Israel US Iran War Action LIVE Photos Update; Ali Khamenei Donald Trump Benjamin Netanyahu

Actionpunjab
82 Min Read


  • Hindi News
  • International
  • Israel US Iran War Action LIVE Photos Update; Ali Khamenei Donald Trump Benjamin Netanyahu | Hezbollah IDF Airstrike

तेल अवीव/तेहरान5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान से जंग 4-5 हफ्ते तक चल सकती है, लेकिन अमेरिका के पास इससे ज्यादा समय तक कार्रवाई करने की क्षमता है।

व्हाइट हाउस में दिए बयान में ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी सेना अभी भी ईरान में बड़े स्तर पर सैन्य कार्रवाई कर रही है।

इससे पहले CNN को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा अमेरिका ने अभी पूरी ताकत से हमला शुरू नहीं किया है। ईरान पर अभी सबसे बड़ा हमला बाकी है। अमेरिका के पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना है और उसका इस्तेमाल किया जा रहा है।

ईरान का 4 देशों में 6 अमेरिकी बेस पर हमला

ईरान ने जंग के तीसरे दिन सोमवार को मिडिल-ईस्ट के 4 देशों में 6 अमेरिकी बेस पर हमला किया। कुवैत में अमेरिका के 3 फाइटर जेट क्रैश हो गए हैं। अमेरिका ने कहा कि कुवैत ने इन फाइटरजेट्स को दुश्मन का विमान समझकर निशाना बनाया। सभी अमेरिकी पायलट सुरक्षित हैं।

दूसरी ओर ईरान के टॉप नेशनल सिक्योरिटी अधिकारी अली लारीजानी ने सोमवार को कहा कि ईरान अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा। यह बयान उन खबरों के जवाब में आया है, जिनमें कहा गया था कि ईरान ने अमेरिका से फिर से बातचीत शुरू करने की कोशिश की है।

कुवैत में 3 अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश हुए। फुटेज में फाइटर जेट जमीन पर गिरता दिख रहा है।

कुवैत में 3 अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश हुए। फुटेज में फाइटर जेट जमीन पर गिरता दिख रहा है।

ईरान में 555 की मौत, 740 घायल

अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर अब तक ईरान के 1000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं। इस दौरान शुरुआती 30 घंटे में 2000 से ज्यादा बम गिराए गए हैं।

इनमें अब तक 555 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 28 फरवरी को शुरू हुई इस लड़ाई के पहले दिन हुई बमबारी में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे। इसके अलावा रविवार को 3 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे।

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 5 तस्वीरें…

ईरान ने सऊदी अरब की बड़ी तेल रिफाइनरी रास तनूरा पर हमला किया है। यहां हमले के बाद धुंआ उठता नजर आया।

ईरान ने सऊदी अरब की बड़ी तेल रिफाइनरी रास तनूरा पर हमला किया है। यहां हमले के बाद धुंआ उठता नजर आया।

ईरान के सनंदज शहर पर हमला हुआ है। इसमें दो लोग मारे गए हैं।

ईरान के सनंदज शहर पर हमला हुआ है। इसमें दो लोग मारे गए हैं।

कुवैत में अमेरिका का फाइटर जेट क्रैश हो गया।

कुवैत में अमेरिका का फाइटर जेट क्रैश हो गया।

तेल अवीव में हुए ईरानी मिसाइल हमले के स्थल का दौरा करते राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग।

तेल अवीव में हुए ईरानी मिसाइल हमले के स्थल का दौरा करते राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग।

इजराइली सेना IDF ने तेहरान में हमले का फुटेज जारी किया है। इसमें ईरान के रक्षा मुख्यालय समेत कई सरकारी इमारतों को निशाना बनाया गया था।

इजराइली सेना IDF ने तेहरान में हमले का फुटेज जारी किया है। इसमें ईरान के रक्षा मुख्यालय समेत कई सरकारी इमारतों को निशाना बनाया गया था।

इजराइल-ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने तेहरान के एविन इलाके को खाली करने की चेतावनी दी

इजराइली सेना ने तेहरान के एविन इलाके के लोगों, खासकर ईरानी स्टेट ब्रॉडकास्टिंग हेडक्वार्टर (IRIB) के पास रहने वालों को हमले की आशंका से पहले तुरंत खाली करने की चेतावनी जारी की है।

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इजराइल की लेबनान के 30 शहरों को खाली करने की चेतावनी

इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के 30 शहरों के लोगों को एयरस्ट्राइक से पहले अपने घर खाली करने को चेतावनी दी है।

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान ऑपरेशन में मरने वाले अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 6 हुई

US मिलिट्री का कहना है कि ईरान ऑपरेशन में मरने वाले सैनिकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। US CENTCOM का कहना है कि ईरान के शुरुआती हमलों में पहले से लापता 2 सैनिकों के अवशेष मिले हैं।

58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IRGC एडवाइजर बोले- होर्मुज स्ट्रेट बंद है, कोई जहाज आया तो आग लगा देंगे

IRGC के सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल सरदार इब्राहिम जब्बारी ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट बंद है। जो कोई भी गुजरना चाहेगा, IRGC नेवी और आर्मी के हमारे बलिदान को तैयार जवान उन जहाजों में आग लगा देंगे। इस इलाके में मत आना।

तेल की कीमत 82 डॉलर तक पहुंच गई है और पक्का दुनिया इसके कम से कम 200 डॉलर तक पहुंचने का इंतजार कर रही है।

हम इस इलाके में उनकी पाइपलाइन पर भी हमला करेंगे और इस इलाके से तेल एक्सपोर्ट नहीं होने देंगे ताकि वे मुश्किल में पड़ जाएँ।

08:25 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

जॉर्डन में अमेरिकी दूतावास को खाली करवाया गया

US स्टेट डिपार्टमेंट की एक रिलीज के मुताबिक, जॉर्डन में US एम्बेसी के सभी कर्मचारी सुरक्षा खतरे की वजह से कुछ समय के लिए अम्मान में एम्बेसी कंपाउंड से चले गए हैं।

08:00 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के विदेश मंत्री बोले- खामेनेई की हत्या धार्मिक अपराध था

ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने एक बयान में कहा है कि अयातुल्ला खामेनेई की हत्या एक धार्मिक अपराध था, जिसके गंभीर नतीजे होंगे।

07:35 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी सेना ने नष्ट किए ओमान की खाड़ी में मौजूद 11 ईरानी जहाज

US मिलिट्री का कहना है कि दो दिन पहले, ईरानी सरकार के पास ओमान की खाड़ी में 11 जहाज थे, आज उनके पास एक भी नहीं हैं। ईरानी सरकार ने दशकों से ओमान की खाड़ी में इंटरनेशनल शिपिंग को परेशान किया है और उन पर हमला किया है। वे दिन अब लद गए हैं। US सेना इसकी रक्षा करती रहेगी।

07:28 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

तेहरान में ईरानी मिलिट्री इंटेलिजेंस ऑफिस पर इजराइल ने किया हमला

इजराइल का कहना है कि उसने तेहरान में ईरानी मिलिट्री इंटेलिजेंस ऑफिस पर हमला किया।

06:40 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान पर इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 52 हुई

हेल्थ मिनिस्ट्री के एक अधिकारी ने बताया कि लेबनान पर इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है।

06:29 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

नेतन्याहू बाेले- इजराइल के साथ हम दुनिया को भी बचा रहे हैं

ईरान के न्यूक्लियर और मिसाइल प्रोग्राम को पूरी दुनिया के लिए खतरा बताते हुए, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि इज़राइल की मिलिट्री कार्रवाई का मकसद न सिर्फ़ खुद को बचाना है, बल्कि ग्लोबल सिक्योरिटी को भी बचाना है।

नेतन्याहू ने बेइत शेमेश का दौरा करते हुए कहा, “यह ऑपरेशन रोरिंग लायन का तीसरा दिन है, जिसे इजराइली सेना और इजराइल सरकार ने, US प्रेसिडेंट ट्रंप के साथ मिलकर, इजराइल के वजूद के खतरों और अमेरिका और पूरी दुनिया के लिए बड़े खतरों को नाकाम करने के लिए शुरू किया था।”

नेतन्याहू ने कहा- “अगर इस टेररिस्ट सरकार को… न्यूक्लियर हथियार और उन्हें पहुंचाने के तरीके, बैलिस्टिक और इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलें मिल जाती हैं, तो वे पूरी इंसानियत के लिए खतरा बन जाएंगी। इसलिए हम खुद को बचाने के लिए निकले हैं। लेकिन ऐसा करके, हम दूसरों को भी बचाते हैं।”

06:26 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने ईरान में सीजफायर पर जोर दिया

तुर्की के राष्ट्रपति ने ईरान में आम लोगों की तकलीफ की निंदा की और सीजफायर पर जोर दिया। रसेप तैयप एर्दोगन ने कहा कि तुर्की ईरान में तकलीफ देखकर बहुत दुखी है। जहां आम लोग, मासूम बच्चे लड़ाई में सबसे ज्यादा नुकसान उठा रहे हैं।

तुर्की शांति लाने में मदद के लिए युद्धविराम के लिए राजनयिक प्रयासों को तेज करेगा।

06:12 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के हमेदान में खामेनेई की मौत के बाद सड़कों पर प्रदर्शन जारी

पश्चिमी ईरान के हमेदान में सरकार के समर्थक खामेनेई की मौत पर शोक जताने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं।

06:10 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इस्फ़हान में न्यूक्लियर फैसिलिटी और एयर बेस के पास जोरदार धमाके सुने गए

खबर है कि सेंट्रल ईरान के इस्फ़हान में न्यूक्लियर फ़ैसिलिटी और एयर बेस के पास ज़ोरदार धमाके सुने गए।

05:52 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने B-1 बॉम्बर से ईरान पर हमला किया

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया है कि अमेरिकी B-1 लंबी दूरी के बॉम्बर ने बीते रात ईरान के भीतर बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताओं को कमजोर करने के लिए हवाई हमला किया।

CENTCOM के बयान में कहा गया कि यह कार्रवाई अमेरिकी राष्ट्रपति के निर्देश पर की गई, जिनका लक्ष्य ईरान की मिसाइल फैक्ट्री को जमींदोज करना है।

05:42 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान से इजराइल पर हमले की खबर

इजराइल पर लेबनान की तरफ से हमले की खबर है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है।

05:25 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान युद्ध में तय समय से आगे चल रहे

ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान में अमेरिका अपने अनुमानित समय से काफी आगे चल रहा है। व्हाइट हाउस में दिए बयान में उन्होंने कहा, “अभियान में जितना समय लगे, ठीक है। हम करेंगे।”

उन्होंने लंबे संघर्ष को लेकर उठ रही अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें इससे बोरियत नहीं होगी।

05:20 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान ने परमाणु कार्यक्रम शुरू न करने की चेतावनी अनदेखी की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान ने परमाणु कार्यक्रम दोबारा शुरू न करने की अमेरिकी चेतावनी को नजरअंदाज किया।

सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जून में तीन ईरानी परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमलों के बाद साफ संदेश दिया गया था कि वे किसी अन्य स्थान पर कार्यक्रम दोबारा शुरू न करें।

ट्रम्प के मुताबिक, इन ठिकानों को “पूरी तरह तबाह” कर दिया गया था, लेकिन ईरान ने परमाणु हथियारों की दिशा में अपनी कोशिशें नहीं रोकीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान का बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम तेजी से बढ़ रहा था और वह यूरोप व अमेरिकी ठिकानों तक पहुंचने में सक्षम था।

05:10 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- अमेरिकी सेना ईरान में बड़े स्तर पर कार्रवाई कर रही

ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी सेना अभी भी ईरान में बड़े स्तर पर सैन्य कार्रवाई कर रही है। ट्रम्प ने कहा कि हमला इसलिए किया गया क्योंकि ईरान ऐसे मिसाइल बना रहा था जो हमारे सुंदर अमेरिका तक पहुंच सकती थीं।

उन्होंने कहा, जब भी आप किसी व्यक्ति को हाथ या पैर गंवाते हुए देखते हैं, या जिसका चेहरा बुरी तरह घायल हो गया हो, तो उसके पीछे अक्सर ईरान द्वारा लगाए गए सड़क किनारे बम जिम्मेदार होते हैं।

05:07 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- अमेरिका चाहता था कि ईरान का खतरा खत्म हो

अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान का मिसाइल कार्यक्रम असल में उसके परमाणु हथियारों को बचाने और आगे बढ़ाने के लिए बनाया गया था।

उन्होंने कहा कि अमेरिका चाहता था कि यह खतरा खत्म हो और इस फैसले में “सब हमारे साथ थे” यानी कई देशों ने समर्थन किया।

राष्ट्रपति ने कहा कि अगर ईरान के पास परमाणु हथियार और लंबी दूरी की मिसाइलें होंगी, तो वह मध्य पूर्व और अमेरिका के लोगों के लिए बहुत बड़ा खतरा बन जाएगा।

05:04 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोल- ईरान से 4-5 हफ्ते जंग चल सकती है

ट्रम्प ने व्हाइट में दिए बयान में कहा कि ईरान से यह जंग चार से पांच हफ्ते चल सकती है, लेकिन अमेरिका के पास इससे ज्यादा समय तक कार्रवाई करने की क्षमता है। उन्होंने ईरानी शासन को खतरनाक बताया।

ट्रम्प ने जंग में मारे गए 4 अमेरिकी सैनिकी की मौत का जिक्र किया। ट्रम्प का यह बयान वियतनाम और अफगानिस्तान युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान समारोह में दिया।

05:00 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान का परमाणु कार्यक्रम खतरा बन रहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर हमले के बाद पहली बार सार्वजनिक बयान दिया है। उन्होंने सोमवार को व्हाइट हाउस में दिए बयान में अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम अमेरिका के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा था।

ट्रम्प के मुताबिक, “यह हमारे पास आखिरी और सबसे अच्छा मौका था, जिससे हम इस खतरनाक शासन से पैदा हो रहे खतरे को खत्म कर सकते थे।”

04:56 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कतर बोला- दो ईरानी बॉम्बर जेट मार गिराए

कतर के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को दावा किया कि उसने दो ईरानी Su-24 बॉम्बर विमान मार गिराए हैं। मंत्रालय के मुताबिक कतर ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से 7 बैलिस्टिक मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया और वायुसेना व नौसेना ने 5 ईरानी ड्रोन भी मार गिराए।

मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा संघर्ष के दौरान यह पहली बार है जब किसी देश ने ईरानी विमान गिराने का दावा किया है। बयान में कहा गया कि कतर सशस्त्र बल देश की संप्रभुता और क्षेत्र की रक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।

इससे पहले कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी ने बताया कि रास लाफान स्थित उसकी LNG सुविधा पर ईरानी हमले के बाद उत्पादन रोक दिया गया है। कतर वैश्विक LNG निर्यात में लगभग 20% हिस्सेदारी रखता है।

04:34 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी सांसद बोले- इजराइल-अमेरिका ने 9 अस्पतालों पर हमला किया

ईरानी संसद की स्वास्थ्य समिति की सदस्य फातेमेह मोहम्मद बीगी ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल ने देश के 9 अस्पतालों पर हमला किया है। इनमें से 5 अस्पताल तेहरान में और 4 अन्य शहरों में हैं।

बीगी के मुताबिक, तेहरान के गांधी अस्पताल को पूरी तरह खाली कर दिया गया है और वहां के मरीजों को दूसरे अस्पतालों में भेजा गया है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने गांधी अस्पताल के पास हुए धमाकों और संभावित नुकसान की जांच शुरू कर दी है।

04:23 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ब्रिटेन बोला- जंग में शामिल नहीं होंगे

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा है कि उनका देश ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल की जंग में शामिल नहीं होगा। हालांकि उन्होंने साफ किया कि ब्रिटेन ने अमेरिकी प्रतिक्रिया के लिए अपने सैन्य ठिकानों के सीमित इस्तेमाल की अनुमति दी है।

स्टार्मर ने कहा, “हम अमेरिका-इजरायल के आक्रामक हमलों में शामिल नहीं हो रहे हैं। हमारा फैसला लंबे समय से मित्र देशों और सहयोगियों की आत्मरक्षा और ब्रिटिश नागरिकों की सुरक्षा पर आधारित है।”

04:11 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान पर सबसे बड़ा हमला अभी बाकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के खिलाफ जारी सैन्य अभियान का सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है। सोमवार को CNN को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि बिग वेव यानी बड़ा प्रहार जल्द होने वाला है।

ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका ने अभी पूरी ताकत से हमला शुरू नहीं किया है और आने वाले दिनों में कार्रवाई और तेज हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना है और उसका इस्तेमाल किया जा रहा है।

04:00 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कतर का दावा- 2 ईरानी फाइटर जेट मार गिराए

कतर ने दावा किया है कि उसने ईरान के दो फाइटर जेट मार गिराए हैं। कतर रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उसकी वायुसेना ने ईरान की ओर से आने वाले दो लड़ाकू विमानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि नौसेना और एयर डिफेंस सिस्टम ने सात बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराया और पांच ड्रोन को इंटरसेप्ट किया। बयान के मुताबिक, खतरे की पहचान होते ही ऑपरेशनल प्लान के तहत तुरंत कार्रवाई की गई और सभी मिसाइलों को टारगेट तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिया गया।

03:44 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने इजराइल पर मिसाइलों की नई खेप दागी

ईरान ने इजराइल पर मिसाइलों की नई खेप दागी है। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने बताया कि ईरान से कई मिसाइलें लॉन्च की गईं, जिसके बाद देश के कई इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया।

IDF के अनुसार, उसकी एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव है और मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया जा रहा है। होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में मोबाइल फोन के जरिए नागरिकों को चेतावनी भेजी है और उन्हें सुरक्षित स्थानों में जाने के निर्देश दिए हैं।

03:31 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

फ्रांस अपने परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाएगा

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को ऐलान किया कि देश अपने परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाएगा। यह 1992 के बाद पहली बार होगा जब फ्रांस अपने न्यूक्लियर वॉरहेड की संख्या में इजाफा करेगा।

मैक्रों ने कहा कि मौजूदा 300 से कम वॉरहेड के स्तर को बढ़ाया जाएगा, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कितनी वृद्धि की जाएगी।

03:17 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के इस्फहान में परमाणु ठिकाने के पास धमाका

ईरान इस्फहान शहर के परमाणु ठिकाने और एयरबेस के आसपास धमाका हुआ है। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इस इलाके में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। हालांकि धमाकों के कारणों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

03:12 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

US रक्षा मंत्री बोले- ईरान ऑपरेशन की टाइमलाइन तय नहीं

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि ईरान में चल रहे अमेरिकी सैन्य अभियान की कोई तय समय-सीमा नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि ऑपरेशन दो हफ्ते, चार हफ्ते या छह हफ्ते तक चल सकता है और इसकी अवधि परिस्थितियों के अनुसार बढ़ या घट सकती है।

हेगसेथ ने साफ किया कि अभियान की अवधि को लेकर अंतिम निर्णय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हाथ में है। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल ईरान में अमेरिकी जमीनी सैनिक तैनात नहीं हैं, लेकिन इस संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता।

02:51 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

स्पेन ने अमेरिका को अपने सैन्य अड्डे इस्तेमाल करने से रोका

ईरान पर हमले के बाद स्पेन ने अमेरिका को अपने सैन्य अड्डों का इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया है। इसके बाद दक्षिणी स्पेन के रोटा और मोरॉन एयरबेस से 15 अमेरिकी विमान रवाना हो गए

स्पेन के विदेश मंत्री जोसे मैनुअल अल्बारेस ने साफ किया कि स्पेनिश बेस इस ऑपरेशन के लिए उपयोग में नहीं लाए जा रहे हैं और न ही किसी ऐसी कार्रवाई के लिए इस्तेमाल होंगे।

02:43 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने ईरान के मिसाइल ठिकानों पर हमले का वीडियो शेयर किया

02:23 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई और मंसूरेह ने 1964 में शादी की थी

मंसूरेह खोझस्तेह बघेरजादेह ने 1964 में अयातुल्ला अली खामेनेई से शादी की थी। मशहद में पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ यह विवाह उस दौर में हुआ जब खामेनेई एक युवा धर्मगुरु के रूप में सक्रिय थे।

1947 में मशहद में जन्मीं मंसूरेह एक धार्मिक परिवार से आती हैं। उनके पिता आयतुल्लाह मोहम्मद बघेर खोझस्तेह मशहद के प्रतिष्ठित धर्मगुरु थे।

सर्वोच्च नेता की पत्नी होने के बावजूद उन्होंने सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन से दूरी बनाए रखी। इसलिए उनका दायरा मुख्य रूप से पारिवारिक और धार्मिक परिवेश तक सीमित रहा।

उनके छह बच्चे हैं, चार बेटे और दो बेटियां। परिवार आम तौर पर मीडिया से दूर रहा है। लो-प्रोफाइल और सादगीपूर्ण जीवन शैली के लिए जानी जाने वाली मंसूरेह खोझस्तेह बघेरजादेह ईरान के धार्मिक-राजनीतिक ताने-बाने का अहम लेकिन पर्दे के पीछे रहने वाला हिस्सा मानी जाती हैं।

02:02 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की पत्नी की भी मौत

ईरान की सरकारी मीडिया ने पुष्टि की है कि देश के मृत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोझस्तेह बघेरजादेह ने उन चोटों से आज दम तोड़ दिया, जो उन्हें हालिया संयुक्त अमेरिकी-इजराइली हवाई हमलों के दौरान लगी थीं।

तस्वीर खामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोझस्तेह बघेरजादेह की है, जो अमेरिका और इजराइल के हमलों में घायल हो गई थीं। (फाइल फोटो)

तस्वीर खामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोझस्तेह बघेरजादेह की है, जो अमेरिका और इजराइल के हमलों में घायल हो गई थीं। (फाइल फोटो)

01:41 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी हमले से साइप्रस में ब्रिटिश मिलिट्री बेस को मामूली नुकसान

ईरान ने साइप्रस में ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स (RAF) के अक्रोटिरी बेस पर ड्रोन हमला किया है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रविवार देर रात हुए इस हमले में बेस को मामूली नुकसान पहुंचा, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

इसके जवाब में ब्रिटिश सेना कार्रवाई कर रही है। दरअसल, ब्रिटिश PM कीर स्टारमर ने ईरानी मिसाइल साइट्स पर हमले के लिए अमेरिका को इस बेस का इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी।

01:28 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान से जंग में चौथे अमेरिकी सैनिक की मौत

ईरान के साथ जारी जंग में एक और अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि चौथा सैनिक ईरान के शुरुआती हमलों में गंभीर रूप से घायल हुआ था और बाद में उसकी मौत हो गई।

एक दिन पहले ही CENTCOM ने तीन अन्य अमेरिकी सैनिकों की मौत की पुष्टि की थी। अब तक इस जंग में चार अमेरिकी सैनिकों की जान जा चुकी है।

01:14 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान का आरोप- पाकिस्तान ने अमेरिका को हमले के लिए एयरस्पेस दिया

ईरान ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया है कि उसने अमेरिका को उसके खिलाफ हालिया सैन्य हमलों के लिए अपना एयरस्पेस इस्तेमाल करने दिया।

ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के एक सीनियर कमांडर ने कहा कि यदि पाकिस्तान ने ऐसा किया है तो वह सुरक्षित नहीं रहेगा और उसे इसकी कीमत चुकानी होगी।

01:07 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने पहली बार आयरन बीम डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया

इजराइल ने पहली बार आयरन बीम नाम की नए लेजर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया। इसकी मदद से हिज्बुल्लाह की तरफसे दागे गए रॉकेटों को हवा में ही रोक दिया गया। आयरन बीम एक ऐसी तकनीक है जो तेज लेजर बीम से रॉकेट और ड्रोन को मार गिराती है।

12:45 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी हमले से साइप्रस में ब्रिटिश मिलिट्री बेस को मामूली नुकसान

ईरान ने साइप्रस में ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स (RAF) के अक्रोटिरी बेस पर ड्रोन हमला किया है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रविवार देर रात हुए इस हमले में बेस को मामूली नुकसान पहुंचा, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

इसके जवाब में ब्रिटिश सेना कार्रवाई कर रही है। दरअसल, ब्रिटिश PM कीर स्टारमर ने ईरानी मिसाइल साइट्स पर हमले के लिए अमेरिका को इस बेस का इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी।

12:29 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कतर के 2 एनर्जी ठिकानों पर ईरान का ड्रोन अटैक

कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ईरान के दो ड्रोन देश की एनर्जी फैसिलिटी (ऊर्जा ठिकानों) पर गिरे हैं।

बताया गया है कि एक ड्रोन मेसाईद में एक बिजली घर के पानी के टैंक से टकराया। दूसरा ड्रोन रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में मौजूद कतर एनर्जी की एक ऊर्जा ठिकाने पर गिरा।

अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है। नुकसान कितना हुआ है, इसकी जांच की जा रही है।

12:24 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी तेल-गैस कंपनी ने प्रोडक्शन रोका

अमेरिका की तेल-गैस कंपनी शेवरॉन ने बताया है कि इजराइल सरकार के कहने पर उसने लेवियाथन गैस फील्ड में गैस निकालने का काम कुछ समय के लिए रोक दिया है। यह गैस फील्ड इजराइल के समुद्र तट के पास है और देश के सबसे बड़े गैस स्रोतों में से एक है।

कंपनी ने कहा कि उसके सभी प्लांट और कर्मचारी सुरक्षित हैं। शेवरॉन इजराइल के पास समुद्र में स्थित तामार गैस फील्ड को भी चलाती है।

12:02 PM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी राष्ट्रपति ने कार्यवाहक रक्षा मंत्री नियुक्त किया

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के जनरल माजिद एब्नेलरेजा को देश का कार्यवाहक रक्षा मंत्री नियुक्त किया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब हालिया इजराइल-अमेरिका हमलों में पूर्व रक्षा मंत्री की मौत हो गई थी।

राष्ट्रपति के मीडिया उप प्रमुख मेहदी तबातबाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि राष्ट्रपति के आदेश से यह नियुक्ति की गई है।

11:34 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

US बोला- कुवैत ने गलती से तीन अमेरिकी जेट मार गिराए

अमेरिकी सेना ने कहा है कि कुवैत ने गलती से तीन अमेरिकी F-15E लड़ाकू विमानों को गिरा दिया है।

11:15 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर हमला, एक भारतीय की मौत

ओमान की खाड़ी में सोमवार को एक तेल टैंकर पर बम से लैस ड्रोन बोट से हमला किया गया, जिसमें एक भारतीय नाविक की मौत हो गई। ओमान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, मार्शल आइलैंड्स-फ्लैग्ड टैंकर MKD VYOM को मस्कट तट के पास निशाना बनाया गया।

10:57 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कतर में एनर्जी ठिकानों पर मिसाइल हमला

कतर के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि देश में दो मिसाइल हमलों में ऊर्जा से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया। मंत्रालय के मुताबिक, एक मिसाइल ने मेसाईद एनर्जी प्लांट के वॉटर स्टोरेज टैंक को निशाना बनाया, जबकि दूसरी मिसाइल रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में स्थित कतर एनर्जी से संबद्ध एक ऊर्जा सुविधा पर गिरी।

हमलों में किसी के घायल या मारे जाने की सूचना नहीं है। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि हमले से हुई सभी क्षति और नुकसान का आकलन संबंधित अधिकारी कर रहे हैं और आधिकारिक बयान बाद में जारी किया जाएगा।

10:47 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

साइप्रस में ब्रिटिश एयरबेस पर फिर सायरन बजे

साइप्रस में ब्रिटिश एयरफोर्स के अकरोतिरी बेस पर ड्रोन हमले के कुछ घंटे बाद सोमवार दोपहर फिर

सायरन बजे हैं। साइप्रस की सरकारी टीवी CyBC ने लाइव प्रसारण में बेस पर सायरन बजने और वहां से विमानों के उड़ान भरने की जानकारी दी।

10:31 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने मिडिल ईस्ट में 6 अमेरिकी बेस को निशाना बनाया

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के हमलों में मिडिल ईस्ट में मौजूद कम से कम छह अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान ने बहरीन, इराक, UAE और कुवैत में स्थित अमेरिकी बेस पर हमला किया। इन हमलों में मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

10:16 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल बोला- ईरान के 2 खुफिया अधिकारियों को मारा

इजराइल ने कहा है कि उसने ईरान के खुफिया मंत्रालय के 2 अधिकारियों को मार गिराया है। इजराइली रक्षा बल (IDF) ने दावा किया कि सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर की गई एयर स्ट्राइक में सैयद यह्या हमीदी और जलाल पोर हुसैन को निशाना बनाया गया।

हमीदी ‘इजराइल मामलों’ के डिप्टी मिनिस्टर थे और उन पर विदेशों में यहूदियों, पश्चिमी देशों के नागरिकों और ईरान विरोधी तत्वों के खिलाफ गतिविधियों का नेतृत्व करने का आरोप था। जलाल पोर हुसैन मंत्रालय के जासूसी डिवीजन के प्रमुख थे।

10:06 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला हुआ

UN परमाणु एजेंसी (IAEA) में ईरान के राजदूत ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों में ईरान की नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी को निशाना बनाया है। ईरान का कहना है कि यह एक न्यूक्लियर सेंटर है, जिस पर अंतरराष्ट्रीय निगरानी रहती है।

वहीं संयुक्त राष्ट्र के परमाणु निगरानी निकाय के प्रमुख राफेल ग्रॉसी का कहना है कि उनकी एजेंसी के पास इस बात का कोई संकेत नहीं है कि अमेरिका-इजरायल के हमलों में ईरान में स्थित किसी भी परमाणु प्रतिष्ठान को नुकसान पहुंचा है या उस पर हमला हुआ है।

10:04 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी विदेश मंत्री बोले- हम अमेरिका से बातचीत के लिए हमेशा तैयार

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान हमेशा बातचीत के लिए तैयार रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान का रिकॉर्ड डिप्लोमैसी के मामले में अच्छा है, लेकिन अमेरिका का रिकॉर्ड बहुत खराब और नकारात्मक रहा है। उनका कहना है कि ईरान लड़ाई नहीं, बल्कि बातचीत से समस्या का हल चाहता है।

09:52 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

हमले के बाद सऊदी अरब की रिफाइनरी कंपनी बंद

सऊदी अरब के सरकारी टीवी के मुताबिक, ड्रोन हमले के बाद सऊदी अरामको कंपनी की रास तनूरा रिफाइनरी को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। यह रिफाइनरी दम्माम के पास स्थित है।

पहले रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि दो ड्रोन को मार गिराया गया था, लेकिन उनके मलबे गिरने से तेल रिफाइनरी में आग लग गई।

09:38 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

साइप्रस में ब्रिटिश सैन्य अड्डे पर ड्रोन हमला

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, साइप्रस में स्थित ब्रिटिश सैन्य अड्डे पर संदिग्ध ड्रोन हमला हुआ है। इसके जवाब में ब्रिटिश सेना कार्रवाई कर रही है और इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

मंत्रालय के अनुसार, यह हमला आधी रात को आरएएफ अक्रोटिरी बेस पर हुआ।

09:37 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

फ्रांस के विदेश मंत्री ने अमेरिका-इजराइल के हमलों पर सवाल उठाए

फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने कहा है कि ईरान पर अमेरिका और इजराइल के एकतरफा हमलों पर पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा होनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर फैसला करने के लिए UN जैसे मंच बने हुए हैं। अगर मामला वहां, खासकर सुरक्षा परिषद में जाता तो सैन्य इस्तेमाल को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिल सकती थी।

बारो ने पेरिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बयान दिया। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल इस घटना में किसी फ्रांसीसी नागरिक के हताहत होने की खबर नहीं है।

09:30 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइली सेना बोली- लेबनान पर जमीनी हमले के सभी विकल्प खुले

इजराइली सेना की प्रवक्ता एफी डेफ्रिन ने कहा है कि इजराइल ने लेबनान पर जमीनी हमले के लगभग 100,000 रिजर्व सैनिकों, दर्जनों बटालियनों, ब्रिगेडों और डिवीजनों को जुटाया है, जो रक्षा और आक्रमण दोनों तरह की संभावनाओं के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा, सभी विकल्प खुले हैं।

09:19 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कुवैत बोला- आज कई अमेरिकी विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए

कुवैत के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह कई अमेरिकी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हालांकि, सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। उन्हें तुरंत रेस्क्यू करके हॉस्पिटल भेजा गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है।

अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में अमेरिकी सेना से बात की गई है और मिलकर जरूरी कदम उठाए गए हैं। हादसे की वजह पता करने के लिए जांच चल रही है।

09:18 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

जर्मनी बोला- ईरान के खिलाफ जंग में शामिल होने पर विचार कर रहा

जर्मनी ने कहा है कि वे अमेरिका-इजरायल के ईरान विरोधी अभियान में शामिल होने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। जर्मनी ने कहा कि अगर ईरान उनके क्षेत्रों पर हमला बंद नहीं किया तो वह भी जवाबी कार्रवाई करेगी।

इजराइल के आर्मी रेडियो को जर्मन राजनीतिक और सैन्य सूत्रों ने यह जानकारी दी है। जर्मनी के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने रेडियो स्टेशन को बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ संभावित सैन्य कार्रवाई की योजना पहले से ही चल रही है, जिसमें बमबारी हमलों में शामिल होने से लेकर सैन्य और हवाई सहायता प्रदान करना शामिल है।

कल रात फ्रांस, जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम ने एक संयुक्त बयान जारी कर क्षेत्र में ईरान के हमलों की निंदा की और चेतावनी दी कि अगर जरूरी हुआ तो वे ईरान के खिलाफ रक्षात्मक कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं।

08:45 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइली हमलों में अब तक 555 लोगों की मौत

ईरान के दक्षिणी इलाके फार्स प्रांत में अमेरिका और इजराइल के हमलों में 35 लोगों की मौत। हमलों में कई लोग घायल भी हुए हैं और कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने बताया है कि ईरान में अमेरिका और इजराइल के हमलों में 555 लोगों की मौत हो गई है।

08:38 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सऊदी की रिफायनरी कंपनी में ड्रोन हमले से आग लगी

रिपोर्ट के मुताबिक यह सऊदी की कंपनी अरामको की रिफायनरी में आग ईरान ड्रोन हमले से लगी है। कंपनी ने कहा है कि एहतियाती कदम उठाए गए हैं और हालात पूरी तरह कंट्रोल में हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

08:32 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में चीनी नागरिक की हत्या

चीन के विदेश मंत्रालय ने बताया कि ईरान के तेहरान में एक चीनी नागरिक की हत्या कर दी गई है।

08:23 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सऊदी अरामको कंपनी के बारे में जानिए

सऊदी अरामको दुनिया की सबसे बड़ी तेल और गैस कंपनियों में से एक है। यह सऊदी अरब सरकार के स्वामित्व में है। इसकी स्थापना 1933 में अमेरिकी कंपनियों के साथ समझौते के तहत हुई थी।

1980 में यह पूरी तरह सऊदी सरकार के नियंत्रण में आ गई। कंपनी का मुख्यालय धहरान में स्थित है। अरामको के पास दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडारों में से एक है और यह प्रतिदिन लाखों बैरल कच्चे तेल का उत्पादन करती है, जिससे यह वैश्विक ऊर्जा बाजार की प्रमुख आपूर्तिकर्ता बन गई है।

सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था काफी हद तक इसी कंपनी की आय पर निर्भर करती है। अरामको केवल कच्चे तेल का उत्पादन ही नहीं करती, बल्कि रिफाइनिंग, पेट्रोकेमिकल्स और प्राकृतिक गैस के क्षेत्र में भी सक्रिय है।

इसके नियंत्रण में दुनिया का सबसे बड़ा पारंपरिक तेल क्षेत्र, गवार, भी आता है। 2019 में कंपनी ने शेयर बाजार में अपना आईपीओ लॉन्च किया, जिसे इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ माना गया। हाल के वर्षों में अरामको रिन्यूबल एनर्जी, हाइड्रोजन और कार्बन कैप्चर जैसी तकनीकों में निवेश बढ़ा रही है।

08:06 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने सऊदी अरब में अरामको की रिफाइनरी पर हमला किया

सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी ‘अरामको’ की रिफाइनरी पर ईरान ने अटैक किया है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको ने ड्रोन हमलों के बाद सोमवार को अपनी रास तनुरा तेल रिफाइनरी बंद कर दी।

रिपोर्ट के मुताबिक, बंद होने की खबरों से ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 9.32% बढ़ गई हैं।

07:51 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ब्रिटेन मिडिल ईस्ट से अपने 3 लाख लोगों को निकालेगा

ब्रिटेन अपने नागरिकों को मिडिल ईस्ट से निकालने की तैयारी कर रहा है। ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर ने कहा कि करीब 3 लाख लोगों ने बताया है कि वे इस इलाके में मौजूद हैं।

सरकार अलग-अलग तरीकों पर काम कर रही है। अगर जरूरत पड़ी तो सरकार खुद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालेगी। ब्रिटेन ट्रैवल कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रहा है और चाहता है कि हवाई रास्ता जल्द से जल्द खुले, ताकि लोग सुरक्षित घर लौट सकें।

07:43 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल और अमेरिका ने इराक में मिसाइल हमला किया

इजराइल और अमेरिका ने इराक की राजधानी बगदाद में मिसाइल हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां जुर्फ अल-सखर इलाके में ईरान समर्थक उग्रवादी संगठन हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया है। हमले में कई इमारतों, वाहनों और गोदामों को भारी नुकसान पहुंचा है और आग लग गई। हालांकि अभी तक किसी के मारे जाने या घायल होने की खबर नहीं है।

07:36 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मिडिल ईस्ट में ओमान के पास तेल टैंकर पर हमला

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने के कारण हॉर्मुज स्ट्रैट में जहाजों के लिए खतरा बढ़ गया है। ओमान के पास ‘स्काई लाइट’ नाम के एक तेल टैंकर पर हमला हुआ है। यह रास्ता दुनिया में तेल सप्लाई के लिए बहुत जरूरी है। यहां बढ़ते खतरे की वजह से जर्मनी की शिपिंग कंपनी HAPAG-लॉयड ने इस रास्ते से अपने जहाजों का ट्रांसपोर्ट रोक दिया है।

07:27 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान-इजराइल जंग के कारण 3 हजार उड़ानें रद्द

अमेरिका और इजराइल के ईरान पर किए गए हमलों की वजह से दुनिया भर की हवाई यात्रा बुरी तरह प्रभावित हो गई है। सोमवार को भी सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गईं। इससे लाखों यात्री अलग-अलग देशों में फंसे हुए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, एयरलाइनों के शेयरों में भी गिरावट आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने संकेत दिया है कि अमेरिका की सैन्य कार्रवाई चार से पांच हफ्ते तक चल सकती है। इससे हवाई यात्रा में अनिश्चितता और बढ़ गई है।

मिडिल ईस्ट के कई बड़े हवाई अड्डे बंद हैं। खासकर दुबई इंटरनेशनल एयरलाइन, जो दुनिया का सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा माना जाता है, लगातार तीसरे दिन भी बंद रहा। यह स्थिति कोविड-19 महामारी के बाद सबसे बड़ा हवाई संकट मानी जा रही है।

मिडिल ईस्ट के ऊपर से उड़ानें रद्द होने के कारण हजारों सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों ने अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी हैं।

सोमवार सुबह तक 1,239 उड़ानें पहले ही रद्द हो चुकी थीं। दुबई की एमिरेट्स अबू धाबी की एतिहाद एयरवेज और दोहा की कतर एयरवेज ने मिलकर सैकड़ों उड़ानें रद्द की हैं।

फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म फ्लाइट के अनुसार, शनिवार को लगभग 2,800 उड़ानें और रविवार को 3,156 उड़ानें रद्द की गईं।

07:14 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कुवैत में लोगों को अमेरिकी दूतावास जाने की मनाही

कुवैत में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने लोगों से कहा है कि वे दूतावास न आएं। दूतावास ने कहा है कि लोग अपने घर में ही रहें और खिड़कियों से दूर रहें। बाहर बिल्कुल न निकलें।

कुवैत में रह रहे अमेरिकी नागरिकों से भी सतर्क रहने को कहा गया है। दूतावास का स्टाफ भी इस समय सुरक्षित जगह पर ही है। इससे पहले दूतावास के पास धुआं उठता हुआ देखा गया था।

07:11 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बहरीन में ईरानी हमले का फुटेज

बहरीन में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर ईरानी हमले का फुटेज।

06:51 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान का इजराइल समेत 4 देशों पर हमला

ईरान ने जवाब में इजराइल समेत मिडिल-ईस्ट के 4 देशों पर ड्रोन और मिसाइल हमले शुरू किए हैं।

इससे पहले उसने कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब व UAE में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया था। UAE के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर दुबई के पाम होटल एंड रिसोर्ट और बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला किया था।

मैप से समझिए इजराइल-ईरान का एक-दूसरे पर एयरस्ट्राइक…

06:47 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने मिडिल ईस्ट में हमले तेज किए

ईरान ने मिडिल ईस्ट में हमले तेज कर दिए हैं। मिसाइल हमले की चेतावनी के बाद यरुशलम के ऊपर विस्फोटों की आवाजें सुनी गई हैं ।

समाचार एजेंसी की रिपोर्टों के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात के दुबई , कतर के दोहा और बहरीन के मनामा में भी धमाकों की आवाजें सुनी गईं।

06:43 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान पर इजराइली हमले की तस्वीरें देखें

06:32 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कुवैत में अमेरिकी दूतावास ने चेतावनी जारी की

कुवैत में अमेरिकी दूतावास ने मिसाइल और ड्रोन हमलों के खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है। दूतावास ने कहा है कि देश में अभी भी मिसाइल और ड्रोन हमलों का खतरा बना हुआ है।

06:26 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान पर इजराइली हमला जारी, 31 की मौत, 149 घायल

लेबनान पर इजराइल के हमलों में कुल 31 लोगों की मौत हो गई है। राजधानी बेरूत के दक्षिणी इलाकों में 20 लोग मारे गए और 91 लोग घायल हुए।

दक्षिण लेबनान में 11 लोगों की मौत हुई और 58 लोग घायल बताए गए हैं। ये हमले तब हुए जब हिज्बुल्लाह ने उत्तरी इजराइल पर रॉकेट दागने की बात कही।

06:12 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के सनंदज शहर पर हमला, 2 की मौत

ईरान की समाचार एजेंसी फार्स के अनुसार, सनंदज शहर पर हुए हमले में कम से कम दो लोग मारे गए हैं। इसमें कहा गया है कि शहर को दुश्मन की मिसाइलों से निशाना बनाया गया और शहर के पुलिस स्टेशन के बगल में स्थित कई आवासीय इमारतें नष्ट हो गईं।

तसनीम समाचार एजेंसी ने बताया कि अमेरिकी और इजराइली सेनाओं ने घनी आबादी वाले इलाकों सहित शहर के विभिन्न हिस्सों पर छह मिसाइलें गिराईं। ऑनलाइन पोस्ट किए गए फुटेज में एक हमले को दिखाया गया है, जिसमें आसमान में आग और धुएं के विशाल बादल दिखाई दे रहे हैं।

06:05 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कुवैत में अमेरिका का फाइटर जेट क्रैश

कुवैत में अमेरिका का एक फाइटर जेट क्रैश हो गया है।

05:51 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई के बेटे बन सकते हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि देश में एक-दो दिन के भीतर नए सुप्रीम लीडर का चयन हो सकता है। ईरान की सरकारी मीडिया ‘फार्स’ समेत कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके बेटे मुजतबा खामेनेई इस पद पर चुने जा सकते हैं। उन्हें पिछले 2 साल से सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी चल रही थी।

खामेनेई ने अपने दूसरे बेटे मुजतबा खामेनेई को साल 2024 में उत्तराधिकारी बनाया था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की एक्सपर्ट असेंबली ने 26 सितंबर 2024 को ही नए सुप्रीम लीडर का चुनाव कर लिया था। खामेनेई ने असेंबली के 60 सदस्यों को बुलाकर गोपनीय तरीके से उत्तराधिकारी पर फैसला लेने कहा था।

खामेनेई की मौत के बाद अब मुजतबा सार्वजनिक रूप से सुप्रीम लीडर के दावेदार के तौर पर सामने आ सकते हैं।

05:50 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

हमलों में ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म

05:29 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल-ईरान जंग की टाइमलाइन जानिए

05:22 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी सांसद बोले- ईरान के पहले हमला करने की कोई योजना नहीं थी

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, अमेरिकी सांसदों ने संसद को बताया कि इस बात के कोई संकेत नहीं थे कि ईरान ने अमेरिका पर हमला करने की योजना बनाई थी।

रॉयटर्स के अनुसार, पेंटागन के अधिकारियों ने बंद दरवाजों के पीछे हुई ब्रीफिंग में संसद के कर्मचारियों को बताया कि ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें और प्रॉक्सी सेनाएं अमेरिकी हितों के लिए एक खतरा पैदा करती हैं।

उन्होंने स्वीकार किया कि ऐसी कोई खुफिया जानकारी नहीं थी जो यह संकेत देती हो कि तेहरान ने पहले अमेरिकी सेना पर हमला करने की योजना बनाई थी।

इस रिपोर्ट में ट्रम्प प्रशासन के अधिकारियों के उन दावों पर संदेह जताया गया है, जिसमें तेहरान के अमेरिकी सेना पर हमला करने की जानकारी थी।

05:06 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेंगे

ईरान के टॉप नेशनल सिक्योरिटी अधिकारी अली लारीजानी ने कहा है कि ईरान अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा। उन्होंने यह बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दिया। यह बयान उन खबरों के जवाब में आया है, जिनमें कहा गया था कि ईरान ने अमेरिका से फिर से बातचीत शुरू करने की कोशिश की है।

लारिजानी ने ट्रम्प पर तंज करते हुए कहा कि उन्होंने अपने ‘झूठे वादों’ से पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर दिया है और अब अमेरिकी सैनिकों की मौत को लेकर परेशान हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रम्प ने अपने नारे ‘अमेरिका फर्स्ट’ को ‘इजराइल फर्स्ट’ में बदल दिया है और इजराइल की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिकी सैनिकों की कुर्बानी दी है।

05:00 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कुवैत ने दुश्मन ड्रोन को गिराया, कोई नुकसान नहीं

कुवैत की सेना ने सोमवार सुबह राजधानी की तरफ आ रहे कई दुश्मन ड्रोन को गिरा दिया। सेना के अधिकारी मोहम्मद अल-मंसूरी ने बताया कि ये ड्रोन कुवैत सिटी के पास सलवा और हवाली इलाकों की ओर बढ़ रहे थे। एयर डिफेंस सिस्टम ने समय रहते उन्हें रोक दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और देश में हालात पूरी तरह सामान्य हैं। अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि ड्रोन किस देश से भेजे गए थे। हालांकि हाल में ईरान ने खाड़ी के कुछ देशों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं।

04:52 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान के साथ जंग 5 हफ्ते तक चल सकती है

ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ चल रही लड़ाई 5 हफ्ते तक चल सकती है। पहले उन्होंने कहा था कि जंग करीब चार हफ्ते चलेगी। अब उनका कहना है कि यह चार या पांच हफ्ते चल सकती है ।

ट्रम्प ने बताया कि अमेरिका ने ईरान में मौजूदा लीडरशिप की जगह लेने वाले कुछ लोगों को टागरेट किया था। ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के पहले दो दिनों में ही वे सभी मारे गए।

04:46 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान के राष्ट्रपति ने इजराइल और हिज्बुल्लाह दोनों की आलोचना की

लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने इजराइल और हिज्बुल्लाह दोनों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि लेबनान की जमीन से हिज्बुल्लाह का इजराइल पर हमले करना ठीक नहीं है। इससे लेबनान को बड़े युद्ध में घसीटा जा सकता है।

राष्ट्रपति ने इजराइल के लेबनान पर हमलों की भी आलोचना की और कहा कि यह गलत है। उन्होंने साफ कहा कि लेबनान को ऐसे किसी भी युद्ध का हिस्सा नहीं बनना चाहिए, जिसका उससे सीधा मलतब नहीं है। अगर ऐसा हुआ, तो देश को बड़ा नुकसान हो सकता है।

04:38 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

प्रदर्शन करने वालो पर कार्रवाई करेगी ईरानी सेना

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक ईरान में लोगों को रविवार सुबह रिवोल्यूशनरी गार्ड्स नंबर से टेक्स्ट मैसेज भेजे गए। इसमें उन्हें सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने से मना किया गया।

मैसेज में लिखा था, “कोई भी ऐसा कदम जो सुरक्षा व्यवस्था में परेशानी पैदा करेगा, उसे दुश्मन की मदद करना माना जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की खुफिया विंग सख्त कार्रवाई करेगी।”

04:29 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनानी लोगों से जबरन घर खाली करवा रही इजराइली सेना

इजराइली सेना ने लोगों को जबरन अपना इलाका छोड़ने का आदेश दिया है। इसके बाद सैकड़ों हजार लोग आज सुबह अपने घर छोड़कर निकल रहे हैं। यह सिर्फ दक्षिणी लेबनान में ही नहीं, बल्कि राजधानी बेरूत में भी हो रहा है।

बेरूत के दहियाह में लाखों लोग रहते हैं। लोग जितना सामान साथ ले जा सकते हैं, उतना पैक कर रहे हैं और उन्हें जो जगह सुरक्षित लग रही है, वहां जाने की कोशिश कर रहे हैं।

दहियाह को हिज्बुल्लाह का गढ़ माना जाता है। 2024 के आखिरी युद्ध के दौरान इस इलाके पर कई बार हमला हुआ था और उसके बाद भी कई बार हमले हुए। उस साल नवंबर में युद्धविराम (सीजफायर) हुआ था।

इजराइल पर आरोप है कि उसने समझौते का पालन नहीं किया और हमले जारी रखे। इजराइल का कहना है कि हिज्बुल्लाह फिर से हथियार जुटा रहा है और लेबनानी सरकार उसे रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रही।

इस समय वहां हालात बेहद अफरा-तफरी वाले हैं। ऊपर से रमजान का महीना चल रहा है, जब लोग दिन में रोजी रखते हैं। आज लोगों को रोजा शुरू करने से पहले सहरी करनी थी, लेकिन वे अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगह तलाशने में लगे हुए हैं।

04:19 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के 3 सैनिक मारे गए, ट्रम्प बोले- बदला लेंगे

रविवार को ईरान के हमले में 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई थी, जबकि 5 घायल हो गए थे। ट्रम्प ने कहा है कि ईरान पर तब तक हमला जारी रखेंगे जब तक वह इन मौतों का बदला नहीं ले लेते।

04:13 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सऊदी अरब और जॉर्डन ने अपने ईरानी राजदूतों को तलब किया

सऊदी अरब और जॉर्डन ने अपने-अपने देशों में मौजूद ईरान के राजदूतों को तलब किया है। वहीं UAE ने तेहरान से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है। इन देशों का कहना है कि ईरान के हमलों से उनकी सुरक्षा को खतरा है।

इससे पहले कतर और कुवैत भी ईरान के राजदूतों को तलब कर चुके हैं। ईरान के इन हमलों के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता और तनाव का माहौल बना हुआ है।

03:53 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान-इजराइल जंग के कारण शेयर बाजार में गिरावट

अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमलों के बाद दुनिया भर के निवेशक चिंतित हैं। इसका असर तेल और शेयर बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है।

कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है। ब्रेंट क्रूड की कीमत एशिया में सोमवार सुबह लगभग 13 प्रतिशत तक बढ़ गई थी। बाद में कीमत कुछ संभली, लेकिन फिर करीब 5 प्रतिशत बढ़कर 76.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई।

वहीं एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट देखी गई। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स करीब 2 प्रतिशत गिर गया, जबकि जापान का प्रमुख निक्केई 225 इंडेक्स लगभग 1.5 प्रतिशत नीचे रहा।

अमेरिका में भी बाजार का माहौल कमजोर दिख रहा है। वहां स्टॉक फ्यूचर्स (जो सामान्य ट्रेडिंग समय से बाहर खरीदे-बेचे जाते हैं) में बड़ी गिरावट आई है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि वॉल स्ट्रीट में दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है।

03:42 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बगदाद में हवाई हमला हुआ

इराकी सुरक्षा सूत्रों ने अल जजीरा को बताया है कि राजधानी बगदाद के दक्षिण में स्थित जुर्फ अल-सखर क्षेत्र पर हवाई हमला हुआ है।

03:29 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन में 23 लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद रविवार को पाकिस्तान के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। इन प्रदर्शनों के दौरान पूरे देश में 23 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।

मरने वालों में कराची में 10 लोग, स्कर्दू में कम से कम 8 लोग और राजधानी इस्लामाबाद में 2 लोग शामिल हैं। ज्यादातर प्रदर्शन पाकिस्तान के शिया मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किए। हालात बिगड़ने पर सुरक्षा बलों ने भीड़ को काबू में करने के लिए आंसू गैस और रबर की गोलियों का इस्तेमाल किया।

इस्लामाबाद में हजारों लोग संसद, सरकारी दफ्तर और विदेशी दूतावास के पास जमा हो गए हैं। प्रदर्शनकारी “जो अमेरिका का साथ देगा, वह गद्दार” और “इजराइल से बदला लिया जाएगा जैसे नारे लगा रहे हैं। ”

03:22 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

झड़प के बीच लेबनान में हजारों लोगों ने अपना घर छोड़ा

लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच हुई गोलीबारी के बाद देश के दक्षिणी हिस्से में बड़े पैमाने पर विस्थापन की रिपोर्ट कर रही है।

इसमें कहा गया है कि टायर क्षेत्र से बेरूत और उत्तरी लेबनान की ओर भारी संख्या में लोग पलायन कर रहे हैं। नागरिक सुरक्षा दल वर्तमान में ट्रांसपोर्ट को नियंत्रित कर रहे हैं।

इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के 53 गांवों और कस्बों के निवासियों को अपने घर खाली करने का आदेश दिया है।

03:13 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

एक चौथाई अमेरिकी ही ईरान पर हमले के पक्ष में

रॉयटर्स के एक सर्वे में पाया गया है कि केवल एक चौथाई अमेरिकी ही ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमलों का समर्थन करते हैं।

सर्वेक्षण में पाया गया कि 43% अमेरिकियों ने जंग को लेकर असहमति जताई और 29% लोगों ने कहा कि वे ठीक-ठीक कुछ नहीं कह सकते।

42 प्रतिशत रिपब्लिकन ने कहा कि अगर इस अभियान में अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई तो वे इसका समर्थन नहीं करेंगे।

03:10 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में विस्फोट जारी

नूर न्यूज आउटलेट ने ईरानी राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार विस्फोटों की रिपोर्ट दी है।

03:06 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी सांसद राष्ट्रपति की ताकत से जुड़ा प्रस्ताव पेश करेंगे

अमेरिकी सांसद एडम शिफ ने कहा है कि वह दूसरे सांसदों के साथ मिलकर युद्ध शक्तियों से जुड़े एक प्रस्ताव पर वोट डालने लिए दबाव डालेंगे, जो ईरान पर हमला करने के ट्रम्प के अधिकार को सीमित करेगा।

शिफ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “युद्ध की घोषणा करने की शक्ति संसद के पास है, राष्ट्रपति के पास नहीं।” मैं दूसरे सांसदों के साथ मिलकर हमारे युद्ध शक्तियों के प्रस्ताव पर मतदान कराने के लिए दबाव डालूंगा ताकि यह साफ हो सके कि संसद ने हमारी सेना के इस उपयोग को अधिकृत नहीं किया है।

यदि ऐसा प्रस्ताव अमेरिकी प्रतिनिधि सभा और अमेरिकी सीनेट द्वारा पारित हो जाता है, तो राष्ट्रपति को भविष्य में होने वाले हमलों के लिए संसद की मंजूरी लेनी होगी।

लेकिन ट्रम्प ऐसे प्रस्ताव को वीटो कर सकते हैं, जब तक कि इसे कांग्रेस के दोनों सदनों में दो-तिहाई समर्थन न मिले। अमेरिकी संविधान के तहत, केवल संसद ही युद्ध की घोषणा कर सकती है।

02:54 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी विदेश मंत्री ने इजराइल के हमले को आतंकी हमला बताया

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने अमेरिका और इजराइल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या की कड़ी निंदा की है।

उन्होंने इस घटना को कायरतापूर्ण आतंकी हमला बताया है। उनका कहना है कि यह कदम देशों देशों के मूल्यों के खिलाफ है। अराघची ने कहा कि यह सिर्फ अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं है, बल्कि इससे पूरी दुनिया की शांति और देशों की बराबरी के सिद्धांत को खतरा पैदा हो सकता है।

उनके मुताबिक, ऐसा कदम वैश्विक व्यवस्था को अस्थिर कर सकता है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासचिव और सुरक्षा परिषद से अपील की है कि वे अपने अधिकार और जिम्मेदारी निभाएं।

उन्होंने मांग की है कि अमेरिका और इजराइल को इस आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया जाए और उनके खिलाफ ठोस और प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनी रहे।

02:46 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

आज दोपहर अमेरिकी रक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। यह भारतीय समय के अनुसार आज दोपहर करीब 1 बजे होगा। ईरान पर शनिवार से जारी हमले के बाद यह पहली बार है जब कोई अमेरिकी अधिकारी मीडिया से बात करेगा।

इस प्रेस वार्ता में रक्षा मंत्री के साथ संयुक्त चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जोन केन भी मौजूद रहेंगे। पेंटागन ने बताया है कि वे ईरान पर हुए हमलों और पूरी सैन्य कार्रवाई की जानकारी देंगे। इस ऑपरेशन को एपिक फ्यूरी नाम दिया गया है।

02:39 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास झड़प

बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास इराकी सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। इस दौरान सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया

02:32 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने इजराइली प्रधानमंत्री से फोन पर बात की

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से फोन पर बात की। यह बातचीत ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत और उसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई के बीच हुई।

सोमवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने मौजूदा क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की। उन्होंने हाल की घटनाओं पर भारत की चिंता जताई और कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। भारत ने जल्द से जल्द हिंसा रोकने की जरूरत दोहराई।

चर्चा का मुख्य विषय मिडिल ईस्ट में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और अगर संघर्ष और बढ़ता है तो उससे निपटने की तैयारी थी। करीब 10 हजार भारतीय ईरान में, 40 हजार से ज्यादा इजराइल में और लगभग 90 लाख भारतीय पश्चिम एशिया और खाड़ी देशों में रहते हैं।

02:29 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइली सेना ने लेबनान के लोगों से घर खाली कर दूर जाने को कहा

इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के दर्जनों गांवों के लोगों से अपने घरों को खाली करने और इमारतों से कम से कम 1 किलोमीटर दूर रहने को कहा है।

इजराइली सेना का कहना है कि उसने लेबनान में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ नेताओं पर हमला किया। दक्षिणी लेबनान में लेबनानी सशस्त्र समूह के एक संदिग्ध व्यक्ति को भी निशाना बनाया गया।

02:26 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

साइप्रस में ब्रिटिश सैन्य अड्डे पर ड्रोन हमला

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, साइप्रस में स्थित ब्रिटिश सैन्य अड्डे पर संदिग्ध ड्रोन हमला हुआ है। इसके जवाब में ब्रिटिश सेना कार्रवाई कर रही है और इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

मंत्रालय के अनुसार, यह हमला आधी रात को आरएएफ अक्रोटिरी बेस पर हुआ।

02:22 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान-इजराइल जंग से पेट्रोलियम की शिपमेंट पर असर

रॉयटर्स समाचार एजेंसी के अनुसार, जापानी ट्रेडिंग हाउस इटोचू ने कहा है कि खाड़ी देशों से उसके कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के शिपमेंट पर ईरान-इजराइल जंग से प्रभाव पड़ रहा है।

इसमें कहा गया है कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के परिणामस्वरूप वहां के कई बंदरगाह प्रभावित हुए हैं।

इटोचू ने कहा कि वैश्विक समुद्री मार्ग से होने वाले तेल शिपमेंट का लगभग 20 से 30 प्रतिशत हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है, जो ईरान के कब्जे में है।

02:08 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी विदेश मंत्री बोले- एक-दो दिन में सुप्रीम लीडर तय हो जाएगा

अल जजीरा के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का कहना है कि खामेनेई की मृत्यु के बाद, एक नए सर्वोच्च नेता का चयन एक या दो दिन में हो सकता है।

यह घोषणा तेहरान में एक अंतरिम नेतृत्व की घोषणा के बाद हुई है , जिसके बारे में अराघची का कहना है कि “नए नेता के चुने जाने से पहले वह नेतृत्व के प्रभारी के रूप में काम करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि ईरान के हमले आत्मरक्षा की कार्रवाई और हमारे खिलाफ अमेरिकी हमले का जवाब है।

02:03 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइली सेनी बोली- हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले शुरू किए

इजराइली सेनी ने पुष्टि की है कि ईरान समर्थित समूह हिजबुल्लाह आज रात उत्तरी इजराइल पर कई रॉकेट दागे, जिसके बाद उसने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं।

आतंकी समूह ने कहा कि उसने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के प्रतिशोध में ये हमले किए हैं।

इस बात की पुष्टि करते हुए कि हमले के पीछे हिजबुल्लाह का हाथ था, आईडीएफ ने कहा कि वह “इस संगठन को इजराइल राज्य के लिए खतरा पैदा करने और उत्तर के निवासियों को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं देगा।”

सेना का कहना है कि हिजबुल्लाह लेबनान राज्य को नष्ट कर रहा है, इस हिंसा के लिए वही जिम्मेदार है।

01:59 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में हवाई हमले में 20 और मौतें

तेहरान में लड़ाकू विमानों की आवाज और एक बहुत बड़ा धमाका सुनाई दिया है।

पूर्वी और पश्चिमी ईरान से भी धमाकों की खबरें आ रही हैं। हमले सिर्फ सैन्य ठिकानों पर नहीं, बल्कि आम लोगों के रहने वाले इलाकों पर भी हो रहे हैं।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी मेहर समाचार एजेंसी के अनुसार, तेहरान के निलोफर स्क्वायर इलाके में हुए हमले में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

रिपोर्टों के मुताबिक, कई रिहायशी इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। कुछ इमारतें पूरी तरह गिर गई हैं। नागरिकों की मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

01:41 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी मीडिया का दावा- 3 अमेरिकी सैनिक मारे गए

ईरानी मीडिया प्रेस टीवी ने दावा किया है कि, ईरानी हमले में 3 अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं। इनके शव रविवार को वापस अमेरिका भेजा गया।

01:32 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बहरीन में मिसाइल का मलबा गिरने से आग, 1 की मौत, 2 घायल

बहरीन के गृह मंत्रालय ने कहा है कि एक रोकी गई मिसाइल के मलबे से एक विदेशी जहाज में आग लग गई।

बयान में कहा गया है, “आग लगने से एक एशियाई श्रमिक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।”

आग पर काबू पा लिया गया है और उसे बुझा दिया गया है।

01:28 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मिडिल ईस्ट देशों ने अमेरिका के साथ संयुक्त बयान जारी किया

अमेरिका ने बहरीन, जॉर्डन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के साथ एक संयुक्त बयान जारी किया है। इन देशों पर पिछले दो दिनों में ईरान ने हमला किया है और दावा किया है कि वह उनके क्षेत्र में स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है।

बयान में कहा गया है, “हम बहरीन, इराक, जॉर्डन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात सहित पूरे क्षेत्र में संप्रभु क्षेत्रों पर इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के अंधाधुंध और गैरजिम्मेदाराना मिसाइल और ड्रोन हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। इन अनुचित हमलों ने संप्रभु क्षेत्रों को निशाना बनाया है, नागरिक आबादी को खतरे में डाला है और नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है।”

बयान में आगे कहा गया कि ईरान की कार्रवाई एक खतरनाक तनाव का कारण है जो कई देशों की संप्रभुता का उल्लंघन करती है और क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डालती है। नागरिकों और युद्ध में शामिल न होने वाले देशों को निशाना बनाना गैरजिम्मेदाराना और अस्थिरता पैदा करने वाला व्यवहार है। हम अपने नागरिकों, संप्रभुता और क्षेत्र की रक्षा के लिए एकजुट हैं और इन हमलों के सामने आत्मरक्षा के अपने अधिकार की पुष्टि करते हैं।

01:22 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में स्कूली हमले में 180 लड़कियों की मौत

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि रविवार को मीनाब में लड़कियों के स्कूल पर इजराइली हमले में लगभग 180 छोटे बच्चे मारे गए।

01:18 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल बोला- हिज्बुल्लाह लेबनान में धमाके कर रहा, कड़ा जवाब देंगे

हिज्बुल्लाह के गढ़ हदाहिया जिले के साथ-साथ बेका और दक्षिणी लेबनान में भी धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इजराइली सेना आईडीएफ के एक प्रवक्ता ने वाइनेट से कहा कि इजराइल पर किए गए हमलों के जवाब में आईडीएफ अब पूरे लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर जोरदार हमले कर रहा है।

ईरानी शासन के संरक्षण में काम करने वाले हिज्बुल्लाह संगठन ने इजराइल और उसके नागरिकों पर गोलीबारी की। आईडीएफ इस अभियान में शामिल होने के हिज्बुल्लाह संगठन के फैसले के खिलाफ कार्रवाई करेगा और संगठन को इजराइल के लिए खतरा पैदा करने और उत्तरी क्षेत्र के निवासियों को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं देगा।

हिज्बुल्लाह लेबनान को तबाह कर रहा है, इस हिंसा के लिए वही जिम्मेदार है और आईडीएफ इस नुकसान का कड़ा जवाब देगा।

01:08 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

रिपोर्ट: ईरान परमाणु वार्ता फिर से शुरू करना चाहता है

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने ओमान के मध्यस्थों के जरिए अमेरिका से संपर्क किया है।

ईरान ने ऑपरेशन “हैरीज रोर” की शुरुआत के साथ निलंबित परमाणु वार्ता को फिर से शुरू करने का अनुरोध किया है। यह जानकारी वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दी है।

01:03 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान-इजराइल जंग में कूदा हिजबुल्लाह, हाइफा में 6 रॉकेट दागे

हिजबुल्लाह ऑफिशियली जंग में शामिल हो गया है। उसने ड्रोन और मिसाइलों से हाइफा पर हमला किया है। नवंबर 2024 के सीजफायर एग्रीमेंट के बाद पहली बार, हिज्बुल्लाह एक्टिवली जंग में शामिल हुआ है। उसने उत्तरी इजराइल में कई कम्युनिटीज पर बड़े पैमाने पर रॉकेट दागे हैं। N12 न्यूज इजराइल के मुताबिक, इस हमले में हाइफा इलाके में कम से कम 6 सीधे हमले किए हैं।

हिज्बुल्लाह ने लेबनान की जमीन से ऑपरेशन शुरू किए हैं। इजराइल को लेबनान सरकार से कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि हिजबुल्लाह ने अभी तक लेबनान से इजराइल की तरफ हुई फायरिंग की जिम्मेदारी नहीं ली है।

01:02 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई की मौत के बाद ईरान में अंतरिम लीडरशिप काउंसिल की पहली मीटिंग

ईरानी मीडिया ने US-इजराइली हमले में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान की अंतरिम लीडरशिप काउंसिल की पहली मीटिंग की तस्वीरें पब्लिश की हैं। इस मीटिंग में ज्यूडिशियरी चीफ गुलाम-हुसैन मोहसेनी-एजेई, प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन और गार्डियन काउंसिल के मेंबर अयातुल्ला अलीरेजा अराफी शामिल हुए।

01:00 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ईरानी हमले रोकने के लिए अमेरिका की मदद को तैयार

एसोसिएट प्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने कहा है कि वे ईरान के जवाबी हमलों को रोकने में मदद के लिए US और पार्टनर्स के साथ काम करने को तैयार हैं।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में कहा कि वे ईरान के अपने सहयोगियों पर किए जा रहे बिना सोचे-समझे हमलों से हैरान हैं, जिससे गल्फ कंट्रीज में रह रहे इन देशों के नागरिकों को खतरा है।

12:59 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल-अमेरिका के हमलों में ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म

12:58 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

हिज्बुल्लाह ने इजराइल पर मिसाइल अटैक की जिम्मेदारी ली

लेबनान के हिज्बुल्लाह ने ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या के बदले में इजराइल पर दागीं गई मिसाइलों की जिम्मेदारी ली है।

12:55 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

यमन ने कहा वह ईरान के हमलों के खिलाफ गल्फ देशों का समर्थन करेगा

यमन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि वह खाड़ी देशों और जॉर्डन पर ईरानी हमलों की कड़ी निंदा करता है। आम लोगों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है। यमन ने कहा कि वह ईरान के खिलाफ गल्फ कंट्रीज के रुख का समर्थन करता है।

12:54 AM2 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइली सेना ने लेबनान में हवाई हमले शुरू किए

चैनल 12 की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइली सेना ने लेबनान में हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि ये हमले नॉर्थ इजराइल की ओर रॉकेट दागे जाने का जवाब हैं।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *