Mansa Bareta rice mill paddy bags stolen update | मानसा में धान की 25923 बोरियां गायब: विजिलेंस ने शैलर को किया सील, पर्चियों पर किसी के हस्ताक्षर नहीं मिले – Mansa News

Actionpunjab
2 Min Read


शैलर में रखी धान की 25,923 बोरियां गायब।

मानसा के कस्बा बरेटा में मार्कफेड के एक शैलर से करोड़ों रुपए के धान की बोरियां गायब होने का मामला सामने आया है। मार्कफेड के जिला प्रबंधक की शिकायत पर शैलर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अब इस मामले की जांच विजिलेंस ब्यूरो ने भी शुरू कर दी

.

जानकारी के अनुसार, बरेटा स्थित श्री राम राइस मिल और जनरल मिल में मार्कफेड की कुल 31,963 धान की बोरियां मिलिंग के लिए रखी गई थीं। मार्कफेड के अधिकारियों ने जब शैलर का दौरा किया, तो वहां 25,923 बोरियां कम पाई गईं। इसके बाद मार्कफेड के जिला प्रबंधक की शिकायत पर बरेटा पुलिस थाने में शैलर मालिक के खिलाफ धान गायब करने का मामला दर्ज किया गया।

धान चोरी के मामले में जांच करते विजिलेंस टीम अधिकारी।

धान चोरी के मामले में जांच करते विजिलेंस टीम अधिकारी।

विजिलेंस टीम ने किया राइस मिल का दौरा

इस मामले की जांच के लिए विजिलेंस टीम ने आज (शुक्रवार को) श्री राम राइस मिल का दौरा किया। टीम ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की और संबंधित रिकॉर्ड की भी जांच की। विजिलेंस टीम के डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि शैलर से धान की बोरियां गायब होने का मामला सामने आया था, जिसमें बरेटा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई है।

डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि शैलर से 25,923 बोरियां गायब हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि शैलर में आने वाली गाड़ियों के गेट पास और मंडियों से लाए गए धान की आढ़तियों द्वारा बेची गई पर्चियों पर किसी के हस्ताक्षर नहीं हैं। इन अनियमितताओं को लेकर गहन जांच की जा रही है।

विजिलेंस टीम ने शैलर को किया सील।

विजिलेंस टीम ने शैलर को किया सील।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। विजिलेंस टीम मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *