Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

Actionpunjab
17 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Wednesday (25 February 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

25 फरवरी, बुधवार को वृष राशि वालों इनकम बढ़ सकती है और करियर में नए मौके मिल सकते हैं। मिथुन राशि वालों को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। तुला राशि के लोगों को रुका पैसा मिल सकता है और बिजनेस की परेशानी भी कम हो सकती है।

धनु राशि वालों के कामकाज में सुधार होगा और रुकावटें दूर होंगी। मकर राशि के लोगों को प्रॉपर्टी में फायदा मिलेगा। बाकी राशियों के लिए दिन मिलाजुला लेकिन संभलकर आगे बढने वाला रहेगा। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए ठीकठाक दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- किसी राजनीतिक या प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आज आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। किसी खास समस्या का समाधान निकलने से राहत मिलेगी। व्यस्तता के बावजूद आप मित्रों और संबंधियों से संपर्क बनाए रखेंगे, जिससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। बच्चों की किसी उपलब्धि से घर में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा। नेगेटिव- समय के अनुसार अपने काम पूरे करते रहें। लापरवाही या आलस की वजह से कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। प्रॉपर्टी संबंधी किसी भी काम में बिना पढे कागज या दस्तावेज पर हस्ताक्षर बिल्कुल न करें।

व्यवसाय- कामकाज में कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने की जरूरत है। बदलते माहौल को देखते हुए डिजिटल काम और ऑनलाइन प्रक्रिया सीखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरी में किसी लापरवाही की वजह से प्रोजेक्ट अधूरा रह सकता है, इसलिए समय प्रबंधन और फोकस जरूरी है। लव- जीवनसाथी और परिवारजनों के साथ मनोरंजक कार्यक्रम बन सकता है। इससे आपसी नजदीकियां बढेंगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता और समझ बेहतर होगी। स्वास्थ्य- मौसमी परेशानी जैसे खांसी, जुकाम आदि से बचने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। दिनचर्या और खानपान संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- पिछले कुछ दिनों की तुलना में आज राहत भरा समय रहेगा। चल रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है। किसी भी काम से पहले उसकी योजना और रूपरेखा बनाकर चलेंगे तो गलती होने की संभावना कम रहेगी और काम बेहतर तरीके से पूरे होंगे। नेगेटिव- कुछ नजदीकी लोग ही आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं, इसलिए अपनी कार्यकुशलता और निर्णय क्षमता पर भरोसा रखें। कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बैठाना चुनौतीपूर्ण रहेगा, लेकिन अपने अच्छे व्यवहार और संयम से परिस्थितियां अनुकूल बना सकते हैं।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं और आय में बढोतरी के संकेत हैं। फिर भी अपनी योजनाएं किसी के साथ साझा न करें। कोई आर्डर निरस्त होने की आशंका भी है, इसलिए बैकअप योजना बनाकर चलें। नौकरी में ऑफिसियल यात्रा का आदेश मिल सकता है। लव- परिवारजनों के बीच अच्छा सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। घर में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। प्रेम संबंधों में अहं का टकराव बढ सकता है, इसलिए नरमी से बात करें। स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से गले में इंफेक्शन और छाती से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। लापरवाही न करें और समय पर इलाज लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- यदि कोई पारिवारिक या व्यक्तिगत समस्या चल रही है, तो किसी मित्र की मदद से उसका समाधान मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मन को शांति और सुकून मिलेगा। युवाओं को करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है। नेगेटिव- किसी भी स्थिति में ज्यादा बहस से बचें और गुस्से पर नियंत्रण रखें। घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन को नजरअंदाज न करें। बैंकिंग से जुड़े काम आज टालना बेहतर रहेगा, क्योंकि लापरवाही से कागजी काम में गलती हो सकती है।

व्यवसाय- व्यावसायिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन मार्केटिंग और प्रोडक्ट्स से जुड़ी रणनीति में सुधार की जरूरत है। फैक्ट्री, कारखाना और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े कामों में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। चिटफंड जैसी कंपनियों में निवेश करने से बचें। लव- पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधी अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। शाम को कोई मनोरंजक कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य- महिला वर्ग अपने स्वास्थ्य को लेकर खास सावधानी रखें। लापरवाही करने से छोटी समस्या बढ सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- संतान से जुड़ा कोई दायित्व पूरा होने से आपको सुकून मिलेगा। इससे आप अपने लिए भी समय निकाल पाएंगे। खास लोगों के बीच उठना-बैठना होगा, जिससे आत्मविश्वास बढेगा और व्यक्तित्व में निखार आएगा। नेगेटिव- यदि किसी से कोई वादा किया है, तो उसे पूरा जरूर करें। साथ ही दूसरों के नकारात्मक इरादों से दूरी बनाकर रखें। किसी असमंजस की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी रहेगा। विदेश जाने के प्रयास कर रहे लोगों को अभी कुछ रुकावटें आ सकती हैं।

व्यवसाय- व्यवसाय में नए अनुबंध मिल सकते हैं, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। जरूरत पड़ने पर लोन लेना पड़े तो घबराएं नहीं। कामकाजी महिलाएं अपने लक्ष्य को हासिल कर सकती हैं। ऑफिस में लापरवाही का बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें। लव- वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे। हालांकि किसी बच्चे की नकारात्मक गतिविधि को लेकर घर में हल्का तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य- बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य में उतार-चढाव रह सकता है। सावधानी और नियमित देखभाल से आप अपना बचाव कर पाएंगे। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- आज किसी खास व्यक्ति के माध्यम से उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं, इसलिए एक्टिव रहना जरूरी है। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रॉपर्टी या संबंधित निवेश के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव- लेनदेन करते समय बजट का ध्यान रखें। यदि कोर्ट केस चल रहा है, तो बहुत सूझबूझ और धैर्य से काम लें। छोटी-छोटी बातों पर नाराज होने की आदत संबंधों में दूरी ला सकती है, इसलिए व्यवहार में मिठास लाना जरूरी होगा।

व्यवसाय- मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लाभदायक स्थिति बन रही है। व्यवसाय में नए काम की शुरुआत के लिए समय अभी पूरी तरह अनुकूल नहीं है। मनमाफिक कार्यप्रणाली के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन आप अपनी इच्छा पूरी करने में सफल रहेंगे। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर का कार्यक्रम बन सकता है, जिससे मेलजोल बढेगा और खुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य- किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, चोट लगने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- अनुभवी और प्रभावशाली लोगों से कई नई जानकारियां मिलेंगी, जिन पर अमल करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बाधाएं आने पर भी आप बातचीत और समझदारी से अपना काम निकलवा लेंगे। रुकी हुई पेमेंट मिलने की संभावना है। नेगेटिव- इच्छा पूरी करने के लिए किसी भी तरह का जोखिम न लें। विपरीत परिस्थिति में भावनाओं के आवेश में आने से बचें, वरना बाद में पछतावा हो सकता है और संबंधों में कटुता बढ सकती है।

व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी और खुद को साबित करने के अच्छे मौके मिलेंगे। खासकर कामकाजी महिलाओं के लिए समय बहुत अनुकूल है। पार्टनरशिप व्यवसाय में छोटी गलती भी विवाद या दूरी की वजह बन सकती है, इसलिए सावधानी रखें। लव- परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां समय पर निभाने से मन में संतोष रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य- महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सजग रहें। योग, मेडिटेशन और नियमित इलाज पर ध्यान देना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- आपकी दिनचर्या और कार्यप्रणाली व्यवस्थित बनी रहेगी। किसी भी काम को गंभीरता से सोच-विचार कर करेंगे तो लाभ जरूर मिलेगा। कहीं रुका हुआ पैसा वापस मिलने से मानसिक संतुष्टि और राहत मिलेगी। नेगेटिव- संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए मित्रों और रिश्तेदारों से संपर्क में रहना जरूरी है। खर्चों में कटौती करना मुश्किल लग सकता है। बच्चों की गतिविधियों और उनकी संगति पर नजर रखना भी आवश्यक है।

व्यवसाय- कारोबार में पिछले कुछ समय से चल रही दिक्कतें काफी हद तक दूर होंगी। सहयोगियों और कर्मचारियों का पूरा साथ मिलेगा। आलस के कारण आज का काम कल पर न टालें। नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं को अच्छी खबर मिल सकती है। लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। पति-पत्नी के बीच किसी निजी बात को लेकर थोड़ी उलझन रह सकती है, जिसे बातचीत से सुलझाया जा सकता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खानपान, दिनचर्या और व्यायाम में लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- किसी भी असमंजस की स्थिति में वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। हर काम को योजना बनाकर करेंगे तो सफलता मिलेगी। स्थान परिवर्तन या विदेश जाने का प्रयास कर रहे लोगों को कोई संभावना दिख सकती है। नेगेटिव- कभी-कभी नकारात्मक विचार आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। डर और चिंता को अपने ऊपर हावी न होने दें। इस समय बच्चों का ध्यान पढाई से भटक सकता है। परिवार के विरुद्ध जाकर कोई कदम उठाने से बचें।

व्यवसाय- व्यवसाय में चुनौतियां बनी रह सकती हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े काम में नुकसान की आशंका है, इसलिए अभी बड़े व्यापारिक अनुबंध से बचना बेहतर रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को सुनहरा अवसर मिल सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। घर-परिवार की जरूरतों का ध्यान रखना आपका महत्वपूर्ण दायित्व रहेगा। स्वास्थ्य- तनाव का असर पाचन तंत्र पर पड़ सकता है। हेल्दी खानपान लें और तनाव कम करने के लिए योग का सहारा लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- आज दिन व्यवस्थित तरीके से बीतेगा। अपनी कार्यकुशलता और काबिलियत के दम पर कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। घर के रखरखाव या बदलाव से जुड़ी योजना पर काम आगे बढ सकता है। विद्यार्थी पढाई में एकाग्र रहेंगे। नेगेटिव- घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में तनाव के कारण चिंता रह सकती है। समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। भावुकता पर नियंत्रण रखना जरूरी है। निवेश करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार जरूर करें।

व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। आपका काम के प्रति जुनून सफलता दिलाएगा और चल रही रुकावटें धीरे-धीरे दूर होंगी। साझेदारी के काम में पारदर्शिता बनाए रखें। किसी ऑफिसियल यात्रा के लिए समय अभी बहुत अनुकूल नहीं है। लव- परिवार में सहयोग और स्नेह की भावना बनी रहेगी। मनोरंजन में भी अच्छा समय बीतेगा। अपने लव पार्टनर को छोटा सा उपहार देना संबंधों में मिठास बढ़ाएगा। स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या से स्वास्थ्य में सुधार होगा। सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- यदि प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त के किसी काम के लिए प्रयासरत हैं, तो आज काम आसानी से बन सकता है। नए संपर्क बनेंगे, जो आगे चलकर लाभदायक साबित होंगे। युवा वर्ग को मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने से राहत मिलेगी। आप अपने भीतर नई ऊर्जा महसूस करेंगे। नेगेटिव- अतिरिक्त जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। विपरीत परिस्थिति में गुस्से या आवेश में आने के बजाय शांत रहकर समाधान निकालें। आय और व्यय में संतुलन रखना बहुत जरूरी है। बच्चों के भविष्य से जुड़ा कोई निर्णय जल्दबाजी में न लें।

व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय सफल रहेंगे। स्टाफ और सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा। मार्केटिंग के काम में जरूरत से ज्यादा समय न लगाएं। ऑफिस की कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव हो सकता है, इसलिए कामकाज को लेकर सजग रहें। लव- दंपत्ति आपसी सामंजस्य से घर का माहौल अच्छा बनाए रखेंगे। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात सुखद अनुभव दे सकती है। स्वास्थ्य- एलर्जी या रक्त संबंधी कोई भी समस्या हो तो लापरवाही न करें। जांच जरूर करवाएं। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत अच्छी बन रही है, लेकिन इस अच्छे समय का लाभ आपकी कार्यकुशलता पर भी निर्भर करेगा। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर असमंजस हो तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह जरूर लें। दिन के पहले हिस्से में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। नेगेटिव- जितना संभव हो, खर्चों पर नियंत्रण रखें। कोई महत्वपूर्ण काम बनते-बनते रुक भी सकता है, इसलिए हर कदम से पहले पूरी रूपरेखा बनाएं। आपसी संबंधों में कुछ गिले-शिकवे बने रह सकते हैं।

व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े किसी लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिलेगी। कार्यप्रणाली और व्यवस्था में किए गए बदलाव का अच्छा परिणाम मिलेगा। स्टाफ और कर्मचारियों की सलाह को भी महत्व दें। ऑफिसियल यात्रा संभव है। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दूरी बन सकती है, इसलिए साफ बातचीत जरूरी है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यवस्थित दिनचर्या और संतुलित खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखेंगे। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- आज आपकी कोई मनोकामना पूरी होने के संकेत हैं। यात्रा सुखद और फलदायक रह सकती है। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। आप पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों को अच्छी तरह निभाएंगे। आपकी प्रतिभा से लोग प्रभावित होंगे। नेगेटिव- कभी-कभी छोटी बात पर अधिक गुस्सा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस समय अनावश्यक आवाजाही समय और पैसे दोनों का नुकसान करा सकती है। बच्चों के साथ समय बिताएं और उनका मार्गदर्शन करते रहें।

व्यवसाय- कारोबार के विस्तार की योजनाओं को आज लागू न करें, फिलहाल मौजूदा काम पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। स्टाफ और कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले बुद्धि और विवेक से अच्छी तरह विचार करें। लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर हल्की नोकझोंक हो सकती है। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में गंभीर और ईमानदार बने रहें। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। नियमित मेडिकल चेकअप कराएं और अच्छे चिकित्सक से सलाह लें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *