, ताकि ‘सिटी ब्यूटीफुल’ जल्द ही एक कार्बन-फ्री शहर बन सके। उन्होंने केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर के प्रयासों को भी सराहा।

प्रशासक ने कहा कि मंत्रालय और कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (CESL) ने पहले से मंजूर 100 ई-बसों के लिए लेटर ऑफ कन्फर्मेशन ऑफ क्वांटिटी (LOCQ) और लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने में अच्छा सहयोग दिया। इससे यह प्रोजेक्ट समय पर पूरा हो सका।

जुलाई में केंद्रीय मंत्री मनोहर लल से मिल थे चंडीगढ़ के प्रशसनक

जुलाई में केंद्रीय मंत्री मनोहर लल से मिल थे चंडीगढ़ के प्रशसनक

दो साल में पूरी हो जाएगी बसों की मियाद पूरी

इसी साल जुलाई में प्रशासन ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌ट से बातचीत की थी।मुलाकात में उन्होंने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत चंडीगढ़ के लिए 328 इलेक्ट्रिक बसों की मंजूरी का मुद्दा उठाया गया। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) और चंडीगढ़ सिटी बस सर्विस सोसाइटी (CCBSS) की पुरानी डीजल बसें 2025 से 2027 तक 15 साल की हो जाएंगी, जिन्हें इलेक्ट्रिक बसों से बदलना जरूरी है। इसलिए, जीसीसी मॉडल के हिसाब से इन बसों की मंजूरी जल्दी दी जानी चाहिए।

चंडीगढ़ में अब तक चल रही है यह बे

संचालन बस का प्रकार ईंधन बसों की संख्या

इंटर स्टेट एचवीएसी डीजल 119

सामान्य बसें डीजल 49

ट्राइसिटी एचवीएसी डीजल 79

सामान्य बसें डीजल 199

सिर्फ एसी डीजल 80

सिर्फ एसी इलेक्ट्रिक 80

सेमी अर्बन सामान्य बसें डीजल 36

कुल बसें 642

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *