- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Monday (23 February 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

23 फरवरी, सोमवार को मेष राशि वालों को निवेश से फायदा मिलेगा। वृष राशि वालों की इनकम के सोर्स बनेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मिथुन राशि के लोगों को उधार या अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है।
तुला राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे। जनसंपर्क बढ़ेगा और ऑफिस के प्रोजेक्ट पूरा होने के योग हैं। धनु राशि वालों के सरकारी नौकरी के पेंडिंग काम निपटेंगे। मकर राशि वालों को अनुभवी लोगों से मदद मिलेगी। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। आज आपको अपने प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, इसलिए अपनी पूरी ऊर्जा कार्यों पर लगाएं। आर्थिक योजनाओं को आगे बढ़ाने का यह उचित समय है। निवेश से जुड़ी गतिविधियों पर भी पूरा ध्यान रखें। नेगेटिव- कार्यस्थल पर किसी कर्मचारी की वजह से समस्याएं बढ़ सकती हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से कई परेशानियों का हल मिलेगा। कानूनी मामले सुलझने में अभी समय लगेगा। नौकरीपेशा लोग समय पर काम पूरा करने का प्रयास करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों से जुड़ी कुछ उलझनें सामने आ सकती हैं, इसलिए निगरानी रखें। अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से व्यवस्था संभल जाएगी। कानूनी प्रक्रिया में धैर्य रखना होगा। नौकरी में समय-सीमा का ध्यान रखेंगे तो काम सुचारू रहेगा। लव- कुछ समय परिवार के साथ विचारों का आदान-प्रदान करें। इससे तालमेल और सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को गंभीरता से लें। तुरंत इलाज करवाएं। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
वृष – पॉजिटिव- समय लाभकारी है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आप जीवनशैली को और उन्नत करने का प्रयास करेंगे। महिलाएं घरेलू काम सहजता से पूरा कर पाएंगी, साथ ही व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान रहेगा। नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ विपरीत हो सकती हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। किसी मित्र की मदद करने से पहले अपने बजट का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट में असफलता मिलने से आत्मबल कमजोर हो सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में परिस्थितियां सामान्य रहेंगी। आय के साधन बढ़ेंगे, पर खर्च भी साथ चलेंगे। आपके त्वरित निर्णय सकारात्मक रहेंगे। ऑफिस में किसी सहयोगी से किसी विषय पर मतभेद हो सकता है, इसलिए बातचीत संतुलित रखें। लव- घर में सुख-शांति और अनुशासन वाला माहौल रहेगा। बच्चे भी दिनचर्या व्यवस्थित रखेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही न करें और पूरा ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3
मिथुन – पॉजिटिव- पैतृक संपत्ति का कोई मामला अटका है, तो आज आपसी सामंजस्य से हल निकालने की कोशिश करें, सफलता मिल सकती है। दिया हुआ उधार या अटका पैसा वापस मिलने की संभावना है। आपके सहज और अच्छे स्वभाव से लोग आकर्षित होंगे। नेगेटिव- अति आत्मविश्वास परेशानी का कारण बन सकता है। काम शांत और सहज तरीके से करेंगे तो सफलता मिलेगी। दूसरों के मामलों में बिना मांगे सलाह देना या हस्तक्षेप करना मान-हानि करा सकता है।
व्यवसाय- व्यापारिक व्यवस्था बनाए रखने में आपका प्रयास काफी हद तक सफल रहेगा। परिजनों के सहयोग से कार्यभार कम होगा। मार्केटिंग से जुड़े काम आज स्थगित रखें, क्योंकि इस समय कार्यक्षेत्र में आपकी मौजूदगी अधिक जरूरी है। लव- घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। युवा लोग विपरीत लिंगी लोगों से जरूरत से ज्यादा मेलजोल न रखें, मान-सम्मान पर असर पड़ सकता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बिजली से जुड़ी चीजों का उपयोग करते समय सावधानी रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5
कर्क – पॉजिटिव- योजनाबद्ध कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। अध्ययनरत युवाओं के लिए समय सफलता देने वाला है। ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा में जरूर शामिल हों। लगातार प्रयास और सकारात्मक सोच आपको नई दिशा देंगे। नेगेटिव- ज्यादा आत्मकेंद्रित होने से भाई-बहनों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। फिर भी आप हर स्थिति में सकारात्मकता ढूंढ लेंगे। वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना बना-बनाया काम बिगड़ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ व्यवधान रहेंगे, लेकिन विस्तार से जुड़ा कोई काम भी हो सकता है और परिणाम अनुकूल रहेंगे। पैसे के लेन-देन में सावधानी जरूरी है। नौकरी में कार्यभार बढ़ने से व्यक्तिगत काम प्रभावित हो सकते हैं। लव- घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1
सिंह – पॉजिटिव- दिनचर्या मिले-जुले प्रभाव वाली रहेगी। चुनौतियों को स्वीकार करना उन्नति के मार्ग खोलेगा। सहयोगियों की मदद से कामयाबी मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में योगदान रखें, इससे नए संपर्क बनेंगे। नेगेटिव- ऑनलाइन माध्यम से मिलने वाले प्रलोभन में न फंसें। यात्रा में अनजान लोगों के साथ निजी बातें साझा करना नुकसानदेह हो सकता है। निर्णय लेते समय दिल की बजाय दिमाग से काम लें।
व्यवसाय- रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। व्यापारिक पार्टियों से अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे, जो लाभदायक रहेंगे। स्टाफ और कर्मचारियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। ऑफिस में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लव- जीवनसाथी का सहयोग और सलाह निर्णय लेने में मदद करेगी। युवा प्रेम संबंधों की वजह से भविष्य से समझौता न करें। स्वास्थ्य- अधिक मेहनत और थकान से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। लापरवाही न करें और पर्याप्त आराम लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2
कन्या – पॉजिटिव- कई गतिविधियों और जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे। परिवार का सहयोग लाभदायक रहेगा। विदेश से किसी व्यक्ति की महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है, उस पर गंभीरता से विचार करें। नेगेटिव- भूमि से जुड़े कामों में कुछ व्यवधान आएंगे, लेकिन प्रयास जारी रखें, समय रहते हल निकलेंगे। दूसरों की समस्याओं से दूर रहें, वरना आप भी उलझ सकते हैं। घर के मामलों में भागदौड़ बनी रह सकती है।
व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ न कुछ अड़चनें रहेंगी, फिर भी पब्लिक डीलिंग और कंप्यूटर से जुड़े काम सफल रहेंगे। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव जरूरी है। कोई ऑफिसियल यात्रा भी बन सकती है। लव- घर में सुखद और सामंजस्यपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य- खानपान और दिनचर्या संयमित रखें। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
तुला – पॉजिटिव- तय काम समय पर पूरे हो जाएंगे। आध्यात्मिक और रुचि वाली गतिविधियों में आस्था बढ़ेगी। दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास सफल रहेगा। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। नेगेटिव- किसी की नकारात्मक बात मन को दुखी कर सकती है। अचानक ऐसी स्थिति बन सकती है कि खर्च रोकना मुश्किल होगा। सरकारी मामले अभी उलझ सकते हैं, इसलिए ऐसे काम आज स्थगित रखना बेहतर है।
व्यवसाय- रुके काम को गति देने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे और सफलता मिलेगी। जनसंपर्क बढ़ाएं। युवा वर्ग को पढ़ाई से जुड़ी नौकरी मिलने की उम्मीद है। ऑफिस का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट समय पर पूरा कर पाएंगे। लव- वैवाहिक संबंधों में मनमुटाव हो सकता है। विपरीत लिंगी लोगों से दूरी रखें। स्वास्थ्य- कब्ज और गैस से दिनचर्या बिगड़ सकती है। खानपान संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी, लेकिन कई काम हल भी हो जाएंगे। योजनाओं को अमल में लाने का अच्छा समय है। किसी खास व्यक्ति की वजह से शाम सुहावनी रहेगी। आय के साधन बढ़ने से खर्चों की परेशानी नहीं होगी। नेगेटिव- कुछ घटनाएं तनाव दे सकती हैं, लेकिन उनका असर खुद पर हावी न होने दें। किसी नजदीकी संबंधी से पारिवारिक मामलों पर कहासुनी हो सकती है। व्यर्थ बातों पर ध्यान न दें। इस समय अनावश्यक आवाजाही स्थगित रखें।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ नई गतिविधियां शुरू होंगी। छोटी सी गलती से कोई डील रद्द भी हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में बदलाव की सोच रहे हैं तो वास्तु सम्मत नियमों का पालन करें। लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक माहौल को खुशनुमा बनाएगी। मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। स्वास्थ्य- नसों से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। तनाव न लें और काम सहज तरीके से करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
धनु – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में थोड़ी उलझन रहेगी, लेकिन आप उसे सहजता से संभाल लेंगे। भावनाओं में आकर निर्णय न लें। व्यावहारिक होकर निर्णय करेंगे तो सफलता मिलेगी। शाम को परिजन से कोई लाभदायक जानकारी मिल सकती है। नेगेटिव- अनावश्यक खर्च सामने आ सकते हैं और कटौती संभव नहीं होगी, इसलिए शांत रहें। दूसरों के मामलों में न पड़ें। क्रोध के बजाय धैर्य से स्थिति संभालें। युवा वर्ग मनोरंजन में समय खराब न करें।
व्यवसाय- प्रभावशाली लोगों से संबंध खराब न करें, वरना व्यावसायिक काम पर असर पड़ेगा। संपर्क मजबूत करें, इनसे बेहतरीन ऑर्डर मिल सकता है। सरकारी नौकरी में पेंडिंग काम समय पर निपटाएं। लव- परिवार के प्रति आपका सहयोग घर में सुकून और खुशी देगा। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बीतेगा। स्वास्थ्य- मौसम बदलने से मांसपेशियों में दर्द और थकान हो सकती है। हल्का-फुल्का व्यायाम आपको चुस्त रखेगा। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7
मकर – पॉजिटिव- स्वाभिमान बनाए रखें। इससे मनोबल बढ़ेगा और आप अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। नई जानकारियां मिलेंगी। गृहणियां खुद को साबित करने में सफल रहेंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। नेगेटिव- व्यर्थ खर्चों से आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है, इसलिए बजट बनाकर चलें। स्वभाव संयमित रखें। आलस से कुछ कामों में रुकावट आ सकती है, इसलिए सक्रिय रहें।
व्यवसाय- व्यवस्था और कार्यप्रणाली व्यवस्थित रखने से सफलता मिलेगी। अनुभवी लोगों का सहयोग भी मिलेगा। युवा वर्ग प्रतिस्पर्धा से जुड़े कामों में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को परिणाम उम्मीद के अनुसार न मिलने से तनाव हो सकता है। लव- घर में सामंजस्य और सुखद माहौल रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में मर्यादित और गंभीर रहेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, फिर भी इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ – पॉजिटिव- दिन हंसी-खुशी बीतेगा। युवाओं को महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। भूमि से जुड़ी गतिविधि में निवेश की योजना है तो दिन अनुकूल है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। नेगेटिव- काम की उलझनों में फंसकर व्यक्तिगत जीवन के लिए समय कम मिलेगा। स्वभाव और कार्यशैली में समय के अनुसार बदलाव जरूरी है। खास वस्तुओं की संभाल खुद करें, चोरी की आशंका है।
व्यवसाय- व्यवसाय का रुका काम फिर गति पकड़ेगा। अभी नई योजना पर काम शुरू करने का समय अनुकूल नहीं है, इसलिए मनचाहा फल पाने के लिए थोड़ा इंतजार जरूरी है। नौकरी में महत्वपूर्ण अधिकार मिलने से कार्यभार बढ़ सकता है। लव- परिवार के साथ समय बिताने से राहत मिलेगी। प्रेम संबंधों में सामंजस्य की कमी से दूरी आ सकती है। स्वास्थ्य- मानसिक स्थिति सकारात्मक रखें। योग और मेडिटेशन लाभ देगा। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9
मीन – पॉजिटिव- पुरानी योजना को आगे बढ़ाने का समय अनुकूल है। बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह बना रहेगा। लंबे समय से चल रही दुविधा दूर होने से सुकून मिलेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल देने से मानहानि हो सकती है। समय शांतिपूर्वक बिताएं। जल्दबाजी और लापरवाही से बचें। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर रखें, पढ़ाई से ध्यान हट सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में फायदेमंद स्थिति बनी है। फोन या ईमेल से कोई महत्वपूर्ण और लाभदायक सूचना मिल सकती है। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वालों को उपलब्धि मिल सकती है। लव- परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। प्रेम संबंधों में भावनाओं का सम्मान बढ़ाएंगे तो नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी से राहत के लिए खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
