Katak Club Demands Action Against Comedian Sanjay Yaduvanshi for Media Comments

Actionpunjab
2 Min Read


सुलतानपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में सोशल मीडिया कॉमेडियन संजय यदुवंशी के खिलाफ ‘कटक क्लब’ नामक सामाजिक संस्था ने मोर्चा खोल दिया है। संस्था ने मीडियाकर्मियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और मारपीट की घटनाओं को लेकर जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

संस्था के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि संजय यदुवंशी सोशल मीडिया पर पत्रकारों के खिलाफ लगातार अभद्र टिप्पणी करते हैं। ‘कटक क्लब’ के सौरभ मिश्रा ने बताया कि यदुवंशी मीडिया पर 200 रुपये में बिकने का आरोप भी लगाते हैं, जिससे आम जनता, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों में रोष है।

सौरभ मिश्रा के अनुसार, संजय यदुवंशी पर आए दिन मारपीट करने का भी आरोप है। हाल ही में मारपीट की एक और घटना सामने आई है, जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर समाज में जातिसूचक गाने और युवा पीढ़ी के लिए हानिकारक गतिविधियां करने का भी आरोप है।

संस्था ने अपने ज्ञापन में संजय यदुवंशी के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करने और मीडिया को निशाना बनाने वाली सभी पोस्ट को तुरंत हटाने की मांग की है। ‘कटक क्लब’ के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे। इस ज्ञापन को सौंपने वालों में अधिवक्ता अभिषेक शुक्ला और कथावाचक शनि मिश्रा सहित ‘कटक क्लब’ के अन्य सदस्य शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *