Mars in Aquarius, Mangal ka rashi parivartan, mangal kumbh rashi me, mars transit, Mars rashi change

Actionpunjab
5 Min Read


11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

23 फरवरी को मंगल मकर से कुंभ राशि में आ गया है। इस राशि में मंगल के साथ ही सूर्य, बुध, शुक्र और राहु भी हैं, इस वजह से कुंभ राशि में पंचग्रही योग बन गया है। मंगल और राहु की युति अंगारक योग भी बना हुआ है। इस योग में मंगल के लिए मसूर की दाल का दान करना बहुत शुभ है। इसके साथ ही हनुमान जी के सामने दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। मंगल 2 अप्रैल तक इसी राशि में रहेगा, इसके बाद मीन राशि में प्रवेश करेगा।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कुंभ राशि के मंगल का कैसा असर होने वाला है, ये राशिफल चंद्र राशि के आधार पर बताया जा रहा है…

मंगल आपके लाभ स्थान (11वें भाव) में है। यह स्थिति आर्थिक उन्नति के लिए अच्छी है। पुराने निवेशों से लाभ होगा और सामाजिक दायरे में आपकी पकड़ मजबूत होगी। किसी भी काम जल्दबाजी न करें, तो बेहतर रहेगा।

दशम भाव (कर्म) में मंगल आने से आपकी सक्रियता बढ़ेगी। नई तकनीक फायदेमंद रहेगी, साथियों के साथ टकराव से बचना होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखेंगे, तो बेहतर रहेगा, वर्ना आर्थिक दिक्कतें आ सकती हैं।

नवम भाव (भाग्य) में मंगल के आने से शिक्षा और विदेशी कार्यों के लिए समय अनुकूल हो गया है। भाग्य का साथ मिलेगा और आप किसी लंबी यात्रा की योजना बना सकते हैं। पिता के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है, धैर्य से काम लें।

अष्टम भाव में मंगल आपके लिए चुनौतियां बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शत्रुओं से सावधान रहना होगा। रिसर्च के कार्यों से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।

मंगल आपके सप्तम भाव में है। करियर में नए और बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने के योग हैं। व्यापारिक विस्तार होगा, लेकिन दांपत्य जीवन में ईगो को हावी न होने दें, वर्ना रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है।

छठे भाव में मंगल की स्थिति आपको सफलता दिलाएगी। पुराने कर्ज या कानूनी मामलों से राहत मिलेगी। कार्यकुशलता बढ़ेगी, लेकिन अधिक काम के कारण शारीरिक थकान और आंखों में समस्या हो सकती है।

पंचम भाव में मंगल आ गया है। ये ग्रह रचनात्मक कार्यों में गति लाएगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में अनबन हो सकती है, इसलिए धैर्य से काम लें।

चतुर्थ भाव में मंगल के आने से जमीन-जायदाद से जुड़े काम बनेंगे। घर में मरम्मत या नया सामान आने के योग हैं। घर का शांतिपूर्ण माहौल प्रभावित हो सकता है, माता की सेहत का ख्याल रखें। धैर्य से काम लेंगे, तो हालात जल्दी सुधर जाएंगे।

आपके तृतीय भाव में मंगल के आने से आपके साहस में बढ़ोतरी होगी। मार्केटिंग, लेखन और संचार से जुड़े लोगों के लिए यह समय सफलतादायक है। छोटी यात्राएं भी लाभकारी सिद्ध होंगी।

दूसरे भाव में मंगल के आने से कमाई के नए स्रोत खुलेंगे। हालांकि, आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है, जिससे परिवार में तनाव बढ़ेगा। निवेश करते समय दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें।

मंगल आपकी ही राशि के प्रथम भाव में है। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन राहु के साथ युति आपको भ्रमित और क्रोधी बना सकती है। सिरदर्द या रक्तचाप की समस्या का ध्यान रखें और वाहन सावधानी से चलाएं, बड़े निर्णय किसी विशेषज्ञ से चर्चा के बाद ही लें।

द्वादश भाव में मंगल खर्चों को बढ़ाएगा। विदेश यात्रा या विदेशी संपर्कों से लाभ संभव है। कानूनी उलझनों से दूर रहें और रात में ड्राइविंग करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *