असम के कोकराझार में सेना तैनात:बोडो, आदिवासी समूह के बीच झड़प में 2 की मौत हुई थी, ग्रामीण घर छोड़कर भागे

Actionpunjab
3 Min Read




असम के कोकराझार जिले में बुधवार को सेना तैनात कर दी गई है। मंगलवार को यहां बोडो और आदिवासी समुदायों के बीच झड़पों में दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद यहां हिंसा भड़क गई। हमलों की आशंका के चलते कई ग्रामीण अपना घर छोड़कर भाग गए हैं। रक्षा प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि सेना के जवानों ने मंगलवार रात करिगांव और उसके आसपास के इलाकों में गश्त की। बुधवार को इलाके में फ्लैग मार्च भी किया। प्रवक्ता के अनुसार, इस समय जिले में सेना की कुल चार टुकड़ियां तैनात हैं। स्थिति अब नियंत्रण में है। रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) पहले से ही इलाके में मौजूद है। पूरे कोकराझार जिले में निषेधाज्ञा लागू है। कोकराझार और चिरांग जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं भी सस्पेंड हैं। वाहन से टक्कर के बाद हिंसा की शुरुआत हुई गृह विभाग के अधिकारी के अनुसार, सोमवार रात करिगांव आउटपोस्ट के अंतर्गत मानसिंह रोड पर तीन बोडो लोगों को ले जा रहे वाहन ने दो आदिवासियों को टक्कर मार दी। इसके बाद पास के आदिवासी गांवों के लोगों ने वाहन सवारों के साथ मारपीट की और वाहन को आग लगा दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति ने मंगलवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मंगलवार को हालात तब और बिगड़ गए जब बोडो और आदिवासी समुदायों के लोगों ने करिगांव आउटपोस्ट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। टायर जलाए, एक सरकारी ऑफिस में आग लगा दी और करिगांव पुलिस चौकी पर हमला किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। दो राहत शिविर बनाए कोकराझार जिला प्रशासन ने करिगांव हाई स्कूल और ग्वाजनपुरी अमनपारा हाई स्कूल में दो राहत शिविर बनाए हैं, क्योंकि कई ग्रामीण हमलों की आशंका के चलते अपने घर छोड़कर भाग गए। असम में हिंसा के बाद की तस्वीरें:

ये खबर भी पढ़ें: असम में लगातार दूसरे दिन हिंसा, 2 की मौत:38 पुलिसकर्मियों समेत कुल 45 घायल, चराई जमीन पर अतिक्रमण का विरोध कर रहे जनजातीय लोग
असम के अशांत कार्बी आंगलोंग जिले में मंगलवार (24 दिसंबर) को लगातार दूसरे दिन हिंसा भड़क उठी। खेरोनी बाजार इलाके में प्रदर्शनकारियों के दो गुट आमने-सामने आ गए, जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 38 पुलिसकर्मियों समेत कुल 45 लोग घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *