Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

Actionpunjab
17 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Tuesday (24 February 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

22 फरवरी, मंगलवार को मेष राशि के लोग प्रॉपर्टी या गाड़ी खरीदने की योजना बना सकते हैं। नई योजना पर काम करने के लिहाज से वृष राशि वालों के लिए अच्छा दिन है। मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कर्क राशि वालों की नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। तुला राशि के लोगों का रुका हुआ इनकम सोर्स फिर शुरू हो सकता है। कुंभ राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। मकर राशि के लोगों को प्रॉपर्टी के सौदे में फायदा हो सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है, इसका भरपूर लाभ उठाएं। आसपास की परिस्थितियों में बदलाव आएगा और उसका अच्छा असर भी दिखेगा। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना आगे बढ़ाने के लिए समय बेहतर है। यदि आप किसी कागजी काम, रजिस्ट्रेशन या भुगतान जैसी प्रक्रिया में हैं, तो उसे व्यवस्थित तरीके से पूरा करें, परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। नेगेटिव- घर और काम के बीच तालमेल बनाने में दिक्कत हो सकती है। बेकार के कामों में भी काफी समय निकल जाएगा, इसलिए प्राथमिकता तय करें। जोखिम भरे कामों से दूर रहें, वरना जरूरी काम बीच में अटक सकते हैं। किसी संबंधी से बहस न करें और बात बढ़ाने से बचें।

व्यवसाय- व्यवसाय को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे। निवेश और बैंक से जुड़े कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। कारोबार बढ़ाने के लिए नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी में मनचाहा कार्यभार मिल सकता है, जिससे आपकी जिम्मेदारी और भूमिका स्पष्ट होगी। लव- परिवार का सहयोग और साथ आपको मानसिक शांति देगा। प्रेम संबंधों में दूरी जैसी स्थिति बन सकती है, इसलिए बात साफ रखें और सम्मान बनाए रखें। स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी परेशान कर सकती है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें और खानपान संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में थोड़ी उलझन रह सकती है, लेकिन परिवार की मदद आपके लिए सहायक रहेगी। नई योजना को काम में लगाने से बेहतर नतीजे मिलेंगे। चुनौतियों को स्वीकार करें और रचनात्मक बने रहें। पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाएगी और परिणाम बेहतर होंगे। नेगेटिव- तनाव और थकान से कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है, इसलिए धैर्य और सहजता बनाए रखें। भाइयों के साथ किसी बात पर बहस की स्थिति बन सकती है। रिश्तों को संभालने में आपका योगदान जरूरी है, शब्दों पर नियंत्रण रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय के काम अपनी निगरानी में ही करवाएं, क्योंकि कर्मचारियों की लापरवाही से नुकसान की आशंका है। ऑफिस मीटिंग में किसी महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा होगी, उसमें आपकी भूमिका भी अहम रहेगी और आपकी बात सुनी जाएगी। लव- घर-परिवार में सुकून भरा माहौल रहेगा। युवा वर्ग की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है, इसलिए भावनाओं में संतुलन रखें। स्वास्थ्य- वाहन सावधानी से चलाएं और किसी तरह का जोखिम न लें। चोट या दुर्घटना जैसी स्थिति बन सकती है, इसलिए सतर्क रहें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रहे असंतुलित खर्चों को व्यवस्थित करेंगे तो आर्थिक स्थिति में ठहराव आएगा और नियंत्रण बढ़ेगा। कोई उपलब्धि मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नई जानकारियां सीखने को मिलेंगी और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। बच्चों का पढ़ाई पर ध्यान देखकर तसल्ली रहेगी। नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से मेलजोल रखते समय सावधान रहें, वरना मान-सम्मान पर असर पड़ सकता है और सामाजिक व पारिवारिक रिश्तों पर भी दबाव आएगा। घर में रिश्तेदार आने से कुछ जरूरी काम टालने पड़ सकते हैं, इसलिए पहले से योजना बनाएं।

व्यवसाय- अपनी योजनाएं किसी के सामने साझा न करें। यह समय पूरी मेहनत और ऊर्जा से काम करने का है। कार्यस्थल पर वर्कर्स की गतिविधियों पर नजर रखें, क्योंकि वे आपके बारे में गलत बातें फैला सकते हैं। काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे तो स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी। लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में कुछ तनाव हो सकता है, इसलिए पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें और बातचीत साफ रखें। स्वास्थ्य- कभी-कभी नकारात्मक विचार आने से उदासी या बेचैनी बढ़ सकती है। योग और मेडिटेशन से काफी राहत मिलेगी और मन स्थिर रहेगा। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- घर या कार्यक्षेत्र में बदलाव या रखरखाव की योजना चल रही है तो वास्तु के नियम अपनाने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक व्यवस्था को लेकर आपके प्रयास सफल रहेंगे और काम व्यवस्थित होगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और मन को शांति मिलेगी। नेगेटिव- किसी खास काम में रुकावट आने पर मित्र पर शक हो सकता है, लेकिन यह केवल भ्रम हो सकता है। अनजान लोगों से ज्यादा नजदीकी न बढ़ाएं। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में लापरवाही ठीक नहीं है, ध्यान बनाए रखें।

व्यवसाय- मेहनत और योग्यता के अनुसार परिणाम मिलेंगे। फोन और ऑनलाइन माध्यम से व्यावसायिक व्यवस्था बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की के योग हैं, इसलिए काम पर फोकस रखें और समय पर जिम्मेदारियां पूरी करें। लव- दांपत्य जीवन में एक-दूसरे का सम्मान रखें। कुछ समय मनोरंजन और साथ बैठने में भी बिताएं, इससे रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य- वर्तमान परिस्थितियों में लापरवाही न करें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- आज का दिन आपको व्यस्त रखेगा। कुछ खास लोगों की मदद के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन इससे आपको संतोष और खुशी मिलेगी। पुरानी पारिवारिक टेंशन कम होगी। मित्रों और संबंधियों के बीच मान-सम्मान बना रहेगा और आपकी बात को महत्व मिलेगा। नेगेटिव- मनोबल और आत्मविश्वास बनाए रखें। कोई दुखद समाचार मिलने से मन अशांत हो सकता है। लेनदेन से जुड़े मामलों पर किसी मित्र से खटास हो सकती है, इसलिए शब्दों और व्यवहार में संयम रखें।

व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियां गोपनीय रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई और लेने की कोशिश कर सकता है। कर्मचारियों के बीच राजनीति जैसा माहौल बन सकता है, इसलिए सतर्क रहें और काम की निगरानी बढ़ाएं। लव- परिवार का तालमेल घर में सुखद माहौल बनाए रखेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी खुशियां ताजा कर सकती है। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और अत्यधिक थकान से बचने के लिए आराम के लिए समय निकालें। दिनचर्या में ब्रेक जरूरी है। भाग्यशाली रंग– आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या – पॉजिटिव- आज आप व्यस्त दिनचर्या से थोड़ी राहत लेकर आराम और सुकून के मूड में रहेंगे। पिछली गलतियों से सीख लेकर दिनचर्या में सुधार करेंगे। युवाओं के लिए समय का सही उपयोग बहुत जरूरी है, यही आगे चलकर अच्छे परिणाम दिलाएगा। नेगेटिव- छोटी बातों पर गुस्सा करना ठीक नहीं है। किसी नजदीकी संबंधी से विवाद की संभावना है, इसलिए संयम रखें। आर्थिक गतिविधियों पर ध्यान देना जरूरी है। बेकार की भागदौड़ से बचें और अपने काम पर फोकस रखें।

व्यवसाय- किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह से नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। पार्टनरशिप में भागीदार से बहस या मनमुटाव हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें। सरकारी नौकरी में अच्छा काम करने से उच्च अधिकारियों से सराहना मिलेगी, जिससे आपकी छवि मजबूत होगी। लव- पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से दूरी आ सकती है, इसलिए एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य- तनाव और नकारात्मकता से दूरी रखें। स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए प्राकृतिक और हल्की चीजों का सेवन बढ़ाएं, नींद और पानी का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

तुल – पॉजिटिव- रुका हुआ आय का स्रोत फिर शुरू हो सकता है, बस प्रयासों में गति लानी होगी। घर के रखरखाव में वास्तु के नियम अपनाने से सकारात्मकता बनी रहेगी। ज्ञान बढ़ाने वाली किताबें पढ़ें और अनुभवी लोगों के संपर्क में रहें, इससे आगे के फैसले बेहतर होंगे। नेगेटिव- निकट संबंधियों से कोई विवाद हो तो धैर्य रखें, वरना बात बढ़ सकती है। किसी भी यात्रा को फिलहाल टालें। विद्यार्थी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें, लापरवाही से परिणाम प्रभावित हो सकता है।

व्यवसाय- व्यावसायिक स्थिति अनुकूल है, लेकिन किसी कर्मचारी की गलती से नुकसान की आशंका है। बेहतर होगा कि काम अपनी निगरानी में ही करवाएं। कुल मिलाकर दिनचर्या रूटीन वाली रहेगी, पर काम चलता रहेगा। लव- व्यर्थ के प्रेम संबंधों और मनोरंजन में समय न गंवाएं। किसी पुराने मित्र से फोन पर बातचीत हो सकती है, इससे मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य- मानसिक शांति के लिए व्यायाम और योग जरूर करें। इससे शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- ग्रहों की स्थिति अच्छी है। मनपसंद कामों में अच्छा समय बीतेगा। घर में व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश सफल होगी। आत्मविश्वास नई उम्मीद और लक्ष्य जगाएगा और आप काम को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे। नेगेटिव- बेहतर व्यक्तित्व के लिए कुछ समय अकेले बैठकर अपने व्यवहार और लक्ष्य पर विचार करें। नजदीकी मित्रों और रिश्तेदारों से रिश्तों में कड़वाहट न आने दें। लापरवाही और गुस्से वाली आदत में सुधार करें, नहीं तो बात बढ़ सकती है।

व्यवसाय- काम को व्यवस्थित और सुचारू रखने की जरूरत है, वरना छोटी गलती भी फायदा नुकसान में बदल सकती है। दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन मेहनत के अनुसार परिणाम थोड़े कम मिल सकते हैं, इसलिए धैर्य रखें। लव- पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमी के कारण दूरी बन सकती है, इसलिए साफ बातचीत जरूरी है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। लापरवाही से पुरानी समस्या फिर उभर सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

धनु – पॉजिटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से आप पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे। विवाह योग्य सदस्य के लिए रिश्ता आने की संभावना है। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को रुकावटों से कुछ राहत मिल सकती है। नेगेटिव- फोन और ऑनलाइन गतिविधियों में ज्यादा समय देने से जरूरी काम रुक सकते हैं। समय का सही प्रबंधन करें। सामाजिक मुद्दों पर बहस से बचें, वरना बात बेकार में बढ़ सकती है।

व्यवसाय- विस्तार की योजना पर काम शुरू होगा। लगन और मेहनत बनाए रखें। टैक्स, लोन या सरकारी काम से जुड़े कागज पूरे रखें। ऑफिस या व्यापार में टीमवर्क के साथ काम करेंगे तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव- जीवनसाथी और परिवार का सहयोग घर में सुख-शांति बनाए रखेगा। प्रेम का इजहार करने के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए ध्यान रखें। तनाव से दूरी बनाएं और काम के साथ आराम भी जरूरी है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मकर – पॉजिटिव- घर-परिवार के रखरखाव से जुड़ी गतिविधियां रहेंगी। आज आपकी सूझबूझ से लिया गया कोई फैसला आपको खुद भी चौंका सकता है। किसी राजनीतिक संपर्क से फायदा होने की उम्मीद है, इसलिए बातचीत और संपर्क बनाए रखें। नेगेटिव- व्यावहारिक कामों में व्यस्त रहकर कोई जरूरी काम छूट सकता है, जिससे नुकसान हो सकता है। दिनचर्या में तालमेल रखें। योजना बनाते समय अपने फैसले को प्राथमिकता दें और दूसरों के दबाव में न आएं।

व्यवसाय- कामकाज सामान्य रहेगा। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़े व्यवसाय में फायदा बनने की स्थिति है। नौकरीपेशा लोगों को लक्ष्य पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। लव- दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। किसी प्रिय मित्र से अचानक मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और एलर्जी परेशान कर सकती है। भीड़ और प्रदूषण वाले स्थानों से बचें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- रुका हुआ काम आज हल हो सकता है। आध्यात्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। विदेश जाने की तैयारी कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व की सराहना होगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव- योजनाओं को लागू करने में ज्यादा समय न लगाएं, त्वरित निर्णय लें। कुछ अनावश्यक खर्च सामने आ सकते हैं। बजट संतुलित रखें, नहीं तो उधार की स्थिति बन सकती है।

व्यवसाय- व्यावसायिक स्थिति बेहतर होगी और मुनाफा बढ़ेगा। बदलाव से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा होगी। रुकी पेमेंट समय पर निकलवाने की कोशिश करें। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। लव- पति-पत्नी के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। लव पार्टनर को उपहार देने से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक थकान रहेगी। ऊर्जा बनाए रखने के लिए गुस्सा और तनाव से बचें, समय पर आराम करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

मीन – पॉजिटिव- संतान के करियर से जुड़ी समस्या का हल मिलने से चिंता दूर होगी। नकारात्मक परिस्थिति में भी आप आत्मविश्वास बनाए रखेंगे। किसी प्रियजन के यहां समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। नेगेटिव- छोटी समस्याएं बनी रहेंगी, जिससे चिड़चिड़ापन हो सकता है। लेनदेन में लापरवाही न करें, गलती हो सकती है। आध्यात्मिक गतिविधियों में समय देने से मन को सुकून मिलेगा।

व्यवसाय- पूंजी निवेश सोच-समझकर करें। अपनी कार्यप्रणाली और योजनाएं किसी के सामने साझा न करें, वरना कोई गलत फायदा उठा सकता है। सरकारी नौकरी में लोग लक्ष्य आसानी से पूरा कर लेंगे। लव- परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मधुर होंगे। प्रेम संबंध में मान-सम्मान और सहयोग बनाए रखें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। छाती का इंफेक्शन बढ़ सकता है और मौसम का असर भी परेशान करेगा। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *