MBBS Student Death, Fortune Hit & Run

Actionpunjab
4 Min Read


गोरखपुर के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर बुधवार की रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार फार्च्यूनर ने कई गाड़ियों में टक्कर मार दी। इसमे एक स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत हो गई। फार्च्यूनर की तेज टक्कर से उसकी लाश ओवरब्रिज पर ही लटक गई थी।

.

घटना की सूचना पर तत्काल शाहपुर और कैंट थाने की पुलिस पहुंची। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस थर्ड इयर के छात्र आकाश पांडेय (22) के रूप में हुई।

शाहपुर पुलिस ने टक्कर मारने वाली फार्च्यूनर कार को कब्जे में ले लिया है। कार चालक गोल्डेन साहनी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद जिला अस्पताल की मोर्चरी में एसपी सिटी अभिनव त्यागी पहुंचे। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी चालक गोल्डेन साहनी को हिरासत में लिया

पुलिस ने आरोपी चालक गोल्डेन साहनी को हिरासत में लिया

विस्तार से जानें पूरा मामला

घटना रात 10 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक फार्च्यूनर कार रांग साइड से तेज रफ्तार में मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज से गुजरी। इस दौरान सामने से आने वाली गाड़ियों को टक्कर मारते हुए निकली।

कार की टक्कर से एक स्कूटी सवार एमबीबीएस छात्र की लाश उड़कर ओवरब्रिज पर फंस गई। करीब 30 मिनट तक लाश ओवरब्रिज पर उलटी हालत में लटकी रही। पुलिस ने लाश को निकालकर मोर्चरी में रखवाया।

एमबीबीएस छात्र की मौत की सूचना पर जिला अस्पताल के मोर्चरी में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की भीड़ लग गई। डॉक्टर हल्ला गुल्ला करने लगे। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। कार्रवाई का अश्वासन देकर डॉक्टरों को शांत कराया। इस घटना के बाद मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर भीड़ लग गई थी।

घटना के बाद जिला अस्पताल की मोर्चरी में एसपी सिटी पहुंचे

घटना के बाद जिला अस्पताल की मोर्चरी में एसपी सिटी पहुंचे

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया

मृतक छात्र आकाश पांडेय मूल रूप से संत कबीर नगर जिले की रहने वाला बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फॉर्च्यूनर अनियंत्रित गति से आ रही थी और पीछे से सीधे स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हेलमेट दूर जा गिरा, जबकि छात्र गंभीर रूप से घायल होकर रेलिंग में अटक गया। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

घटनास्थल पर आस-पास के लोगों से बयान लेती पुलिस

घटनास्थल पर आस-पास के लोगों से बयान लेती पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉर्च्यूनर वाहन को जब्त कर लिया गया है, जबकि वाहन चालक और सवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही होगी। मेडिकल छात्र की असमय मौत से कॉलेज परिसर और उसके गृह जनपद में शोक की लहर है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *