Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

Actionpunjab
13 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Saturday (7 February 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

7 फरवरी, शनिवार को मेष राशि वालों को मेहनत का अच्छा नतीजा और काम में बढ़त मिल सकती है। वृष राशि वालों को नौकरी में बदलाव के मौके मिलेंगे। नई योजना पर काम शुरू करने के लिहाज से मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा समय है।

तुला राशि के लोगों को काम की जगह पर व्यवस्था सुधारने से फायदा मिलेगा। धनु राशि वालों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। मकर राशि के लोगों को फंसा पैसा वापस मिल सकता है। बिजनेस की नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। मेहनत के अनुसार उम्मीद से बेहतर सफलता मिल सकती है। पैतृक संपत्ति का कोई विवाद चल रहा हो तो समाधान मिलने के योग है। व्यस्तता के बाद भी आप परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। नेगेटिव- अपने स्वभाव में समय के साथ लचीलापन लाएं। पड़ोसियों से किसी बात पर संबंध खराब न होने दें। पैसों के मामले में सावधानी रखें। आज लंबी यात्रा टालना बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- कारोबार में लाभ की स्थिति बनेगी। नया काम शुरू करने से पहले परिवार से सलाह जरूर लें। साझेदारी के काम में तालमेल बना रहेगा तो फायदा होगा। नौकरी में व्यवस्था ठीक रहेगी। लव- घर की व्यवस्था बनाए रखने में बड़ों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- शुगर वाले लोग दिनचर्या ठीक रखें। थोड़ी सावधानी आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- आज दिन व्यस्त रहेगा। पैसे की योजना पर ज्यादा ध्यान दें, इससे लाभ मिलेगा। ग्रह स्थिति आपके लिए अनुकूल है। घर में मांगलिक काम की योजना बन सकती है। नेगेटिव- एक ही बात पर अटकने के बजाय दूसरे विकल्पों पर भी नजर रखें। ज्यादा सोचने से दूसरे मौके हाथ से निकल सकते है। कठिन स्थिति में गुस्सा न करें, धैर्य रखें।

व्यवसाय- काम करने का तरीका बेहतर रहेगा। नई योजना पर काम शुरू होगा, लेकिन कमाई अभी सामान्य रह सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे है। जरूरी कागज बहुत संभालकर रखें। लव- परिवार में अच्छा तालमेल रहेगा। इससे घर का माहौल खुश रहेगा। पार्टनर से चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन थकान और तनाव से बचने के लिए पर्याप्त आराम करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- कुछ चुनौतियां रहेंगी, पर परिवार का सहयोग मिलता रहेगा। सामाजिक काम और अनुभवी लोगों से मुलाकात लाभ देगी। मन में शांति रहेगी। निजी कामों के लिए समय मिल जाएगा। नेगेटिव- बोलचाल में मिठास रखें। अधिक अहंकार से बनते काम बिगड़ सकते है। दूसरों के मामलों में दखल न दें। बिन मांगे सलाह देने से बचें। रिश्तेदारों से संपर्क बनाए रखें।

व्यवसाय- काम में चुनौतियां रहेंगी, फिर भी लंबे समय से बनी योजना को रूप दे पाएंगे। जोखिम वाले काम से दूर रहें, नुकसान का योग है। नौकरी में माहौल शांत रहेगा। लव- जीवनसाथी से चल रहा मनमुटाव समय रहते सुलझा लें, वरना गलतफहमी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य- सेहत को लेकर सतर्क रहें। मौसम बदलने से संक्रमण का डर है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

कर्क – पॉजिटिव- निवेश से जुड़ी उपयोगी योजना बन सकती है। अधिकतर काम समय पर पूरे होंगे। आज अपने मनपसंद काम के लिए भी समय मिलेगा। इससे मानसिक शांति रहेगी। नेगेटिव- ससुराल पक्ष से हल्का मनमुटाव हो सकता है। घर की बात बाहर न जाने दें। अपने स्वभाव में समय के साथ बदलाव लाएं। उलझन होने पर घर के बड़े लोगों से सलाह लें।

व्यवसाय- अपनी कारोबारी योजना गुप्त रखें। प्रॉपर्टी काम में बहुत बड़ी उम्मीद न करें। कागजी काम में सावधानी जरूरी है। बाजार से जुड़े काम में सक्रियता रखें। नौकरी में किसी साथी से बहस हो सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच मतभेद का असर घर पर पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में अपनापन बना रहेगा। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और शुगर वाले लोग नियमित जांच करवाएं और लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- आरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह – पॉजिटिव- स्थिति थोड़ी कठिन हो सकती है, लेकिन मदद भी मिलती रहेगी। नए अनुभव काम आएंगे। संतान की पढ़ाई से जुड़ी अच्छी खबर से मन खुश रहेगा। नेगेटिव- उलझन को तुरंत सुलझाएं, टालने से बात बिगड़ सकती है। मुकाबला करने वाले लोगों पर नजर रखें। युवा अपने लक्ष्य को लेकर आलस न करें।

व्यवसाय- आपके काम करने का अच्छा तरीका बाजार में पहचान दिलाएगा। उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। आज बड़ा निवेश टालें। आय में सुधार का संकेत है। लव- तालमेल की कमी से घर में तनाव रह सकता है। शांति से बात करके स्थिति संभालें। स्वास्थ्य- तनाव से नसों में खिंचाव और दर्द बढ़ सकता है। योग और व्यायाम नियमित करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपको खास उपलब्धि दे सकती है। अचानक धन लाभ के योग है। परिवार की जरूरतें पूरी करने में संतोष मिलेगा। पॉलिसी या सुरक्षित निवेश के लिए समय अच्छा है। युवा भविष्य को लेकर सक्रिय रहेंगे। नेगेटिव- भाइयों से किसी बात पर बहस हो सकती है। हालांकि आप समझदारी से बात संभाल लेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में कुछ अड़चन आ सकती है।

व्यवसाय- कारोबार की गति बढ़ेगी। पैसे से जुड़े और सरकारी काम मजबूत तरीके से करें। नौकरी में राजनीति जैसा माहौल हो सकता है। दूसरों की बातों में पड़ने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। लव- जीवनसाथी और परिवार का सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- मौसम के कारण सेहत में लापरवाही न करें। जरूरत हो तो आयुर्वेदिक उपचार लें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

तुला – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। परिवार की बातों का शांत समाधान निकलेगा। सामाजिक कामों में आपकी भूमिका अच्छी रहेगी। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है। बच्चे पढ़ाई में ध्यान देंगे। नेगेटिव- व्यवहार में जरूरत से ज्यादा सख्ती न रखें। छोटी बात पर मनमुटाव न पालें। ससुराल पक्ष से गलतफहमी हो सकती है, उसे समय पर साफ करें।

व्यवसाय- काम की जगह कर्मचारियों से परेशानी हो सकती है। अंदरूनी व्यवस्था और रखरखाव में सुधार करें। मेहनत का नतीजा सही मिलेगा। जरूरी फाइल और कागज खुद संभालकर रखें। लव- घर में हल्का मनमुटाव संभव है, लेकिन आपसी समझ से बात सुलझ जाएगी। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- अपनी मेहनत और योग्यता पर भरोसा रखें, सफलता मिलेगी। किसी करीबी से मुलाकात तनाव कम करेगी। मन का द्वंद्व भी धीरे-धीरे समाप्त होगा। नेगेटिव- घर के बुजुर्गों का सम्मान बनाए रखें। उनकी सलाह को अनदेखा न करें। पैसों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, पर यह अस्थायी रहेगी।

व्यवसाय- कोई लक्ष्य पूरा होने से राहत मिलेगी। काम के विस्तार पर विचार होगा। सरकारी काम में सफलता मिल सकती है। अनजान लोगों के साथ बिजनेस डील में सावधानी रखें। लव- मुश्किल समय में जीवनसाथी और परिवार का साथ मिलेगा। प्रेम संबंध में भरोसा बनाए रखें। स्वास्थ्य- पेट की दिक्कत हो सकती है। गैस बनाने वाली चीजें कम लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- आज दौड़-भाग ज्यादा रहेगी और नई जिम्मेदारियां आएंगी। सफलता मिलने से थकान कम लगेगी। जमीन से जुड़े निवेश की योजना है तो समय अनुकूल है। नेगेटिव- दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। भाइयों से मतभेद हो सकता है। स्थान बदलने की योजना पर गंभीरता से सोचें। खर्च में जरूरत से ज्यादा उदारता परेशानी दे सकती है।

व्यवसाय- समय मिला-जुला रहेगा। फैक्ट्री और उद्योग से जुड़े लोग नया काम शुरू करने में जल्दी न करें। युवा को करियर से जुड़ी अच्छी खबर और नई तकनीकी जानकारी मिल सकती है। लव- दांपत्य जीवन में तालमेल रहेगा। परिवार और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य- किसी करीबी की सेहत में सुधार से चिंता कम होगी। अपनी सेहत पर भी ध्यान देना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- समय भाग्य साथ देने वाला है। लाभ की स्थिति बनेगी। फंसा पैसा थोड़ा-थोड़ा वापस मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इससे काम करने का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। नेगेटिव- दिन की शुरुआत में चुनौतियां रह सकती है। किसी की सलाह मानने से पहले पूरी जांच करें। खुद पर भरोसा रखें। आज लेन-देन में सतर्क रहें।

व्यवसाय- नई कारोबारी योजना को लागू करने का अच्छा समय है। अभी बहुत बड़ा लाभ नहीं दिख रहा, पर दिशा सही रहेगी। नौकरी वाले लोगों को आधिकारिक यात्रा का आदेश मिल सकता है। लव- परिवार और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएं। प्रेम संबंध में दूरी बनने की आशंका है, इसलिए संवाद बनाए रखें। स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या से पेट खराब हो सकता है। खान-पान पर नियंत्रण रखें। भाग्यशाली रंग- आरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- रुके हुए निजी काम पूरे करने का सही समय है। निजी कामों में ध्यान अच्छा रहेगा। किसी रिश्तेदार के यहां जाने का निमंत्रण मिल सकता है। नेगेटिव- मित्र या पड़ोसियों से बहस से दूर रहें। दूसरों की उलझन में पड़कर खुद की समस्या न बढ़ाएं। युवाओं को मेहनत का तुरंत परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है, सकारात्मक रहें।

व्यवसाय- नौकरी और कारोबार दोनों में फोकस बढ़ाना जरूरी है। जल्दबाजी के बजाय गंभीरता से काम करें। सरकारी काम में दिक्कत आए तो बड़े व्यक्ति की सलाह लें। नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है। लव- पति-पत्नी के तालमेल से घर में शांति रहेगी। प्रेम संबंध में नजदीकी बनी रहेगी। स्वास्थ्य- घर के किसी बुजुर्ग की सेहत को नजरअंदाज न करें। समय पर देखभाल जरूरी है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

मीन – पॉजिटिव– सामाजिक कामों में भाग लेने से नए संपर्क बनेंगे और अनुभव मिलेगा। युवाओं को भविष्य से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई पारिवारिक मामला भी सुलझ सकता है। नेगेटिव- क्रोध पर नियंत्रण रखें। कोई करीबी भावनात्मक रूप से फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। दिल के बजाय दिमाग से फैसला करें। अचानक खर्च आने से बजट बिगड़ सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई को तय समय दें।

व्यवसाय- समान सोच वाले लोगों से मिलकर नए काम की जानकारी मिलेगी। स्टाफ और साथ काम करने वालों से संबंध अच्छे रहेंगे। इसका असर काम की गति पर अच्छा पड़ेगा। ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोग कानूनी विवाद से दूर रहें। लव- घर का माहौल खुश रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- नकारात्मक सोच से मनोबल गिर सकता है। ध्यान और मेडिटेशन जरूर करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *