Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (19 to 25 January 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

Actionpunjab
18 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (19 To 25 January 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

19 से 25 जनवरी तक मेष राशि वालों को कामकाज में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। सितारों का साथ भी मिलेगा। वृष राशि वालों के लिए नए मौके फायदेमंद रहेंगे, लेकिन चोट लग सकती है। मिथुन राशि के लोग इस हफ्ते अपनी योजनाओं पर काम करेंगे। व्यवसाय में बढ़ोतरी के लिए सही समय है।

कर्क राशि वालों के लिए घर की खरीदारी और परिवार की जिम्मेदारियां अहम रहेंगी, जबकि सिंह राशि के लोगों को करियर में सफलता मिलने की संभावना है। मकर और कुंभ राशि वालों को मेहनत से फायदा होगा। प्रगति के योग भी हैं। मीन राशि के लिए उपलब्धि और नए ऑर्डर मिलने की संभावना है, बस जमीन-जायदाद के मामलों में फिलहाल दूरी रखना बेहतर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता…

मेष – पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मन में शांति और ऊर्जा बनी रहेगी। खुद के लिए खरीदारी का मन बनेगा और कुछ जरूरी चीजें भी ली जा सकती हैं। नेगेटिव- दूसरों की जिम्मेदारियां उठाते समय अपनी क्षमता का ध्यान रखें, वरना आपके अपने काम अधूरे रह सकते हैं। विद्यार्थी बेकार की बातों में उलझकर पढ़ाई को नुकसान न पहुंचाएं। समय का सही उपयोग करें और काम टालने की आदत से बचें।

व्यवसाय- कामकाज में व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन नतीजे अच्छे आने से मन संतुष्ट रहेगा। बाजार की रुकी पेमेंट समय रहते निकालने की कोशिश करें, वरना फंस सकती है। सरकारी काम से जुडे व्यवसाय में उपलब्धि मिल सकती है। नौकरी में भी कोई बडी जिम्मेदारी आ सकती है। लव- दांपत्य और प्रेम संबंधों में अनुकूलता बनाए रखने के लिए समय देना जरूरी है। छोटी-छोटी बातों में अपनापन दिखेगा तो रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से जुडी कुछ दिक्कतें रह सकती हैं, जिसका असर काम करने की क्षमता पर भी पड सकता है। आराम और दिनचर्या पर ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4

वृष – पॉजिटिव- यह सप्ताह कुल मिलाकर सुखद रहेगा। कुछ फायदेमंद मौके मिलेंगे, जिनका सही उपयोग आपकी समझ और मेहनत पर निर्भर करेगा। अनुभवी और वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। मित्रों से मेल-मुलाकात भी मन को हल्का रखेगी। नेगेटिव- अपने ही कुछ लोग आलोचनात्मक बातें फैला सकते हैं, लेकिन गुस्सा करने के बजाय शांत रहकर काम लें। हालात जल्द सुधरेंगे। बच्चों को सही दिशा देना भी आपकी जिम्मेदारी रहेगी, इसलिए उनके व्यवहार और पढ़ाई पर ध्यान रखें।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में सुधार आएगा और जरूरी काम समय पर पूरे होंगे। दूरदराज के क्षेत्रों से काम दोबारा शुरू हो सकता है। अपनी योजनाएं गोपनीय रखें और रणनीति सोच-समझकर बनाएं। ऑफिस में काम बढ़ने से अतिरिक्त समय देना पड सकता है। लव- घर में सुख-शांति बनी रहेगी। विवाहित लोग अगर किसी गलत रिश्ते में उलझे हैं तो बदनामी का कारण बन सकता है, सावधान रहें। स्वास्थ्य- गिरने या वाहन से चोट लगने की आशंका है, इसलिए अतिरिक्त सावधानी रखें। किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन – पॉजिटिव- इस सप्ताह आप अपनी योजनाओं को काम में बदलेंगे और रचनात्मक काम मुख्य रहेंगे। स्वभाव में सकारात्मक बदलाव आएगा, जिससे परिवार और रिश्तेदारों के बीच आपकी अच्छी छवि बनेगी। फिटनेस और दिनचर्या पर ध्यान देने का भी मन बनेगा, जिससे ऊर्जा बढ़ेगी। नेगेटिव- चुनौतियां सामने आएंगी, लेकिन डटकर सामना किया तो जीत आपके पक्ष में रहेगी। जल्दी हार मानने से नुकसान हो सकता है। कभी-कभी मन व्यथित रहेगा, इसलिए खुशमिजाज और समझदार लोगों के साथ समय बिताएं। बातों को जरूरत से ज्यादा दिल पर न लें।

व्यवसाय- व्यवसाय में बढ़ोतरी और विस्तार की जो योजनाएं बन रही थीं, उन्हें आगे बढ़ाने का समय अनुकूल है। काम करने के तरीके में कुछ बदलाव करना जरूरी होगा। पब्लिक डीलिंग से जुड़ा काम अच्छा परिणाम देगा और नए संपर्क भी बनेंगे। लव- जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन के मौके मिलेंगे। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी अच्छी यादें ताजा कर सकती है, लेकिन सीमाएं बनाए रखें। स्वास्थ्य- ज्यादा गरिष्ठ और तला-भुना भोजन लिवर पर दबाव बढ़ा सकता है। खानपान सादा रखें और दिनचर्या व्यवस्थित बनाए रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – पॉजिटिव- घर की सुविधा से जुड़ी खरीदारी में समय जा सकता है। किसी नजदीकी की समस्या सुलझाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी, जिससे सम्मान बढ़ेगा। आपकी छवि और व्यक्तित्व में निखार आएगा। विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट में सीनियर्स की मदद मिल सकती है, जिससे काम आसान होगा। नेगेटिव- व्यस्तता के बावजूद बच्चों की बात सुनने और उनकी समस्याएं समझने के लिए समय निकालें। भावनाओं में बहकर अपनी जरूरी बातें किसी से साझा न करें, वरना कोई करीबी ही भरोसा तोड़ सकता है। हर बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें।

व्यवसाय- धन से जुडे मामलों में किसी तरह का समझौता न करें और अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। रिस्क प्रवृत्ति के कुछ कामों में सफलता मिल सकती है, लेकिन नियमों के साथ चलें। ऑफिस और व्यवसाय में टीमवर्क बनाए रखने से व्यवस्था बेहतर रहेगी। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर में संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिलने से उत्सव जैसा माहौल बन सकता है। स्वास्थ्य- मौसम बदलने से सिर भारी रह सकता है और बुखार जैसा असर भी हो सकता है। दिनचर्या संयमित रखें और आराम का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- विद्यार्थियों के लिए प्रति स्पर्धा से जुडे कामों में सफलता के योग हैं, इसलिए ऊर्जा का सही उपयोग करें। कुछ अप्रत्याशित लाभदायक स्थितियां बनेंगी और इनके लिए यात्रा भी संभव है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने से उत्साह बना रहेगा। नेगेटिव- कुछ अनावश्यक खर्चे रहेंगे, लेकिन साथ ही धन लाभ के संकेत भी मिलेंगे, इसलिए ज्यादा चिंता न करें। उग्र स्वभाव के कारण किसी से संबंध बिगड़ सकते हैं, इसलिए व्यवहार में संयम रखें और बात सोचकर करें।

व्यवसाय- नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा करने पर मान-सम्मान और तरक्की मिल सकती है। व्यवसाय में काम सुचारू रूप से चलता रहेगा, जिससे सुकून मिलेगा। कंसल्टेंसी से जुडे काम में मान-सम्मान और आय दोनों बेहतर रहेंगे। लव- जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्तों में फिर से नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसी दिक्कत हो सकती है। लापरवाही न करें, क्योंकि बदलते मौसम में सावधानी रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- पिंक, भाग्यशाली अंक- 7

कन्या – पॉजिटिव- दूरदराज के संबंधियों और मित्रों से संपर्क बढ़ेगा और आपसी अपनापन भी बढ़ेगा। अगर कोर्ट केस से जुड़ा मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है, इसलिए अपने तर्क और कागजात मजबूत रखें। सही तैयारी से स्थिति आपके हक में जा सकती है। नेगेटिव- व्यस्तता में भी घर-परिवार और बच्चों को समय दें। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें और बिना मांगे सलाह देने से बचें। पडोसी या बाहरी व्यक्ति से कहा-सुनी हो सकती है, इसलिए शांत रहकर अपने काम पर ध्यान रखें।

व्यवसाय- ऑफिस की कार्यप्रणाली में बदलाव से माहौल बेहतर रहेगा। पेपर वर्क या ऑर्डर पूरा करते समय जांच-पड़ताल जरूर करें। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। समय पूरी तरह अनुकूल नहीं है, फिर भी कोई रुका काम अचानक बन सकता है। लव- पारिवारिक मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देना घर की व्यवस्था बिगाड़ सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी, बस बातों में संयम रखें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। डायबिटिक लोग दिनचर्या व्यवस्थित रखें और लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- व्यवस्थित और अनुशासित रहने से मेहनत का सही परिणाम मिलेगा। नजदीकी मित्रों का योगदान मददगार रहेगा। जो लोग आपके खिलाफ थे, वे आपके पक्ष में आ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य से शुभ समाचार मिलने पर माहौल खुशनुमा बनेगा और आपका मन भी हल्का रहेगा। नेगेटिव- असमंजस की स्थिति में अनुभवी लोगों से सलाह लेना लाभ देगा। बाहरी गतिविधियों की बजाय घर में रहकर समय देना बेहतर रहेगा। रिस्क प्रवृत्ति के कामों से दूरी रखें और जल्दबाजी में कोई बडा फैसला न लें।

व्यवसाय- नया काम शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। पार्टनरशिप वाले काम में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं, लेकिन शर्तें साफ रखें। ऑफिस में किसी सहयोगी से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए बातचीत में संतुलन रखें। लव- घर से जुड़ी जिम्मेदारियों में आपका सहयोग जरूरी रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए निर्णय लेने का समय अनुकूल है। स्वास्थ्य- सांस से जुड़ी परेशानी या त्वचा की एलर्जी परेशान कर सकती है। ज्यादा पॉल्यूशन और भीड़भाड़ से बचें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- युवा वर्ग को मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने से राहत रहेगी। अनुभवी और वरिष्ठ लोगों की सलाह पर अमल करने से आपका व्यक्तित्व और निखरेगा। काम में समझदारी बढ़ेगी और लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। सही मार्गदर्शन से कई उलझनें भी सुलझेंगी। नेगेटिव- जल्दी सफलता पाने के चक्कर में गलत रास्ता न अपनाएं। अचानक कुछ खर्चे सामने आएंगे, जिन्हें टालना मुश्किल होगा। बच्चों का मनोबल बनाए रखने के लिए आपका सहयोग जरूरी रहेगा, इसलिए उनकी बात सुनें और उन्हें भरोसा दें।

व्यवसाय- अधिकतर व्यवसायिक काम बिना रुकावट पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, लेकिन टैक्स और लोन से जुडे मामलों पर दोबारा विचार करें। राजकीय काम निपटाने के लिए समय ठीक है, बस कागजात पूरे रखें। लव- व्यस्तता के बावजूद परिवार और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिल सकता है, लेकिन सीमाएं और सम्मान बनाए रखें। स्वास्थ्य- पाचन को मजबूत रखने के लिए पौष्टिक भोजन लें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करेगा। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- घर के किसी सदस्य की सकारात्मक गतिविधि से खुशी भरा माहौल रहेगा। काफी समय बाद मेहमानों के आने से घर में रौनक बढ़ेगी। कोई पारिवारिक मसला भी हल हो सकता है। निवेश से जुडे कामों के लिए समय अनुकूल है, बस सही जानकारी लेकर आगे बढ़ें। नेगेटिव- भाई-बहनों के साथ बेवजह विवाद से बचें और गुस्से पर नियंत्रण रखें। शेयर्स या रिस्क प्रवृत्ति के कामों में रुचि न लें। बातचीत में नकारात्मक शब्दों से बचें, वरना मान-सम्मान पर असर पड सकता है।

व्यवसाय- स्टाफ के बीच राजनीति जैसा माहौल बन सकता है, जिससे काम प्रभावित होगा। बेहतर होगा कि काम अपनी देखरेख में करवाएं। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार के कारण ओवरटाइम करना पड सकता है, इसलिए समय प्रबंधन करें। लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता और खुशहाली रहेगी। युवा वर्ग प्रेम में उलझने के बजाय करियर पर फोकस रखें। स्वास्थ्य- मौसम के असर से अस्वस्थ महसूस हो सकता है। हल्का भोजन करें और जरूरत पड़ने पर इलाज जरूर लें। भाग्यशाली रंग- बसंती, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है, बस मेहनत और एकाग्रता बढ़ाने की जरूरत है। योग्यता के बल पर घर और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। किसी खास उत्सव या आयोजन का निमंत्रण मिल सकता है, और वहां जाना आपके लिए अच्छा रहेगा। सही मौके पर सही लोग भी मिल सकते हैं। नेगेटिव- इस सप्ताह यात्रा का प्रोग्राम न बनाएं। विचारों में सख्ती के कारण कुछ लोग परेशान हो सकते हैं, इसलिए व्यवहार में लचीलापन रखें। लोगों से मेलजोल करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, ताकि गलतफहमी न हो।

व्यवसाय- प्रतिस्पर्धा के कारण काम की रफ्तार कुछ धीमी रह सकती है, लेकिन आपकी मेहनत व्यवसाय को मजबूत करेगी। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की से जुड़ी ऑफिशियल यात्रा संभव है। काम में टीमवर्क रखें और जल्दबाजी से बचें। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और घर के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा और सहयोग भी मिलेगा। स्वास्थ्य- मौसम बदलने से एलर्जी और खांसी-जुकाम हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें। भाग्यशाली रंग- नेवी ब्लू, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह गोचर अनुकूल है, बस मेहनत और एकाग्रता बढ़ाना जरूरी है। योग्यता के बल पर घर और समाज में सम्मान मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में एकाग्र रहेंगे और बेहतर परिणाम पाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। सही फोकस से रुकावटें कम होंगी। नेगेटिव- किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है, जिससे मन परेशान रहेगा। जल्दबाजी या भावुकता में कोई निर्णय न लें। दोस्तों और रिश्तेदारों की टोकाटाकी आपकी कार्यप्रणाली में बाधा डाल सकती है, इसलिए अपनी योजना पर टिके रहें।

व्यवसाय- व्यवसाय में व्यवस्था बनी रहेगी। परेशानी आने पर घर के वरिष्ठ और अनुभवी लोगों की सलाह से नई दिशा मिलेगी। ऑफिस में किसी सहयोगी के कारण दिक्कत आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें और जरूरी काम लिखित में रखें। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और घर के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी स्थिरता बनी रहेगी, बस संवाद बनाए रखें। स्वास्थ्य- एलर्जी और खांसी-जुकाम परेशान कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें और बचाव पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

मीन – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है और कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है। इस समय का सही उपयोग करें। विद्यार्थियों को इंटरव्यू या सम्मेलन में सफलता मिल सकती है और मेहनत रंग लाएगी। सही तैयारी और आत्मविश्वास से अच्छे नतीजे मिलेंगे। नेगेटिव- आर्थिक स्थिति को लेकर असंतोष रह सकता है, इसलिए मेहनत बढ़ाने की जरूरत है। ख्याली बातों से बाहर निकलें, ज्यादा सोचने से कई जरूरी अवसर हाथ से निकल जाते हैं। जमीन-जायदाद से जुडे मामलों को फिलहाल टालें, क्योंकि विवाद बढ़ने की आशंका है।

व्यवसाय- कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। कुछ परेशानियां खड़ी हो सकती हैं, जिन्हें धैर्य से सुलझाना जरूरी होगा। फिर भी कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर या डील मिलने की उम्मीद बनी रहेगी। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन काम में सजग रहें। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी और जल्दी ही विवाह में बदलने के अवसर बन सकते हैं। स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी बढ़ सकती है। तनाव को हावी न होने दें। मेडिटेशन में समय देना लाभकारी रहेगा। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *