punjab malerkotla former dgp muhammad mustafa razia sultana son aqil akhtar dua live | पंजाब के पूर्व DGP मुस्तफा के बेटे की दुआ-ए-मगफिरत आज: मौत के बाद पहली बार मलेरकोटला पहुंचेगा परिवार; कांग्रेस प्रधान वड़िंग आ सकते हैं – Malerkotla News

Actionpunjab
6 Min Read


पंजाब पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर की आत्मिक शांति के लिए आज उनके मलेरकोटला स्थित घर में दुआ-ए-मगफिरत का आयोजन किया जाएगा। दुआ-ए-मगफिरत की रस्म शाम चार बजे शुरू होगी। इसमें शामिल सभी लोग कुरान

.

मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने सोशल मीडिया के जरिए अपने नजदीकियों व समर्थकों को कार्ड भेजे हैं। कार्यक्रम में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के साथ अन्य नेता शामिल हो सकते हैं।

अकील अख्तर की अंतिम दुआ का कार्ड…

कार्ड में लिखा- आत्मा की शांति के लिए दुआ में शामिल हों मोहम्मद मुस्तफा और रजिया सुल्ताना की तरफ से भेजे गए कार्ड में लिखा गया कि वह सभी को दुखी हृदय से सूचित करते हैं कि उनके इकलौते बेटे अकील अख्तर की 16 अक्तूबर को 35 वर्ष की उम्र में मौत हो गई। कृपया सभी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दुआ में शामिल जरूर हों।

क्या होती है दुआ-ए-मगफिरत की रस्म पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान लुधियानवी ने बताया कि दुआ-ए-मगफिरत में सभी लोग मिलकर खुदा से दुआ करते हैं कि बिछड़ी हुई आत्मा को शांति दे। इसमें कुरान की आयतों के जरिए दुआ की जाती है। इस दौरान चाहने वाले लोग दिवंगत व्यक्ति के परिजनों के साथ सांत्वना व्यक्त करते हैं।

मलेरकोटला में पंजाब पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना का घर।

मलेरकोटला में पंजाब पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना का घर।

बेटे की मौत के बाद पहली बार मलेरकोटला पहुंचेगा मुस्तफा परिवार अकील की मौत पंचकूला में हुई थी। इसके बाद पूर्व DGP बेटे के शव को लेकर उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के हरडा गांव (पैतृक गांव) में पहुंचे थे, जहां अकील को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। वहीं पर धार्मिक रस्में पूरी करने के बाद वह पंचकूला वापस आए। बेटे की मौत के बाद मुस्तफा परिवार पहली बार मलेरकोटला पहुंचेगा।

कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावना मुस्तफा की पत्नी रजिया सुल्ताना कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रही हैं और मुस्तफा भी कांग्रेसी नेताओं के करीबी रहे हैं। ऐसे में उनके बेटे की अंतिम दुआ में कांग्रेस के बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावना है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा समेत कई पूर्व मंत्रियों के पहुंचने की संभावना है।

ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए अफसरों को दिशा निर्देश दे दिए हैं मलेरकोटला के एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि शाम को तीन बजे के बाद लोगों का आना जाना शुरू हो जाएगा। शहर में किसी तरह की ट्रैफिक जाम की स्थिति न हो, इसके लिए अधिकारियों को ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि किसी बड़े वीवीआईपी के आने की सूचना अभी तक पुलिस के पास नहीं है।

पंचकूला में सेक्टर-4 स्थित कोठी में अकील की मौत हुई थी। अकील को सहारनपुर के हरडा गांव में सुपुर्द ए खाक किया गया था।

पंचकूला में सेक्टर-4 स्थित कोठी में अकील की मौत हुई थी। अकील को सहारनपुर के हरडा गांव में सुपुर्द ए खाक किया गया था।

सिलसिलेवार जानिए…अकील की मौत कैसे हुई और किसने पुलिस को शिकायत की

16 अक्टूबर को घर पर बेसुध मिला अकील अख्तर (35) की 16 अक्टूबर की देर रात पंचकूला में सेक्टर 4 स्थित घर में मौत हुई थी। परिवार उसे रात करीब 9:30 बजे पंचकूला सेक्टर-6 अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने बताया कि अकील घर पर बेसुध अवस्था में मिला था और शायद दवाओं की ओवरडोज के कारण उसकी हालत बिगड़ी थी। अकील को उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के हरडा गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

17 अक्टूबर को पंचकूला पुलिस को शिकायत अकील की मौत के बाद 17 अक्टूबर को पंजाब के मलेरकोटला के मॉडल टाउन निवासी शमशुद्दीन ने पंचकूला कमिश्नर को शिकायत दी। इसी दिन पंचकूला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शमशुद्दीन ने कहा कि 27 अगस्त को अकील ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें अकील कह रहा था कि मुझे पूर्व DGP पिता के अपनी पत्नी से अवैध संबंध होने का पता चल गया। वह पत्नी मेरी थी, लेकिन शादी जैसे डैड से की हो। इसके बाद से परिवार के लोग मेरी हत्या की साजिश कर रहे हैं।

20 अक्टूबर को मामला दर्ज हुआ पंचकूला के मनसा देवी थाने में शमशुद्दीन की शिकायत पर 20 अक्टूबर की रात को पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा, पंजाब की पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, अकील की बहन व पत्नी के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश का मुकदमा दर्ज किया। साथ ही पुलिस ने ACP विक्रम नेहरा के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित की। उनके साथ टीम में इंस्पेक्टर पृथ्वी, PSI पूजा, सब इंस्पेक्टर प्रकाश और साइबर एक्सपर्ट के तौर पर PSI रामास्वामी शामिल हैं।

21 अक्टूबर को शिकायतकर्ता से पूछताछ SIT टीम ने 21 अक्टूबर को शिकायतकर्ता शमशुद्दीन को पूछताछ के लिए मनसा देवी थाने बुलाया। शमशुद्दीन सुबह करीब साढ़े 11 पहुंचे, जिनसे शाम करीब 5 बजे तक पूछताछ चली। SIT ने उनसे केस से जुड़े तथ्य जुटाए और केस में शिकायतकर्ता बनने की खास वजह भी जानी। शमशुद्दीन ने खुद को अकील अख्तर की मां एवं पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के मायके का पड़ोसी बताया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *