- Hindi News
- National
- MP, Chhattisgarh, Haryana Rain & Hail; Delhi Temp Above 30°C | Uttarakhand Snowfall Alert
नई दिल्ली/देहरादून/भोपाल/रायपुर/चंडीगढ़9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम, पिथौरागढ़ और रूद्रप्रयाग में सोमवार को ताजा बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग ने पहले ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई थी। अगले दो दिनों तक पर्वतीय जिलों में मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ ओले गिरे। एमपी के शिवपुरी में ओले गिरे, साथ में बारिश भी हुई। छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर में सुबह से बदली छाई रही फिर दोपहर में रिमझिम बारिश हुई। वाड्रफनगर सहित आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। हरियाणा में भी बारिश हुई।
वहीं, सोमवार को दिल्ली में मौसम सामान्य से ज्यादा गर्म रहा। IMD के मुताबिक, शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग में अधिकतम तापमान 30.5°C सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 5°C ज़्यादा था। पालम में तुलनात्मक रूप से कम अधिकतम तापमान 28.6°C सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम की दो तस्वीरें…

वाड्रफनगर सहित आसपास के इलाकों में ओले गिरे।

जबलपुर में दोपहर तक तेज धूप रही, लेकिन शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए और धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चलने लगीं।

अगले दो दिन का मौसम का अनुमान…
- 25 फरवरी: हिमाचल प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा, मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से ऊपर और गर्माहट वाली स्थिति बनी रहेगी।
- 26 फरवरी: बारिश का संकेत नहीं, निचले और मैदानी इलाकों में शुष्क और बढ़ता तापमान रहेगा, कोहरा न्यूनतम या अनुपस्थित होगा।
राज्यों के मौसम का हाल…
मध्य प्रदेश: राज्य में फरवीर में चौथी बार बारिश हुई, दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से में 2 टर्फ सक्रिय

लो प्रेशर एरिया (कम दवाब का क्षेत्र) और दो टर्फ के असर से मध्य प्रदेश में एक बार फिर आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को 10 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला रहा, जबकि मंगलवार को बालाघाट-डिंडौरी समेत 5 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
उत्तराखंड: राज्य के 3 जिलों में बर्फबारी-बारिश की संभावना, केदारनाथ और मुनस्यारी में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी

उत्तराखंड के 3 जिलों में आज बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, चमोली, और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाके शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक एक दिन पहले केदारनाथ धाम, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी हुई। इसके साथ ही चमोली के गोपेश्वर में तेज हवा चली और बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

