एरिया डोमिनेशन अभियान

Actionpunjab
2 Min Read


एरिया डोमिनेशन अभियान चलाकर 24 घंटे में 228 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

टोंक में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 24 घंटे में 228 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई के लिए 326 पुलिस कर्मियों की 79 टीमों ने 332 स्थानों पर दबिश देकर की है।

.

ज्ञात रहे कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं एरिया डोमिनेशन के संबंध में चलाये गये एक दिवसीय विशेष अभियान में ASP रतन लाल भार्गव, मालपुरा ASP पुष्पेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में और जिले के सभी DSP के सुपरविजन में थानाधिकारी द्वारा विशेष टीमें गठित कर विभिन्न स्थानों पर दबिश और धरपकड़ की कार्रवाई की गई है।्र

मादक पदार्थ और बाइक जब्त

अभियान के दौरान एनडीपीएस एक्ट के दर्ज 2 प्रकरणों में 3 आरोपी गिरफ्तार किए है और 6.8 ग्राम स्मैक, 1.528 किलो ग्राम गांजा एवं एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।

वहीं इसी अभियान के दौरान आर्म्स एक्ट में 2 प्रकरण दर्ज कर 2 आरोपी गिरफ्तार किए है और दो चाकू जब्त किए गए हैं।

इसी यह एमएमआरडी एक्ट में 3 प्रकरण दर्ज कर 2 व्यक्ति गिरफ्तार किए हैं और 6 टन अवैध बजरी सहित 3 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है।

कोतवाली थाना पुलिस ने भी एरिया डोमिनेशन अभियान में बदमाशों को पकड़ा है।

कोतवाली थाना पुलिस ने भी एरिया डोमिनेशन अभियान में बदमाशों को पकड़ा है।

  • आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 8 मुकदमे दर्ज, 6 व्यक्ति गिरफ्तार, 263 पव्वे देशी शराब, 8.25 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई।
  • इसके अलावा 5 प्रकरण अन्य एक्ट में दर्ज कर 8 व्यक्ति गिरफ्तार किए है और 12410 रुपए जुआ राशि एवं टेप मशीन मय मेमोरी कार्ड के जब्त की गई है।
  • इस प्रकार लॉकल एवं स्पेशल एक्ट में कुल 20 प्रकरण दर्ज कर 21 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। साथ ही 69 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
  • इसी तरह 170 बीएनएसएस में 138 व्यक्ति गिरफ्तार किए है। इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 228 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *