Preparations for Kartik Purnima Ganga Mela | कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की तैयारियां: 3 नवंबर को झंडी पूजन, 3 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद – Sambhal News

Actionpunjab
3 Min Read


सनी गुप्ता, संभल6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल के रजपुरा ब्लॉक स्थित सिसौना डांडा गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अपर मुख्य अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि मुख्य गंगा स्नान 4 नवंबर की रात से शुरू होकर 5 नवंबर की शाम तक चलेगा। प्रशासन ने इस मेले में लगभग 3 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई है और उनके स्नान की समुचित व्यवस्था की है।

मेला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। यहां 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार आवश्यक घोषणाएं की जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गंगा में बैरिकेडिंग का कार्य भी जारी है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 30 निजी गोताखोरों के साथ 5 मोटरबोट और मैनुअल बोट भी तैनात रहेंगी।

श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए रेन बसेरा और टेंट की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। मेले में शौचालयों की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। आपातकालीन सेवाओं के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पीएसी बल मौके पर पहुंच चुका है। इसके अतिरिक्त, एक अस्थाई थाना भी स्थापित किया गया है।मेले में विभिन्न सांस्कृतिक और कृषि संबंधी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

03 नवंबर को कृषि विभाग द्वारा कृषि मेले का आयोजन होगा। इसी दिन सुबह जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा झंडी पूजन और गंगा घाट पर रुद्राभिषेक किया जाएगा। शाम को गंगा आरती का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। 04 नवंबर को प्रातः से ही मुख्य कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।

जनपद के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति दोपहर 2:30 बजे मेले का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान किसान मेला भी लगेगा और कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बालिकाएं स्वागत गीत प्रस्तुत करेंगी।

04 नवंबर की शाम 8:30 बजे से वैष्णो ग्रुप मुरादाबाद द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद रात 8:30बजे से 10बजे तक कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। मथुरा की एक पार्टी द्वारा रात्रि 2:30 बजे तक रासलीला का कार्यक्रम होगा, जो 5 नवंबर की सुबह भी जारी रहेगा। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मेले को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग कर रहे हैं। मेले का विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *