Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (26 January to 1 February 2026), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

Actionpunjab
17 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (26 January To 1 February 2026), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

26 जनवरी से 1 फरवरी तक मेष राशि के लोगों की योजना आगे बढ़ेगी। वृष राशि वालों को प्रमोशन के संकेत मिलेंगे और नए कॉन्टैक्ट बनेंगे। मिथुन राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। धन लाभ होने के भी योग हैं। समय पर काम भी पूरे होंगे।

धनु राशि वालों को रुकी पेमेंट वापस मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अनजान व्यक्ति पर तुरंत भरोसा न करें। मकर राशि वालों को सप्ताह के पहले हिस्से में काम निपटाने से फायदा होगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष – पॉजिटिव- इस सप्ताह आपकी कोई योजना क्रियान्वित होने वाली है। बस इसे किसी के सामने जाहिर न करें। ग्रह स्थिति अनुकूल है, इसका भरपूर लाभ उठाकर दिनचर्या को खुशनुमा बनाएं। भाइयों या निकट संबंधियों के साथ यात्रा या मनोरंजक कार्यक्रम बन सकता है। नेगेटिव- बातचीत करते समय ध्यान रखें कि आपके शब्दों से कोई आहत न हो, वरना संबंध बिगड़ सकते हैं। बच्चों की गतिविधियों और कामों पर निगरानी रखें तथा उनका मार्गदर्शन करते रहें। आलस की वजह से कुछ महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं।

व्यवसाय- व्यवसाय में आपकी कार्यप्रणाली और व्यवस्था उचित बनी रहेगी। साथ ही स्वजनों का सहयोग भी कार्यों में सहायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के लिए ग्रह स्थितियां बहुत अनुकूल हैं, इनका सही उपयोग करें। लव- परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से पारिवारिक जीवन में हलचल हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य- किसी प्रकार की एलर्जी या इंफेक्शन की संभावना है। मौसमी वातावरण से अपना बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- यह सप्ताह परिवार तथा मित्रों के साथ मौजमस्ती में व्यतीत होगा। लाभदायक संपर्क भी बनेंगे। घर के रखरखाव संबंधी कुछ योजनाओं पर सलाह-मशविरा हो सकता है और ये योजनाएं बहुत बेहतरीन रहेंगी। नेगेटिव- बहुत अधिक मेहनत और थकान की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। इसकी वजह से बेवजह गुस्सा हावी रहेगा। व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चे की स्थिति भी रहेगी। अपनी सामर्थ्य से अधिक लोन लेने से बचें।

व्यवसाय- व्यापार में प्रतिस्पर्धा के दौर में अधिक मेहनत और सावधानी की जरूरत है। इसलिए एक निश्चित रणनीति बनाकर काम करें। साझेदारी के व्यवसाय में पार्टनर के साथ संबंधों में कटुता न आने दें। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। लव- पति-पत्नी का आपसी तालमेल व सामंजस्य बहुत अच्छा बना रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से परहेज रखें। स्वास्थ्य- नकारात्मक वातावरण और मौसमी बदलाव से सतर्क रहें। अपना खानपान और दिनचर्या संयमित रखें। भाग्यशाली रंग- स्लेटी, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन – पॉजिटिव- यह सप्ताह बहुत खुशनुमा व्यतीत होगा। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। धन संबंधी मामलों में भी कोई विशेष उपलब्धि मिलेगी। इस समय आपकी गतिविधियां समय पर पूर्ण होने से सुकून रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद व स्नेह आपके भाग्य को और अधिक प्रबल कर रहा है। नेगेटिव- भावुकता और आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें। इस वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। किसी भी तरह की अनावश्यक आवाजाही से परहेज रखें। विद्यार्थी पढाई में एकाग्रता बनाए रखने के लिए ध्यान और योग को भी दिनचर्या में शामिल करें।

व्यवसाय- आपके व्यवसाय की योजनाएं फलीभूत होने का उचित समय आ गया है। किसी नजदीकी व्यक्ति का सहयोग कई परेशानियां दूर करेगा। परंतु मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखें। नौकरीपेशा व्यक्ति काम की अधिकता की वजह से तनाव महसूस करेंगे। लव- दोस्तों के साथ कोई पारिवारिक गेट टुगेदर का कार्यक्रम बन सकता है, जिससे खुशी और प्रफुल्लता रहेगी। प्रेम संबंधों के मामले में भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण से अपना बचाव जरूरी है। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से सिरदर्द और थकान महसूस होगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- इस सप्ताह घर में मेहमानों का आगमन होगा। इसकी वजह से आप दैनिक कार्यक्रम में भी परिवर्तन करेंगे और अपनी इच्छा व रुचि के अनुसार समय व्यतीत होगा। महत्वपूर्ण संपर्कों और संबंधों का दायरा विस्तृत होगा। नेगेटिव- लोगों के बीच किसी की आलोचना या निंदा न करें, इससे आपकी छवि खराब हो सकती है। कोई अप्रिय या अशुभ समाचार की वजह से परेशान रहेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों को लेकर सजग रहे।

व्यवसाय- कुछ व्यवसायिक यात्राएं संपन्न हो सकती हैं और काम सुचारु रूप से निपटने से मानसिक शांति का अनुभव होगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को उच्चाधिकारियों से काम के दबाव की वजह से तनाव रहेगा तथा काम की अधिकता भी रहेगी। लव- पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर की वजह से घर में तनाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य- स्त्री वर्ग को स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। लापरवाही बिल्कुल न बरतें। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- उत्तम ग्रह स्थिति है। आप अपने अनुभव और नॉलेज से कोई विशेष कार्य संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। किसी सामाजिक समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा। घर की सुख-सुविधा व रखरखाव पर खर्च करके प्रसन्नता महसूस होगी। नेगेटिव- किराएदारी संबंधी मामलों में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी नजदीकी मित्र द्वारा आलोचना होने पर मनोबल न गिरने दें और आत्मविश्वास बनाए रखें। शॉपिंग करते समय बजट को नजरअंदाज न करें।

व्यवसाय- व्यावसायिक कार्यों में सफलता के योग बने हुए हैं और आप जोखिम लेने में साहस दिखाएंगे। सरकारी कार्यों से जुडे लोगों के संपर्क बढ़ेंगे, जो लाभदायक साबित होंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। लव- घर में परिवार जनों के बीच तालमेल और मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है। इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखने का प्रयास करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या – पॉजिटिव- संपर्कों के माध्यम से कुछ उपलब्धियां मिलेंगी और उन्नति के रास्ते भी खुलेंगे। आपके व्यक्तित्व की कुछ सकारात्मक बातें लोगों के सामने आने से सामाजिक मान-सम्मान व दायरा बढेगा। बच्चों तथा परिवार के साथ शॉपिंग और मनोरंजन में समय व्यतीत करना सबको खुशी देगा। नेगेटिव- समय का मैनेजमेंट रखें, वरना कुछ व्यक्तिगत कार्य अधूरे रह सकते हैं। बच्चों के साथ डांट-फटकार की जगह दोस्ताना व्यवहार रखें और उनकी समस्याएं सुलझाने में सहयोग करें। लेनदेन संबंधी किसी कार्य में गलती होने से नुकसान हो सकता है।

व्यवसाय- कारोबार में मंदी का असर बना रहेगा। व्यवस्था में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। बीमा एजेंट अपना टारगेट पूरा कर लेंगे। शेयर, तेजी-मंदी जैसी गतिविधियों में पैसा न फंसाएं। नौकरी में मन मुताबिक स्थान परिवर्तन न मिलने से मायूसी रहेगी। लव- परिवार में व्यवस्थित माहौल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपको लक्ष्य से भटका सकता है, इस बात का ध्यान रखें। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर, डायबिटीज से संबंधित रूटीन चेकअप अवश्य करवाएं तथा संतुलित दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग- काला, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव- इस सप्ताह जरूरी कामकाज समय पर पूरे कर लेंगे। किसी मांगलिक कार्य संबंधी व्यवस्था में व्यस्त रह सकते हैं। आपकी छवि में निखार आएगा। आप अपने अच्छे स्वभाव व मृदु भाषा से सबको प्रभावित करेंगे। नेगेटिव- खर्चों के बढ़ने से बजट में कटौती करनी पड सकती है। अपनी इच्छा जल्दी पूरी करने के लिए गलत तरीके का इस्तेमाल न करें, अन्यथा मुसीबत में फंस सकते हैं। संबंधों की कीमत और महत्व बनाए रखना जरूरी है।

व्यवसाय- शेयर, सट्टा आदि जैसे कार्यों में निवेश न करें तथा गैरकानूनी काम में हाथ न डालें। किसी प्रकार की जांच की आशंका बन रही है। नौकरी में बॉस व अधिकारियों के साथ छोटी बात पर तनाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। लव- पति-पत्नी के संबंध में खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार और दिनचर्या जरूरी है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- इस सप्ताह आपकी सकारात्मक सोच और खुश रहने से दिनचर्या में बेहतरीन परिवर्तन आएगा और इससे आप नुकसान होने से भी बच सकते हैं। घर के रखरखाव तथा व्यवस्था बनाए रखने में व्यस्तता रहेगी। विद्यार्थी पढाई को लेकर गंभीर रहेंगे। नेगेटिव- बजट को आवश्यकताओं के अनुसार सीमित और संतुलित रखें। घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। युवाओं को सामाजिक क्षेत्र में पहचान बनानी होगी, संपर्क मजबूत रखने में सक्रिय रहें।

व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कार्यों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। इस समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह व मार्गदर्शन लेना जरूरी है। विदेशी व्यवसाय से जुडे लोग लेनदेन में सावधानी बरतें। व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वालों को सफलता मिल सकती है। लव- दांपत्य संबंधों में आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मनमुटाव हो सकता है, पार्टनर की भावनाएं आहत न हों, ध्यान रखें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, बस सोच सकारात्मक रखें। सात्विक रहन-सहन और संतुलित खानपान आपको प्रफुल्लित रखेगा। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- घर-परिवार तथा संबंधियों के साथ इस सप्ताह अच्छा समय व्यतीत होगा। मित्रों से मेल-मुलाकात लाभदायक रहेगी। आप व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाने का जो प्रयास कर रहे हैं, उसकी पारिवारिक व सामाजिक सराहना मिलेगी। नेगेटिव- किसी अनजान व्यक्ति से कोई महत्वपूर्ण बातचीत या काम करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह विचार-विमर्श और जांच-पड़ताल अवश्य करें। छोटी सी लापरवाही से धोखाधडी हो सकती है।

व्यवसाय- रुकी पेमेंट कलेक्ट करने तथा आर्थिक स्थिति मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित रखें। आपको काफी हद तक सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को स्थान परिवर्तन संबंधी सूचना मिलने की संभावना है। लव- पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। मेहमानों के आगमन से घर में चहल-पहल और खुशनुमा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य- डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कतें उठ सकती हैं। दवाई लेने में लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- अपनी कार्यक्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। निश्चित ही आपके कार्य बेहतरीन तरीके से संपन्न होंगे। संतान के करियर व शिक्षा से संबंधित चिंता का समाधान मिलने से राहत मिलेगी तथा आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। नेगेटिव- अपने अधिकतर काम सप्ताह के पहले पक्ष में निपटाने का प्रयास करें, क्योंकि बाद में परिस्थितियां कुछ विपरीत रह सकती हैं। कोई अप्रिय या अशुभ समाचार मिल सकता है, जिसका असर आपकी कार्यक्षमता पर भी पडेगा। विद्यार्थी लक्ष्य से न भटके।

व्यवसाय- व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से अच्छा ऑर्डर मिलने की संभावना है, इसलिए आलस व लापरवाही बिल्कुल न करें। दूर दराज की पार्टियों से संपर्क बनेंगे। ऑफिस में आपकी कार्यप्रणाली की सराहना होगी। लव- परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर गलतफहमियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। गले में इन्फेक्शन अथवा खराश जैसी स्थिति रह सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ – पॉजिटिव- इस सप्ताह भावनाओं की बजाय दिमाग से निर्णय लें। इससे आप अपने कार्यों को उचित तरीके से अंजाम दे पाएंगे। बच्चों के भविष्य संबंधी योजनाएं बनेंगी तथा निवेश संबंधी कार्य भी संपन्न होंगे। हिम्मत और साहस से असंभव काम भी संभव बना लेंगे। नेगेटिव- सप्ताहांत में स्थिति कुछ बदल सकती है। ऐसा लगेगा जैसे परिस्थितियां हाथ से निकल रही हैं। परंतु धैर्य और संयम से आप समस्या को काबू में कर लेंगे। घर-परिवार के कार्यों में अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्वयं पर कम ध्यान दे पाएंगे।

व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की स्थिति रहेगी, जिन्हें आप समझदारी से सुलझा लेंगे। आयात-निर्यात संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों की मेहनत उन्हें लक्ष्य के निकट ले जाएगी। बस क्लाइंट के साथ सावधानी से डील करें। लव- परिवार तथा व्यवसाय में उचित तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढता बढेगी। स्वास्थ्य- अत्यधिक भागदौड़ की वजह से थकान और सिरदर्द रहेंगे। प्रकृति के सानिध्य में समय बिताने से ताजगी महसूस होगी। भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 1

मीन – पॉजिटिव- खुशनुमा सप्ताह व्यतीत होगा। व्यस्तता से राहत पाने के लिए रुचि पूर्ण कार्यों में समय व्यतीत करें। प्रतिष्ठित लोगों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर बनेंगे तथा संपर्क दायरा भी विस्तृत होगा। इस समय निवेश संबंधी कार्यों पर भी ध्यान दें। नेगेटिव- छोटी से छोटी बात को भी लापरवाही में न लें। आर्थिक मामलों में सूझबूझ और सोच-विचार की जरूरत है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में गुस्से व आक्रोश पर काबू रखें। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है।

व्यवसाय- आर्थिक मामलों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय नुकसानदायक हो सकता है। बाजार में योग्यता और प्रतिभा के बल पर नई उपलब्धियां और ऑर्डर मिल सकते हैं। सरकारी सेवारत लोगों को महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है। लव- दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी नकारात्मक बात से दूरियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। माइग्रेन व सिरदर्द की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। गरिष्ठ तथा तला-भुना खानपान से परहेज रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *