Sambhal Neglected for 3 Decades, MP Burk Raises Rail Line Demand in Parliament

Actionpunjab
3 Min Read


सनी गुप्ता, संभल6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने संसद में संभल की तीन दशक पुरानी संभल गजरौला रेल लाइन विस्तारीकरण की मांग के मुद्दे को उठाया है। सांसद ने कहा कि मेरे दादा मोहतरम (डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क) ने भी कई बार मांग रखी और जब से सांसद बना हूं मैं भी उठाता आया हूं, लेकिन अफसोस है कि सरकार अभी तक इस पर तवज्जो नहीं दे रही है। इतने बड़े रेलवे की कनेक्टिविटी से संभल आज भी वंचित हैं।

​संभल-गजरौला रेलवे लाइन की लंबे समय से मांग होने के बावजूद कोई इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। संभल एक ऐतिहासिक शहर है जो कि अब जिला भी है, वहां पर मेंथा, आलू, हैंडीक्राफ्ट का काम बड़े पैमाने पर होता है और जो युवा हैं, अपनी पढ़ाई के सिलसिले में छात्रों को बाहर जाना पड़ता है, लेकिन रेल की कनेक्टिविटी नहीं होने की वजह से उनकी पढ़ाई पर भी बहुत असर पड़ता है।

​रेलवे मंत्री से मांग करते हुए कहा कि सिर्फ किसी एक के लिए नहीं है, सभी लोगों के लिए है, इसमें अपना बड़ा दिल दिखाते हुए इस रेल लाइन को मंजूर कर दें जिससे कि लाखों की तादाद की आवाम आपका शुक्रगुजार हो।

​संभल लोकसभा क्षेत्र के कुन्दरकी रेलवे स्टेशन पर पूर्णागिरि एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस, छपरा एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है। मेरी लोकसभा क्षेत्र का एक पार्ट बिलारी और चंदौसी भी है। विशेष रूप से सद्भावना एक्सप्रेस और चंडीगढ़ एक्सप्रेस का ठहराव राजा का सहसपुर और बिलारी में किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

​चंदौसी जंक्शन पर ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेन जो कोरोना काल में बंद हो गई थी, उसे दोबारा शुरू किए जाने के लिए मैं आपसे निवेदन करता हूं, इसके अलावा दिल्ली-बरेली पैसेंजर ट्रेन भी लंबे समय से बंद है, जिसे जल्द बहाल किया जाना जरूरी है। ये भी बता देना चाहता हूं कि चंदौसी से दिल्ली के लिए वर्तमान में बहुत सीमित ट्रेन उपलब्ध हैं। हिमाचल एक्सप्रेस और एक पैसेंजर ट्रेन को शुरू करने की मेरी गुजारिश है, लेकिन अब ये सुविधा हटा दी गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *