अस्पताल में चलता पीड़ित का इलाज।
करनाल के दनियालपुर गांव में दो दिन पुरानी कहासुनी का मामला खूनी झगड़े में बदल गया। एक ही परिवार के करीब 15-20 लोग गडांसी, डंडे और ईंट लेकर घर में घुस गए और इरादा-ए-कत्ल से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पति-पत्नी और उनके बेटे को गंभीर चोटें आईं। पुलि
.
सुलह पर नाराज होकर बनाया हमला करने का प्लान
अजमेर सिंह निवासी दनियालपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो दिन पहले उसके बेटे अमरजीत की गांव के मिट्ठू, टिंकू और मोहर सिंह से कहासुनी हो गई थी। बाद में पंचायत में सुलह हो गई। लेकिन सामने वाले पक्ष के बड़े परिवार ने सुलह को लेकर नाराजगी जताई और बदला लेने की योजना बना ली। शुक्रवार देर शाम को मोहर सिंह, मिट्ठू, टिंकू, बेगो, भूपिंद्र, काला, काले का लड़का, संजीव उर्फ पेटल, कृष्ण, भजन और अन्य 10-15 लोग एक साथ उनके घर में घुस आए।

अस्पताल में चलता पीड़ितों का इलाज।
गडांसी, डंडे और ईंटों से हमला कर घर तोड़ा
शिकायत के अनुसार, सभी आरोपियों ने मिलकर घर में तोड़फोड़ की और परिजनों पर हमला बोल दिया। मिट्ठू और भूपिंद्र ने तेजधार हथियार से अजमेर के सिर पर वार किया, जबकि संजीव और काले के बेटे ने अजमेर की पत्नी पर ईंट से हमला किया। परिवार ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। इसी बीच 112 नंबर पर सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर फरार हो गए। हमले में कार के शीशे भी तोड़े गए और घर का दरवाजा क्षतिग्रस्त किया गया।
पहले भी जेल जा चुके हैं कुछ आरोपी
शिकायत में कहा गया कि कुछ आरोपी पहले भी POSCO और अन्य मामलों में जेल जा चुके हैं। कृष्ण पुत्र गुरलाल POSCO एक्ट में जमानत पर चल रहा है, जबकि संजीव उर्फ पेटल और उसका भाई दीपक भी पहले अपराधी प्रवृत्ति के रहे हैं। गांव में इन पर पहले भी केस चल चुके हैं। पीड़ित परिवार ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मेडिकल रिपोर्ट में तीन और छह चोटें दर्ज, केस दर्ज हुआ
पुलिस को अस्पताल से मिली रिपोर्ट में अजमेर के सिर और शरीर पर कुल तीन चोटें पाई गईं, जबकि रोहित नामक युवक के शरीर पर छह चोटें दर्ज हुईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही काबू किया जाएगा।