DGP conducts surprise inspection of Civil Hospital | डीजीपी ने सिविल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण: घरेलू हिंसा पीड़ितों की होगी काउंसलिंग, दो महिलाएं होंगी तैनात – Jalandhar News

Actionpunjab
1 Min Read


पंजाब पुलिस की डीजीपी गुरप्रीत देव और जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने आज जालंधर के सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीजीपी गुरप्रीत देव ने बताया कि पुलिस द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से अस्पताल में एक नई पहल शुरू की जा रही है।

.

इस पहल के तहत अस्पताल में दो महिलाओं को तैनात किया जाएगा। ये महिलाएं इमरजेंसी वार्ड में आने वाले घरेलू हिंसा के मामलों में पीड़ितों को परामर्श देंगी। डीजीपी ने कहा कि आमतौर पर डॉक्टर ऐसे मामलों में उपचार के बाद पीड़ितों को घर भेज देते हैं, लेकिन कई बार मारपीट सहित ऐसे अन्य मामलों में पीड़ितों को दोबारा उसी घर में लौटना पड़ता है।

निरीक्षण करती डीजीपी गुरप्रीत देव, जलंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर

निरीक्षण करती डीजीपी गुरप्रीत देव, जलंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर

डीजीपी ने बताया कि काउंसलिंग के माध्यम से महिला और उसके पति से बातचीत की जाएगी, ताकि वे दोबारा घर में खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि ये दोनों काउंसलर सुबह से शाम तक तैनात रहेंगी और जहरीली वस्तु खाने सहित अन्य मामलों की भी गहनता से जांच करेंगी। इन मामलों में बच्चों के पालन-पोषण के लिए गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) की सहायता भी ली जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *