- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Thursday (12 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

12 मार्च, गुरुवार को मेष राशि वालों की प्रॉपर्टी और गाड़ी से जुड़ी योजना आगे बढ़ सकती है। वृष राशि वालों को बिजनेस में बहुत फायदा मिलने के योग हैं। मिथुन राशि वालों को प्रभावशाली लोगों से मदद मिलेगी। भविष्य के लिए फायदेमंद योजना भी बन सकती है।
धनु राशि वालों के लिए बिजनेस की योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा दिन है। मकर राशि वालों को पब्लिक रिलेशन और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से फायदा मिल सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- कामकाज में मित्रों की मदद आपके लिए फायदेमंद रहेगी। कोई पुरानी योजना अब सफल होती नजर आ रही है। अगर प्रॉपर्टी या वाहन की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो उस पर गंभीरता से विचार करें और उसे आगे बढ़ाने की कोशिश करें। आज सही फैसले लेकर आप अपने कई जरूरी काम पूरे कर सकते हैं। नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों और बुजुर्गों का सम्मान बनाए रखें। उनके मार्गदर्शन को नजरअंदाज करना ठीक नहीं रहेगा। आर्थिक रूप से कुछ परेशानी रह सकती है, जिससे मन में चिंता बनी रहेगी। हालांकि यह स्थिति अस्थायी है, इसलिए बहुत ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।
व्यवसाय- व्यापारी वर्ग कस्टमर के साथ बेवजह बहस में न उलझें। पब्लिक डीलिंग, ऑनलाइन और मीडिया से जुड़े कामों में सामान्य से बेहतर गतिविधियां बनी रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लव- घर-परिवार में व्यवस्थित और शांत माहौल रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह संबंधी कोई अच्छा प्रस्ताव भी आ सकता है। स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है। गलत खानपान की वजह से पेट खराब होने जैसी समस्या बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3
वृष – पॉजिटिव- आज दिनभर कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। समाज सेवा से जुड़े कामों में अच्छा समय बीतेगा। कई लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और यही संपर्क आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। घर की सुख-सुविधा से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। नेगेटिव- धैर्य और सहनशीलता बनाए रखना बहुत जरूरी है। जल्दबाजी आपको किसी मुश्किल में डाल सकती है। किसी करीबी व्यक्ति की आर्थिक मदद करने से आपका बजट थोड़ा प्रभावित हो सकता है। कई बार समस्याओं से बचने के लिए थोड़ी व्यावहारिक सोच रखना भी जरूरी होता है।
व्यवसाय- कारोबार में शानदार लाभ मिलने की संभावना है। मार्केटिंग और व्यवसायिक संबंधों को मजबूत करना आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा। पब्लिक रिलेशन नए काम के रास्ते खोल सकते हैं। दूसरे कारोबारियों का ज्यादा विश्लेषण करने के बजाय अपने काम और अपनी रणनीति पर फोकस रखें। लव- पारिवारिक माहौल सामंजस्यपूर्ण रहेगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। लेकिन विवाहेत्तर संबंध किसी परेशानी की वजह बन सकते हैं। स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह से थकान रह सकती है। फिर भी आत्मविश्वास और मनोबल बना रहेगा। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8
मिथुन – पॉजिटिव- आज का दिन आपको बहुत व्यस्त रखेगा। कुछ लोग आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप बिना परवाह किए अपने लक्ष्य पर टिके रहें। ऐसा करने पर सफलता जरूर मिलेगी। फोन कॉल या ईमेल के जरिए कोई खास सूचना भी मिल सकती है। नेगेटिव- विपरीत परिस्थिति आने पर हताश होने की बजाय उससे निकलने का रास्ता तलाशें। कुछ काम अनचाहे कारणों से रुक सकते हैं। बेकार के मेलजोल और अनावश्यक संपर्कों से दूरी बनाकर रखें। कोई अनचाही यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
व्यवसाय- कामकाज की अधिकता के कारण भागदौड़ बनी रहेगी। कुछ प्रभावशाली लोगों की मदद से भविष्य में लाभ देने वाली योजना से जुड़ने का मौका मिल सकता है। व्यवसाय में व्यवस्था मजबूत करने और कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए स्टाफ के साथ तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। लव- परिवार के साथ बैठकर बातचीत और हंसी-मजाक करना आपको फिर से ऊर्जावान बना देगा। दिनभर की थकान कम होगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखें। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से जुडे लोगों को बिल्कुल लापरवाही नहीं करनी चाहिए। अपने ऊपर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव न लें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
कर्क – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही अस्त-व्यस्त दिनचर्या से आज राहत मिल सकती है। सोचे हुए काम पूरे करने में किसी का सहयोग भी मिलेगा। कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिलने से संतोष रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक अनुभव रखने वाले लोगों से मुलाकात का मौका मिल सकता है। नेगेटिव- मन की बेचैनी दूर करने के लिए कुछ समय प्रकृति के बीच बिताएं। मेडिटेशन पर भी ध्यान दें। अनावश्यक विवादों में समय खराब न करें। युवा वर्ग को अपने करियर से जुड़े कामों पर और ज्यादा ध्यान देना होगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में इस समय काफी मेहनत और व्यस्तता बनी रहेगी। साथ ही आपका प्रभाव और दबदबा भी बना रहेगा। अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाना फायदेमंद रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को ऑफिस से जुडे किसी बदलाव की सूचना मिल सकती है। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों का सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंध मर्यादित और सुखद रहेंगे। स्वास्थ्य- खानपान और दिनचर्या को लेकर सावधान रहें। नियमित व्यायाम को अपनी आदत का हिस्सा बनाएं। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1
सिंह – पॉजिटिव- दिन में कुछ दिक्कतें जरूर रहेंगी, लेकिन आप अपने प्रयासों से उनका सामना कर लेंगे। आत्मविश्लेषण और आत्ममंथन के जरिए अपने व्यक्तित्व में निखार लाने में सफल रहेंगे। किसी नए काम की रूपरेखा भी बन सकती है। नेगेटिव- अत्यधिक कार्यभार की वजह से भागदौड़ बनी रहेगी। दूसरों के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल न दें। बच्चों की संगति और गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। अगर किसी योजना में पैसा लगाने का विचार है, तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुडे लंबित मामले निपटाने के लिए समय अच्छा है। हालांकि कपड़ों से जुडे काम में दिन थोड़ा निराशाजनक रह सकता है। पार्टनरशिप के काम में पुराने मतभेद दूर होंगे। किसी नई साझेदारी के लिए भी समय अनुकूल है। लव- दांपत्य जीवन में अच्छा सामंजस्य रहेगा। घर की व्यवस्था भी सही बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- बदलते मौसम और प्रदूषण से अपना बचाव रखें। खांसी, जुकाम और वायरल बुखार की आशंका है। लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2
कन्या – पॉजिटिव- परिवार के लोगों के साथ शॉपिंग आदि में समय बीतेगा। संतान की उपलब्धि से मन में सुकून और खुशी बनी रहेगी। आज आप किसी खास काम को पूरा करने की योजना बना रहे हैं, तो उस पर अमल करें। ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। नेगेटिव- किसी भी विवादित मामले को आपसी बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों में भी सावधानी बरतना जरूरी है। भाइयों के साथ संपत्ति या बंटवारे का विवाद किसी की मदद से सुलझ सकता है। ध्यान रखें कि आपसी रिश्ते खराब न हों।
व्यवसाय- व्यवसाय की अंदरूनी व्यवस्था में कुछ बदलाव की जरूरत है। लेनदेन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। जनसंपर्क को और मजबूत करना जरूरी है। आज किसी के साथ नई डील करने से बचना बेहतर रहेगा। लव- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। इससे आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना भी बन सकती है। स्वास्थ्य- अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए सजग रहें। इस मौसम में खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
तुला – पॉजिटिव- छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करने से आप अपने काम पर ज्यादा अच्छे से ध्यान दे पाएंगे। लाभदायक संपर्क बनेंगे। आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। थकान के बावजूद मन में खुशी बनी रहेगी। नेगेटिव- ध्यान रखें कि जितना पैसा आएगा, उतने ही खर्च भी सामने आ सकते हैं। अनचाही यात्रा से बचें। युवा वर्ग अपने लक्ष्य से नजर न हटने दे। नकारात्मक और बेकार की गतिविधियों से दूर रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय में आज कुछ चुनौतियां रहेंगी। शेयर, तेजी-मंदी या जोखिम वाले निवेश में पैसा लगाने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखना जरूरी है। नौकरी में व्यवस्था सामान्य बनी रहेगी। लव- परिवार और जीवनसाथी का घर की व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग रहेगा। आपसी संबंध भी मधुर बने रहेंगे। मित्रों से सुखद मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य- महिलाओं को हारमोन से जुडी दिक्कतें हो सकती हैं। डॉक्टर से सलाह लें और खानपान व दिनचर्या को संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिक – पॉजिटिव- आज का दिन आपको सुकून और खुशी देने वाला रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी। आप अपने निजी कामों पर बेहतर ढंग से ध्यान दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। नेगेटिव- पारिवारिक समस्याओं को आपसी समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें, वरना बनता काम भी बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई और भविष्य को लेकर ज्यादा सजग रहना होगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वी आपके सामने कड़ी चुनौती खड़ी करने की कोशिश करेंगे। अपने प्रोडक्ट की गुणवत्ता के साथ किसी तरह की लापरवाही न करें। कार्य विस्तार की किसी योजना को अमल में लाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें। लव- किसी गलतफहमी की वजह से घर के किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है। हालांकि बातचीत से स्थिति जल्द संभल जाएगी। प्रेम संबंध और ज्यादा रोमांटिक रहेंगे। स्वास्थ्य- दिनचर्या और खानपान को संतुलित रखें। मानसिक स्थिति बेहतर बनाए रखने के लिए योग और व्यायाम जरूर करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5
धनु – पॉजिटिव- घर में संबंधियों के आगमन से खुशी भरा माहौल रहेगा। संतान के भविष्य से जुडी कुछ लाभदायक योजनाएं सफल हो सकती हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर के रखरखाव या बदलाव से जुडी कोई योजना है, तो उस पर कुछ काम आगे बढ़ सकता है। नेगेटिव- युवा और विद्यार्थी दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में जरूरत से ज्यादा समय खराब न करें। इससे आपके बनते काम प्रभावित हो सकते हैं। जरूरी कागज और फाइलों को संभालकर रखें। अपना काम खुद निपटाएं, दूसरों पर ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी योजना को जमीन पर उतारने के लिए समय अच्छा है। पार्टनरशिप के काम में भी व्यवस्था सही बनी रहेगी। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं, लेकिन आप अपनी मेहनत से स्थिति काफी हद तक संभाल लेंगे। लव- घर की व्यवस्था बनाए रखने में आपका सहयोग भी जरूरी है। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर जैसा खुशनुमा कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य- वाहन सावधानी से चलाएं। चोट या छोटी दुर्घटना जैसी स्थिति बन सकती है। मानसिक सुकून के लिए योग और मेडिटेशन जरूरी रहेगा। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
मकर – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपनी दिनचर्या में बदलाव करके आप कामों को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे, जिससे मानसिक सुकून बना रहेगा। हर बात को गहराई से समझना और उस पर अमल करना आपकी खास ताकत रहेगी। धैर्य और शांत तरीके से अपने काम पूरे करते रहें। नेगेटिव- अपनी योजनाओं को लागू करने से पहले एक बार फिर सोच-विचार जरूर करें। अगर किसी से कोई वादा किया है, तो उसे निभाने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुडी गतिविधियों में और ज्यादा मेहनत करनी होगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में पब्लिक रिलेशन आपके लिए काम के नए रास्ते खोलेंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुडी गतिविधियों में भी लाभ मिल सकता है। हालांकि रोजमर्रा के कुछ कामों में देरी हो सकती है। नौकरी में किसी विशेष अधिकार या पद के लिए प्रयास कर रहे लोगों को उम्मीद की किरण नजर आ सकती है। लव- जीवनसाथी और परिवार का सहयोग आपको मुश्किल समय से बाहर निकलने में मदद करेगा। युवा वर्ग को बेकार के प्रेम संबंधों में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। फिर भी योग और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3
कुंभ – पॉजिटिव- सकारात्मक सोच आपके मनोबल को बढ़ाएगी। जिन कामों के लिए आप पिछले कुछ समय से प्रयास कर रहे थे, उन्हें पूरा करने का सही समय आ गया है। किसी करीबी के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी और रिश्तों में सुधार आएगा। परिवार के साथ कोई मनोरंजक कार्यक्रम भी बन सकता है। नेगेटिव- आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखें। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण जरूरी है। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की तबीयत खराब होने से कुछ जरूरी काम रुक सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरा फोकस रखना होगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ नए अनुबंध और प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। लेकिन निवेश से जुडा कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें, क्योंकि नुकसान की आशंका भी बनी हुई है। इस समय नई दिशा में भागने के बजाय मौजूदा काम पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोग अपने कार्यभार से संतुष्ट रहेंगे। लव- पारिवारिक और व्यवसायिक जीवन में बेहतर तालमेल बनाए रखें। प्रेम संबंधों को मर्यादित रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। किसी तरह के इंफेक्शन की आशंका है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7
मीन – पॉजिटिव- कोई भी काम शुरू करने से पहले सही योजना बना लें। इससे आप कई मुश्किलों से बच जाएंगे। बच्चों से जुडी चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत रहेगी। आत्मविश्वास बना रहेगा और भावनात्मक रूप से भी आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे। नेगेटिव- कोई पुरानी समस्या फिर सामने आने से मन थोड़ा विचलित हो सकता है, लेकिन आपका मनोबल स्थिति संभाल लेगा। वाहन या किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्च सामने आ सकता है। उधार दिया गया या रुका हुआ पैसा आंशिक रूप से ही वापस मिलने की संभावना है।
व्यवसाय- व्यवसाय में अगर किसी नए काम की शुरुआत की योजना है, तो उस पर गंभीरता से विचार करें। विरोधी आपकी योजनाओं को कमजोर करने की कोशिश कर सकते हैं। पार्टनरशिप के काम में किसी प्रोजेक्ट को लेकर दिक्कत आ सकती है। लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर सकती है। स्वास्थ्य- कभी-कभी मानसिक अस्थिरता का असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है। अच्छी संगति में रहें और प्रकृति के बीच कुछ समय जरूर बिताएं। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
