Road accident in Gujarat, 5 people from Rajasthan dead, 21 February 2026

Actionpunjab
3 Min Read


पाली में शादी अटेंड कर गुजरात जा रहे परिवार की वैन डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में वैन सवार 5 लोग पिता, बेटी-बेटा, पोता और दादी की मौत हो गई। साथ ही 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

.

टक्कर इतनी भीषण थी कि शव हाईवे पर बिखर गए। वैन से उछलकर गिरे लोग कराहते रहे। इसके बाद राहगीर ने पुलिस को फोन किया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

परिवार पाली से अहमदाबाद जा रहा था, इस दौरान वैन गुजरात के ऊंझा-मेहसाणा हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा गुजरात के उनाव गांव के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, पाली जिले के भावनगर (गुड़ा एंदला) हाल अहमदबाद में रहने वाले रामलाल कुमावत मणिहारी गांव में अपने भांजे विकास पुत्र भंवरलाल कुमावत की शादी में परिवार सहित आए थे। शुक्रवार को बिंदौली का प्रोग्राम अटेंड करने के बाद रात करीब 2 बजे वैन लेकर अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए थे।

गुजरात के ऊंझा-मेहसाणा हाईवे पर शनिवार सुबह वैन डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई।

हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई।

हादसे के बाद वैन की हालत ऐसी हो गई कि उसे पहचानना मुश्किल हो गया था।

हादसे के बाद वैन की हालत ऐसी हो गई कि उसे पहचानना मुश्किल हो गया था।

डिवाइडर पर चढ़ने के बाद शव हाईवे पर बिखर गए।

डिवाइडर पर चढ़ने के बाद शव हाईवे पर बिखर गए।

पांच लोगों की हुई मौत गुजरात पुलिस के अनुसार हादसे में रामलाल कुमावत (50), कोमल कुमावत (30), कैलाशभाई कुमावत (25), आयुष कुमावत (3) और मथुरादेवी कुमावत (70) की मौत हो गई। घायलों का मेहसाणा सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार पाली जिले के भावनगर (गुड़ा एंदला) का रहने वाला है जो वर्तमान में अहमदाबाद में जनरल स्टोर संचालित करते हैं।

बिना बैंड की बारात

इस हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शनिवार सुबह पाली जिले के मनिहारी गांव निवासी दूल्हे विकास पुत्र भंवरलाल कुमावत की बारात गमगीन माहौल में टेवाली गांव के लिए रवाना हुई। बिना बैंड-बाजा के बारात लेकर पांच-सात लोग गए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *