- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (15 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

15 मार्च, रविवार को मेष राशि वालों की रुका पैसा और नौकरी में नए मौके मिल सकते हैं। मिथुन राशि वालों को सरकारी काम और छोटे कारोबार में राहत मिल सकती है। तुला राशि वालों को मेहनत के दम पर काम में सफलता मिल सकती है। धनु राशि वालों ने किसी को उधार पैसा दिया है तो वापस मिल सकता है। मकर राशि वालों की नई योजना सफल हो सकती है और मशीनरी से जुडे कामों में फायदा मिल सकता है। बाकी राशियों पर दिन का असर मिला-जुला रहेगा।
मेष – पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके भाग्य को और अधिक मजबूत कर रही है। आपकी मेहनत और योग्यता का अच्छा परिणाम मिलेगा। रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले लोगों को कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। आज सही दिशा में किया गया प्रयास आने वाले समय में और अच्छे परिणाम देगा। नेगेटिव- मेहनत का पूरा फल पाने के लिए अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना जरूरी है। अनुभव की कमी के कारण आपकी कोई योजना अधूरी या निष्फल रह सकती है। युवाओं के लिए आलस्य प्रगति में रुकावट बन सकता है। इसलिए समय और क्षमता का पूरा उपयोग करें।
व्यवसाय- कारोबार के विस्तार से जुडी योजनाएं बनी हुई हैं, तो आज उन्हें गंभीरता से आगे बढाएं। हालांकि तेजी-मंदी के कारण प्रॉपर्टी आदि से जुडे काम अटक भी सकते हैं। नौकरी में नई संभावनाएं मिलने की उम्मीद है। उच्च अधिकारियों का सहयोग भी आपके पक्ष में रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हल्की नोकझोंक हो सकती है। प्रेम संबंधों में धोखे जैसी स्थिति बनने की आशंका है, इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। स्वास्थ्य- मौसम की वजह से कुछ शारीरिक परेशानी रह सकती है। लापरवाही न करें और समय पर उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2
वृष – पॉजिटिव- अपने लक्ष्य और उम्मीदों से जुडे जो सपने आपने संजोए थे, उन्हें शुरू करने का अनुकूल समय है। पूरे जोश और मेहनत के साथ अपने काम में लगे रहें। युवाओं का अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस रहेगा और मन मुताबिक सफलता मिलने के संकेत हैं। आज की मेहनत आगे मजबूत नींव रख सकती है। नेगेटिव- पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति सचेत रहें। निजी जीवन में विवादों को बढाने के बजाय आपसी समझ से सुलझाने की कोशिश करें। अपनी योजनाएं गोपनीय रखें। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को परीक्षा संबंधी तैयारी में अभी और ज्यादा मेहनत करनी होगी।
व्यवसाय- व्यवसाय की स्थिति फिलहाल सामान्य रहेगी। यदि कर्ज लेने की नौबत आए, तो अपनी क्षमता से ज्यादा न लें। इंश्योरेंस पॉलिसी, सेवा और कागजी कामों से जुडे क्षेत्रों में फायदा मिल सकता है। अगर कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो उसके हल होने की संभावना है। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा और घर में खुशी बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में कुछ निराशा रह सकती है। स्वास्थ्य- ज्यादा व्यस्तता के कारण थकान और सिरदर्द रह सकता है। स्वस्थ रहने के लिए पूरी नींद लेना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3
मिथुन – पॉजिटिव- आज कोई खास काम समय पर पूरा हो जाएगा और रोज की भागदौड़ से कुछ राहत मिलेगी। अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है, तो किसी की मदद से उसके हल होने की संभावना है। सामाजिक गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा और नए संपर्क भी बनेंगे। आर्थिक रूप से भी दिन उपयोगी साबित हो सकता है। नेगेटिव- बढते खर्चों पर समय रहते काबू करना जरूरी है, वरना बजट बिगड़ सकता है। खुद को साबित करने के लिए कुछ अतिरिक्त प्रयास भी करने होंगे। अपनी गतिविधियों को गोपनीय रखें, नहीं तो कोई आपके काम में विघ्न डालने की कोशिश कर सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। हालांकि चुनौतियां और परेशानियां बनी रहेंगी। छोटे उद्योग से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। कर्मचारियों की सलाह पर ध्यान दें, आपको उससे उचित समाधान मिल सकता है। लव- घर-परिवार में सुखद और सामंजस्यपूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर भी मिलेंगे। स्वास्थ्य- अधिक कार्यभार की वजह से टांगों में दर्द और थकान रह सकती है। अच्छा आहार लें, भरपूर आराम करें और व्यायाम पर भी ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5
कर्क – पॉजिटिव- पढाई कर रहे युवाओं को अपनी मेहनत के मनचाहे परिणाम मिलेंगे, जिससे उनका हौसला और आत्मविश्वास दोनों बढेंगे। आज किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करनी पड सकती है। ऐसा करने से आपको मानसिक शांति और आत्मिक संतोष मिलेगा। नेगेटिव- कुछ दिक्कतें और चुनौतियां बनी रह सकती हैं। फाइनेंस के मामलों में अभी धैर्य रखना ही बेहतर रहेगा। प्रॉपर्टी या धन के लेनदेन में किसी करीबी रिश्तेदार से संबंध खराब न होने दें। कोई कीमती वस्तु न मिलने से भी मन परेशान रह सकता है।
व्यवसाय- कारोबार के विस्तार से जुडी गतिविधियों में आज कुछ रुकावटें आ सकती हैं। लेकिन तनाव लेने के बजाय धैर्य रखना जरूरी है। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें कि उच्च अधिकारियों के साथ संबंधों में तनाव न आने पाए। लव- परिवार के साथ शॉपिंग करना और समय बिताना संबंधों को अधिक खुशनुमा बनाएगा। प्रेम संबंधों के उजागर होने जैसी स्थिति बन सकती है, इसलिए सावधानी जरूरी है। स्वास्थ्य- अस्थमा से परेशान लोग अपनी दवाइयां समय पर लेते रहें। साथ ही योग और व्यायाम को भी दिनचर्या में शामिल करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6
सिंह – पॉजिटिव- निजी या पारिवारिक किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। इससे आप अपने जरूरी कामों पर सही तरह ध्यान दे पाएंगे। समाज और आसपास की गतिविधियों में आज मनोरंजन भरा समय बीतेगा। मन हल्का रहेगा और सोच भी सकारात्मक बनेगी। नेगेटिव- जल्दबाजी और लापरवाही से काम बिगड़ सकते हैं। कोई भी खास फैसला लेते समय अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन जरूर लें। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें, क्योंकि यह आगे आर्थिक परेशानी बढा सकती है।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ सुधार आएगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से अच्छा आर्डर मिलने की संभावना है। लेकिन अपने प्रोडक्ट की गुणवत्ता पर और ध्यान देना होगा। अगर साझेदारी की कोई योजना चल रही है, तो उसे आगे बढाने का समय अनुकूल है। लव- जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर के रखरखाव में अपना सहयोग जरूर दें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढेंगी। स्वास्थ्य- थकान की वजह से पैरों में दर्द और अपच जैसी शिकायत रह सकती है। लापरवाही न करें और समय पर दवा लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1
कन्या – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी। कोई रुका हुआ काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। पिछले कुछ समय से जो दीर्घकालीन योजनाएं बन रही थीं, उन्हें हासिल करने का अच्छा समय आ गया है। शांत मन और समझदारी से आप चल रही चुनौतियों को भी पार कर लेंगे। नेगेटिव- बेकार के वाद-विवाद से दूर रहें। कुछ पुराने झगड़े दोबारा सामने आ सकते हैं। खासकर पैसों के मामले में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। लेनदेन से जुडे मामलों को आज टालना ही बेहतर रहेगा। व्यवहारिकता बनाए रखें।
व्यवसाय- इस समय परिस्थिति और भाग्य दोनों आपके पक्ष में काम कर रहे हैं। कोई बडी व्यवसायिक जिम्मेदारी ठीक से निभा लेने से संतोष मिलेगा। आज ज्यादा निवेश न करें और लेनदेन में सावधानी रखें। पार्टनरशिप में तालमेल की कमी महसूस हो सकती है। लव- परिवार के लोगों के बीच संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में अपने साथी के प्रति ईमानदार रहें। स्वास्थ्य- बिना कारण तनाव बना रह सकता है, जिसका असर आपकी कार्यक्षमता पर पडेगा। मेडिटेशन के लिए समय निकालें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2
तुला – पॉजिटिव- आज कोई खास घटना होने से मन प्रसन्न और शांत रहेगा। अपने काम पूरे करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन सफलता जरूर मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में आपका पूरा सहयोग रहेगा। आज धैर्य और मेहनत दोनों आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। नेगेटिव- घर के रखरखाव या बदलाव से जुडी कोई योजना है, तो उस पर गंभीरता से सोचें। बेकार की आवाजाही ठीक नहीं है। आपका मनमौजी स्वभाव किसी प्रियजन के साथ कड़वाहट पैदा कर सकता है, इसलिए व्यवहार में संतुलन रखें।
व्यवसाय- कारोबार में काम का बोझ रहेगा। काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें, नहीं तो कोई आर्डर हाथ से निकल सकता है या डील रुक सकती है। सरकारी नौकरी वाले लोग पब्लिक जगहों पर किसी भी स्थिति में धैर्य बनाए रखें। लव- घर की गतिविधियों में आपका सहयोग बना रहेगा और घर का माहौल सुखद रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका का किसी मनोरंजक जगह पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य- पेट दर्द, गैस या अफारे जैसी परेशानी हो सकती है। इसका मुख्य कारण असंतुलित खानपान रहेगा। भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 4
वृश्चिक – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिस काम को लेकर मेहनत चल रही थी, आज उसके अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। अगर कोई सरकारी मामला उलझा हुआ है, तो उसके हल होने के योग भी बन रहे हैं। घर में निकट संबंधियों के आने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा। नेगेटिव- ध्यान रखें कि केवल शान-शौकत दिखाने के लिए खर्च करना ठीक नहीं है। संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि या संगति का पता चलने से मन परेशान हो सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी से उसका हल निकाल लेंगे। लेनदेन के मामलों में सावधानी जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा और अधिकतर काम फोन व संपर्कों के जरिए पूरे होते जाएंगे। कमीशन और फाइनेंस से जुडे कामों में अच्छा फायदा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन से जुडी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लव- वैवाहिक संबंधों में चल रहा मनमुटाव घर की व्यवस्था पर असर न डाले, इसका ध्यान रखें। आपसी समझ से समस्या सुलझाने की कोशिश करें। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें। स्वास्थ्य- अत्यधिक भागदौड़ और मेहनत का असर स्वास्थ्य पर पड सकता है। कमजोरी महसूस हो सकती है। तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
धनु – पॉजिटिव- दिन बेहतरीन रहेगा। किसी समारोह, मीटिंग या कार्यक्रम में आपकी मुलाकात खास लोगों से हो सकती है। आपके विचारों को भी महत्व मिलेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और मन में सुकून रहेगा। नेगेटिव- घर के वरिष्ठ लोगों के मान-सम्मान का ध्यान रखें। पड़ोसियों के साथ किसी भी विवाद में न पड़ें और किसी की गलत बात सहन भी न करें। नहीं तो लोग आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। कोई इलेक्ट्रानिक सामान खराब होने से बड़ा खर्च आ सकता है।
व्यवसाय- दूरदराज के क्षेत्रों से नए संपर्क बनेंगे, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे। मौजूदा आर्डर समय पर पूरे हो जाएंगे। लेकिन अपनी योजनाओं को गोपनीय रखना जरूरी है। आफिस में स्टाफ के बीच राजनीति जैसा माहौल रह सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में कुछ तनाव हो सकता है। अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य- घर के बुजुर्गों की सेहत को लेकर लापरवाही न करें। तुरंत इलाज करवाना जरूरी होगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3
मकर – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या में नया बदलाव लाने के लिए आप कुछ खास योजनाएं बनाएंगे और उनमें काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। बच्चों से जुडी कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। दिन का कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताना सुकून देगा। नेगेटिव- कोई काम मन के मुताबिक न हो, तो निराश न हों। भावुक होकर फैसला लेने की जगह दिमाग से निर्णय लें। भावनाओं में बहकर कोई गलती हो सकती है। आज किसी को उधार देना ठीक नहीं रहेगा, क्योंकि वापसी की संभावना कमजोर है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली बेहतर होगी और इस समय उठाया गया सोचा-समझा जोखिम फायदेमंद साबित हो सकता है। आर्थिक मामलों की वजह से पार्टियों के साथ संबंध खराब न होने दें। मशीनरी से जुडे कामों में सफलता मिलेगी। आफिस में कार्यभार बढ सकता है। लव- पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य से घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी और संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी। लव पार्टनर के साथ डेटिंग का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य- तनाव या चिंता का असर सेहत पर पड़ सकता है। बहुत गरिष्ठ चीजें खाने से भी परहेज करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9
कुंभ – पॉजिटिव- आज दोपहर बाद आपका कोई रुका हुआ काम बनने की पूरी संभावना है। लेकिन अपने निजी मामलों का खुलासा न करें। आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत रहेगा, जिससे आप किसी भी स्थिति का समाधान ढूंढ पाएंगे। नेगेटिव- कभी-कभी ज्यादा कार्यभार की वजह से थकान और तनाव महसूस हो सकता है। बेहतर होगा कि अब अपनी जिम्मेदारियां दूसरे लोगों के साथ भी बांटें। कुछ समय घर-परिवार के लिए भी जरूर निकालें।
व्यवसाय- व्यवसाय के विस्तार से जुडी जो योजनाएं आपने बनाई हैं, उन्हें आगे बढाने का यह अच्छा समय है। कार्यक्षेत्र में लिया गया कोई फैसला सही साबित हो सकता है। लेकिन निवेश से जुडी गतिविधियों को फिलहाल टालकर रखें। कारोबार के सिलसिले में कोई महत्वपूर्ण यात्रा भी संभव है। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा और घर में भी सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी मर्यादित रहेंगे। स्वास्थ्य- नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना सीखें। बेवजह तनाव और चिड़चिड़ेपन की वजह से नींद न आने की शिकायत रह सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मीन – पॉजिटिव- रोज की उबाऊ दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय मनपसंद कामों में लगाना जरूरी है। आत्ममंथन और आत्मचिंतन से आपकी कई उलझनों का समाधान निकल सकता है। किसी पारिवारिक समस्या का हल भी सामने आएगा। नेगेटिव- प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना है, तो अपनी क्षमता से ज्यादा लोन लेना परेशानी दे सकता है। कोई निजी काम पूरा न होने से मनोबल कमजोर पड़ सकता है। जरूरत पडने पर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। आवेश में आकर किसी से बहस न करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपकी अच्छी व्यवस्था के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। स्टाफ और कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल बना रहेगा। साझेदारी से जुडे कामों में आपसी संबंध अच्छे बनाए रखने के लिए पारदर्शिता और सामंजस्य बहुत जरूरी रहेगा। लव- अपनी व्यवसायिक परेशानियों को पारिवारिक जीवन पर हावी न होने दें, क्योंकि इसका असर घर की सुख-शांति पर भी पड सकता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लेकिन घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है। उनका सही इलाज करवाना जरूरी होगा। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3
