- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (9 To 15 February 2026), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

9 से 15 फरवरी तक वृष राशि वालों की इनकम में सुधार होगा। धनु और मकर राशि के लोगों को रुका पैसा मिलने की संभावना है। वृश्चिक राशि के लोगों को फायदा मिल सकता है। कर्क राशि वालों ने किसी को उधार पैसा दिया है तो वापस मिलने की संभावना है।
मीन राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। तुला और सिंह राशि वालों को निवेश में सावधानी रखनी होगी। कुंभ राशि वालों को बिजनेस में थोड़ी परेशानी हो सकती है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये सप्ताह

मेष – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। इस सप्ताह का अधिकतर समय सामाजिक और व्यवसायिक गतिविधियों में बीतेगा। काम के अच्छे नतीजे मिलने से आपके अंदर नई ऊर्जा और सुकून बना रहेगा। अपने व्यक्तित्व को संतुलित रखने के लिए आत्ममंथन करना भी लाभ देगा। नेगेटिव- अहम और आवेश पर नियंत्रण रखें। दूसरों पर बहुत ज्यादा अनुशासन लागू करने की बजाय अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं। इससे रिश्ते बेहतर रहेंगे। कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप अपनी व्यवहार कुशलता से समाधान निकाल लेंगे।
व्यवसाय- कार्यप्रणाली व्यवस्थित रहेगी और अधिकतर काम बिना रुकावट पूरे होंगे। पार्टनरशिप के मामलों में दूरदर्शिता जरूरी है। मार्केटिंग से जुड़े कामों पर भी ध्यान दें। ऑफिस के कागज और दस्तावेज संभालकर रखें। लव- परिवार के किसी सदस्य की नकारात्मक आदत से घर की व्यवस्था कुछ समय के लिए प्रभावित हो सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य- डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करवाएं। मौसम के असर से बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- कलात्मक कामों में रुचि रखने वालों के लिए यह सप्ताह खास है। अपनी योग्यता दिखाने और उसे निखारने का अच्छा मौका मिलेगा। व्यस्तता के बावजूद आप परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। भूमि या वाहन की खरीद-फरोख्त संबंधी योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- किसी भी विवाद की स्थिति में शांत रहना बेहतर रहेगा, वरना ध्यान अपने जरूरी कामों से हट सकता है। पैसे के लेनदेन में पूरी जानकारी लेना अनिवार्य है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। सरकारी काम अभी रुके रह सकते हैं।
व्यवसाय- आपकी कोई व्यवसायिक इच्छा पूरी होने के संकेत हैं। आय की स्थिति में सुधार आएगा। प्रॉपर्टी डील करते समय कागजों की पूरी जांच करें। व्यापारिक संपर्क मजबूत रहेंगे। नौकरी में मनचाहा कार्यभार पाने के लिए अभी थोड़ा धैर्य रखें। लव- पति-पत्नी के बीच हल्की नोकझोंक बनी रह सकती है। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य- संतुलित खानपान और नियमित दिनचर्या से पुरानी परेशानी में राहत मिलेगी। शरीर हल्का और सक्रिय महसूस होगा। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन – पॉजिटिव- सप्ताह की शुरुआत में कामों की स्पष्ट रूपरेखा बना लें, इससे काम समय पर पूरे होंगे और व्यक्तिगत कार्यों के लिए भी समय बचेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात खुशी देगी। पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए उपयोगी रहेगा। नेगेटिव- विरोधियों की वजह से कुछ अड़चनें आ सकती हैं। अब यह आप पर निर्भर करेगा कि आप धैर्य और समझदारी से उन्हें कैसे संभालते हैं। इस समय व्यक्तिगत और व्यवसायिक मामलों में जोखिम लेने से बचें। नजदीकी लोगों से अधिक अपेक्षा रखना दुख दे सकता है।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर जितनी मेहनत करेंगे, उतने अनुकूल नतीजे मिलेंगे। पार्टनरशिप का प्रस्ताव मिल सकता है, पर फैसला बहुत सोचकर लें। जल्दबाजी न करें। ऑफिस में आपके काम की अधिकारियों के बीच सराहना रहेगी। लव- पारिवारिक माहौल खुश और अनुशासित रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर सकती है। स्वास्थ्य- क्षमता से अधिक कार्यभार लेने पर थकान बढ़ेगी। उचित आराम लें और मेडिटेशन के लिए समय जरूर निकालें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- यह सप्ताह अच्छा रहेगा। किसी समारोह या मीटिंग में खास लोगों से मुलाकात हो सकती है और आपके विचारों को महत्व मिलेगा। उधार दिया पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी और मन को सुकून मिलेगा। नेगेटिव- हर बात में लाभ-हानि देखने की बजाय रिश्तों की मिठास बनाए रखना जरूरी है। निजी संबंधों को लेकर मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, उन्हें नियंत्रित करें। अपने लक्ष्य पर ध्यान स्थिर रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक व्यवस्था अच्छी रहेगी और काम सही गति से चलेंगे। फिलहाल व्यवसायिक या आधिकारिक यात्रा टालना बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी वालों पर अतिरिक्त कार्यभार का दबाव रह सकता है। लव- पति-पत्नी के संबंध सुखद रहेंगे। प्रेम संबंधों में हल्का तनाव उभर सकता है, इसलिए साथी की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य- काम का अधिक दबाव शारीरिक और मानसिक थकान दे सकता है। तनाव न लें, काम सहज गति से पूरा करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह – पॉजिटिव- सप्ताह सुखद रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर चर्चा हो सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़ा रुका काम आगे बढ़ सकता है। पिछले समय की मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। नेगेटिव- विवाद की स्थिति में गुस्से की बजाय शांत तरीका अपनाएं, वरना काम की क्षमता प्रभावित होगी। निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।
व्यवसाय- स्टाफ के सहयोग से कार्य सुचारु रहेंगे। नए काम की शुरुआत के अवसर बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोग काम में लापरवाही न करें, नहीं तो उच्च अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। लव- घर की व्यवस्था अनुशासित और खुशहाल रहेगी। युवा वर्ग प्रेम प्रसंग और सोशल मीडिया में समय व्यर्थ न करे। स्वास्थ्य- मितली या चक्कर जैसी समस्या हो सकती है। लक्षण बढ़ें तो समय पर इलाज लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या – पॉजिटिव- यह सप्ताह आनंददायक रहेगा। किसी प्रियजन से उपहार मिल सकता है। राजनीति या सार्वजनिक कार्य से जुड़े लोगों को विशेष लाभ के योग हैं। भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना बनेगी और उसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव- आय के साथ खर्च भी बढ़ेंगे, इसलिए बजट बनाकर चलना जरूरी है। क्रोध और ईगो पर नियंत्रण रखें तो स्थितियां अनुकूल रहेंगी। किसी से अनावश्यक वादा न करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग को समय दें। व्यवसाय के प्रचार-प्रसार पर फोकस बढ़ाएं। फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए लाभदायक समय है। लव- परिवार के साथ संवाद अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य- गरिष्ठ और ज्यादा तली-चिकनी चीजें न लें। बीपी से परेशान लोग दवा समय पर लें और बीच-बीच में आराम करें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4

तुला – पॉजिटिव- यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम देगा, लेकिन प्रयासरत कामों में सफलता मिल सकती है। धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिलेगा। व्यक्तिगत मामलों से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है। अनुभवी लोगों का साथ सकारात्मक ऊर्जा देगा। नेगेटिव- बेकार की बहस और क्रोध से बचें, नहीं तो मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है। प्रॉपर्टी या पॉलिसी निवेश पर अभी दोबारा विचार करें। दोस्तों और आलस में समय बर्बाद न करें। इस समय की मेहनत का फल धीरे मिलेगा, लेकिन आगे लाभ जरूर देगा।
व्यवसाय- आर्थिक मामलों में खास सतर्कता रखें। बड़ा निवेश फिलहाल जोखिम भरा रहेगा। छोटी-छोटी सावधानियों से कार्यक्षेत्र की व्यवस्था अच्छी रहेगी। संपर्क मजबूत करें, यही आगे तरक्की में सहायक होंगे। लव- पति-पत्नी का व्यवहार घर का माहौल अच्छा बनाए रखेगा। हास्य-विनोद में समय अच्छा बीतेगा। प्रेम संबंधों में हल्की निराशा संभव है। स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम या गले की समस्या को नजरअंदाज न करें। जरूरत हो तो तुरंत जांच और इलाज कराएं। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- इस सप्ताह परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी। प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात से आपके सोच और काम में अच्छा बदलाव आएगा। बच्चों के भविष्य से जुड़ी योजनाएं बनेंगी और उन्हें तुरंत लागू करना लाभ देगा। किसी उद्देश्य से यात्रा भी संभव है। नेगेटिव- अचानक ऐसा खर्च सामने आ सकता है जिसमें कटौती मुश्किल होगी। ऐसे समय में धैर्य रखें। अपनी उपलब्धियों का अधिक प्रदर्शन न करें, वरना धोखा मिल सकता है। युवा वर्ग नकारात्मक संगति से दूर रहे।
व्यवसाय- मीडिया और इंटरनेट से जुड़े कामों में विशेष सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जल्दी लाभ के लिए किसी गलत या गैरकानूनी काम की तरफ न जाएं। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण और लाभकारी सूचना मिल सकती है। लव- घर में आपसी सम्मान बनाए रखने से दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- तनाव से दूरी रखें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की नियमित जांच कराएं। लापरवाही बिल्कुल न करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- छोटी समस्याओं में धैर्य बनाए रखें, इससे योजना बेहतर बनेगी। बच्चों की उपलब्धि से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी काम आगे बढ़ेंगे। परिवार के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन शॉपिंग में अच्छा समय बीतेगा। नेगेटिव- जल्दबाजी और लापरवाही में लिया फैसला गलत साबित हो सकता है। असमंजस होने पर अनुभवी लोगों से सलाह लें। महिलाएं अपने मान-सम्मान को लेकर विशेष सजग रहें।
व्यवसाय- प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी, लेकिन जीत की संभावना आपके पक्ष में है। रुकी पेमेंट पाने के प्रयास जारी रखें। मार्केटिंग और फाइनेंस से जुड़े लोग टारगेट पूरा कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों पर उच्च अधिकारियों का दबाव बढ़ सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर हल्की नोकझोंक हो सकती है। प्रेमी-प्रेमिकाओं को डेटिंग का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की परेशानी बढ़ सकती है। व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- वित्तीय योजना को लागू करने का अच्छा समय है। रुका पैसा टुकड़ों में सही, पर वापस आने के संकेत हैं। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नए संपर्क बनेंगे और उनसे लाभ भी मिलेगा। किसी भ्रम की स्थिति दूर होगी। नेगेटिव- परिवार में चल रहा विवाद बढ़ सकता है, इसलिए समय रहते समाधान करें। बेकार खर्च घटाने से आर्थिक दबाव कम होगा। अपनी जरूरी वस्तुएं और दस्तावेज बहुत संभालकर रखें।
व्यवसाय- दूरस्थ क्षेत्रों से जुड़े कामों में अच्छा लाभ मिलेगा। कोई सरकारी मामला लंबित है तो उसे जल्दी निपटाने का प्रयास करें, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है। ऑफिस में किसी सहयोगी से प्रोजेक्ट में अच्छा सहयोग मिलेगा। लव- दांपत्य जीवन में किसी बात पर नोकझोंक संभव है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी खुश यादें ताजा कर सकती है। स्वास्थ्य- साफ-सफाई और हाइजीन का ध्यान रखें। यूरिन इंफेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- किसी भरोसेमंद मित्र का सहयोग कामों को व्यवस्थित करने में मदद करेगा। कठिन काम भी सहज लगेंगे। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा की योजना बन सकती है। युवाओं को मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव- घर के रखरखाव में क्षमता से अधिक खर्च परेशानी दे सकता है। आलस को हावी न होने दें, वरना जरूरी काम अधूरे रह जाएंगे। गलत सलाह और गलत संगति का असर आपकी छवि और सम्मान पर पड़ सकता है।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में छोटी-छोटी दिक्कतें रहेंगी, लेकिन आप मानसिक रूप से उन्हें हल करने के लिए तैयार रहेंगे। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग कार्यभार कम करेगा। विदेश जाने के प्रयास कर रहे लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है। लव- घर में शांत माहौल रहेगा। दांपत्य संबंध मधुर बने रहेंगे। अनावश्यक प्रेम प्रसंगों से दूरी रखें। स्वास्थ्य- इंफेक्शन की समस्या बढ़ सकती है। ठंडी चीजों से परहेज करें। नियमित दिनचर्या से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- इस सप्ताह किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पूरी जानकारी लें, इससे सही निर्णय लेना आसान होगा। भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा करना आपके लिए नई संभावनाएं खोलेगा। भाई-बहनों के साथ भरोसेमंद व्यवहार रिश्तों को मजबूत करेगा। नेगेटिव- व्यर्थ गतिविधियों में समय न गवाएं। व्यक्तिगत और पारिवारिक मामलों पर ध्यान दें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है, उनकी देखभाल जरूरी है। समय प्रबंधन पर खास ध्यान दें।
व्यवसाय- फिलहाल वर्तमान कार्यों पर ही ध्यान रखना बेहतर रहेगा। नए काम शुरू करने के लिए समय पूरी तरह पक्ष में नहीं है। कर्मचारियों के साथ विश्वास और सम्मान का व्यवहार आपकी परेशानियां कम करेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन की संभावना बन रही है। लव- घर में सुख-शांति बनी रहेगी। बच्चे की उपलब्धि से परिवार में उल्लास का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें। मानसिक और शारीरिक सुकून के लिए प्रकृति के बीच समय बिताएं। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3