Hisar Siege Mini Secretariat 26th November | हिसार में 26 नवंबर को लघु सचिवालय का घेराव: किसान बोले- गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाएंगे; ​​​​​​​बर्बाद फसलों का मुआवजा नहीं मिला – Uklanamandi News

Actionpunjab
2 Min Read


बरवाला रेस्ट हाउस में बैठक करते हुए किसान नेता।

हिसार में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 नवंबर को लघु सचिवालय हिसार के प्रस्तावित घेराव की तैयारियों को लेकर संयुक्त किसान–मजदूर बाडो-पट्टी टोल कमेटी की बैठक किसान रेस्ट हाउस, बरवाला में आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता ईश्वर वर्मा, सुजा

.

टोल कमेटी की ओर से जारी प्रेस बयान में अध्यक्ष सरदानन्द राजली ने बताया कि आंदोलन को व्यापक समर्थन दिलाने के लिए आने वाले दिनों में गांव–गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाडो-पट्टी टोल कमेटी की तरफ से सैकड़ों नहीं, बल्कि हजारों किसान–मजदूर 26 नवंबर को क्रांतिमान पार्क, हिसार में होने वाले राज्य स्तरीय प्रदर्शन में शामिल होंगे।

सरदानन्द राजली ने कहा कि प्रदेशभर के किसानों के कई महत्वपूर्ण मुद्दे लंबे समय से लंबित पड़े हैं, जिनके समाधान को लेकर किसानों में गहरा रोष है। किसानों की प्रमुख समस्या बाढ़ के समय जलभराव से फसलों को नुकसान हो जाता है।

मंडियों में MSP पर खरीद न होने से किसानों का शोषण

मंडियों में एमएसपी पर खरीद न होने से किसानों का आर्थिक शोषण, खाद–बीज की किल्लत, पराली के नाम पर किसानों का उत्पीड़न, बर्बाद फसलों का लंबित मुआवजा, सिंचाई एवं जलनिकासी प्रबंधों की कमी, बीमा कंपनियों की मनमानी और दावों का निपटान न होना।

किसानों का हल्ला-बोल।

किसानों का हल्ला-बोल।

26 नवंबर को होगा बड़ा प्रदर्शन

सरदानन्द राजली ने बताया कि इन सभी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 26 नवंबर को बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा ऐतिहासिक किसान आंदोलन के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्यस्तरीय रूप से आयोजित किया जा रहा है। सभी कार्यकर्ता सुबह 10 बजे क्रांतिमान पार्क, हिसार में एकत्रित होंगे, जहां से कूच कर लघु सचिवालय का घेराव किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *