In Meerut, a real brother killed his elder brother. | मेरठ में सगे भाई ने की बड़े भाई की हत्या: चाकू मारकर घर में ही किया मर्डर – Meerut News

Actionpunjab
6 Min Read


मेरठ के ब्रहमपुरी थाना के भगवतपुरा में बुधवार रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां छोटे भाई ने अपने ही सगे बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना पर सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं अारोपी छोटे भाई को पुलिस ने अरे

.

मृतक सचिन का पत्नी शिवानी के साथ फोटो

मृतक सचिन का पत्नी शिवानी के साथ फोटो

भगवतपुरा में विषपाल वर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। विषपाल की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके 3 बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा दिग्विजय अपने परिवार के साथ अलग रहता है। बीच वाला बेटा सचिन और छोटा बेटा दीपक दोनों अपने पत्नी, बच्चों के साथ यहीं एक मकान में रहते हैं। बुधवार रात 9 बजे छोटे बेटे दीपक ने अपने बड़े भाई सचिन को चाकू मार दिया। चाकू उसके पैर में जांघ के पास लगा। घायल हालत में परिजन सचिन को बागपत रोड के केएमसी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रात 9 बजे के आसपास हुई वारदात

मृतक सचिन की बेटी कीर्ति अभी 11 साल की है

मृतक सचिन की बेटी कीर्ति अभी 11 साल की है

बताया कि बुधवार को दोनों भाई अपने परिवार के साथ थे। तभी अचानक दोनों में प्रापर्टी बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ। लंबे समय से दोनों भाइयों में संपत्ति विवाद चल रहा था। तभी छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। उस पर चाकूओं से कई वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। परिजन सचिन को खून से लथपथ हालत में केएमसी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक सचिन के हैं 3 बच्चे

सचिन के 2 बेटे भी हैं सबसे बड़ा बेटा वासु वर्मा

सचिन के 2 बेटे भी हैं सबसे बड़ा बेटा वासु वर्मा

सचिन की पत्नी शिवानी है। 12 साल पहले सचिन और शिवानी की शादी हुई थी। शिवानी का मायका दिल्ली का है। दोनों के तीन बच्चे वासु वर्मा 13, बेटी कीर्ति -11 साल व सबसे छोटा बेटा हन्नू 3 साल का है। मृतक सचिन सराफा बाजार में ज्वैलरी का काम करता था। जबकि आरोपी छोटा भाई भी मेरठ में कहीं ज्वैलरी का काम, दुकान करता है। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

मृतक सचिन के बड़े भाई के बेटे की अभी दो दिन बाद 30 नवंबर को शादी है

मृतक सचिन के बड़े भाई के बेटे की अभी दो दिन बाद 30 नवंबर को शादी है

आरोपी दीपक उर्फ कुक्कू की पत्नी का नाम पूजा है। जो मेरठ तहसील इलाके की रहने वाली है। अस्पताल में डॉ. सचिन ने बताया कि थाना ब्रहमपुरी से मामला आया था। दो भाइयों में झगड़ा हुआ था। मृतक का नाम सचिन वर्मा है उसकी जांग पर चाकू जैसा कुछ लगने के कारण नस फट गई, इसकी वजह से एक्सेस ब्लीडिंग हो गई। इसी हैवी ब्लीडिंग के कारण मौत हुई है।

30 नवंबर को है भतीजे की शादी

अस्पताल में मामले की जांच करने पहुंची पुलिस

अस्पताल में मामले की जांच करने पहुंची पुलिस

दोनों की 8 साल पहले शादी हुई थी। मृतक सचिन के सबसे बड़े भाई दिग्विजय के बेटे मयंक वर्मा की अभी 30 नवंबर को ही शादी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच हत्या हो गई और शादी का पूरा माहौल खराब हो गया। 65 गज का तीन मंजिला मकान है। जिसे पिता विषपाल ने बनाया है। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर विषपाल खुद रहते हैं। पहली मंजिल पर आरोपी छोटे भाई दीपक का परिवार रहता है।

मृतक सचिन की पत्नी शिवानी ने बताई घटना

मृतक सचिन की पत्नी शिवानी ने बताई घटना

दूसरी मंजिल पर मृतक सचिन का परिवार रहता है। दीपक को इसी बात से चिढ़ थी वो दूसरी मंजिल पर सचिन के मकान में भी हिस्सा चाहता था। इसी वजह से झगड़ा रहता था। दीपक चाहता कि मकान बिच जाए और उसके बराबर पैसे बंट जाए। लेकिन सचिन इसको लेकर राजी नहीं था और इसी बात से अक्सर झगड़ा रहता था। बुधवार को भी हिस्से की बात पर ही विवाद हुआ और जांघ पर दीपक ने चाकू मार दिया। इससे पैर की नस फट गई और अधिक खून बहने के कारण सचिन की मौत हो गई।

पत्नी ने किया था कॉल

अस्पताल के बाहर मृतक सचिन की पत्नी शिवानी ने बताया कि मेरे पति बाजार में थे। मैंने उन्हें कॉल करके कहा कि भाभी बुला रही है घर अा जाओ। इसके बाद क्या हुआ मुझे नहीं मालूम। शिवानी ने कहा कि उसकी सास की मौत 2015 में हो गई थी। उसने अपनी सास की बहुत सेवा की है। कहा कि पिछले 5 सालों से हमारे यहां प्रापर्टी का विवाद चल रहा है।

पिता की हत्या के बाद मां को दिलासा देती रही उसकी बेटी कीर्ति

पिता की हत्या के बाद मां को दिलासा देती रही उसकी बेटी कीर्ति

पिता की हत्या के बाद बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है, बच्चों ने बताया कि चाचा ने पापा को चाकू मार दिया था

पिता की हत्या के बाद बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है, बच्चों ने बताया कि चाचा ने पापा को चाकू मार दिया था

रिश्तेदारों को देखकर रोते रहे तीनों बच्चे

रिश्तेदारों को देखकर रोते रहे तीनों बच्चे

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *