Mankirt Aulakh Visits Golden Temple for Blessings

Actionpunjab
2 Min Read


पंजाबी गायक मनकीरत औलख आज आध्यात्मिक श्रद्धा के प्रमुख केंद्र गोल्डन टेंपल पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर उनके साथ परिवार के सदस्य और करीबी सहयोगी भी मौजूद रहे।

.

गोल्डन टेंपल पहुंचने के बाद मनकीरत औलख ने शांत मन से दर्शन किए और गुरु घर में सेवा भी की। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि गुरु साहिब के दर पर आकर जो शांति और सुकून मिलता है, उसे शब्दों में बयान करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इंसान अपने जीवन में जो कुछ भी हासिल करता है, वह गुरु साहिब की कृपा से ही संभव होता है।

गुरु साहिब की कृपा से ही सब संभव

मनकीरत औलख ने विनम्रता से कहा, गुरु साहिब की इच्छा के बिना पत्ता भी नहीं हिलता। हम जो भी काम करते हैं, वह गुरु रामदास जी की अपार कृपा का परिणाम है। उन्होंने बताया कि गोल्डन टेंपल में सेवा करने से उन्हें गहरी आत्मिक संतुष्टि मिली है और इससे मन को विशेष शांति का अनुभव हुआ।

पंजाबी गायक मनकीरत औलख

पंजाबी गायक मनकीरत औलख

अपने पेशेवर जीवन को लेकर बात करते हुए मनकीरत औलख ने बताया कि वे आने वाले समय में अपने प्रशंसकों के लिए नए गीत लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम एकजुट होकर मेहनत कर रही है और वे भविष्य में कुछ सकारात्मक और सार्थक संगीत प्रस्तुत करना चाहते हैं।

अंत में मनकीरत औलख ने नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भाणे सरबत का भला के पवित्र पंक्ति को दोहराते हुए कहा कि वे हमेशा गुरु साहिब के भाणे में रहकर कार्य करना चाहते हैं। उन्होंने समस्त संगत की चढ़दी कला, सुख-शांति और मानवता की भलाई के लिए अरदास भी की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *