Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

Actionpunjab
17 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (20 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

20 मार्च, शुक्रवार को मेष राशि वालों को पुरानी समस्या के समाधान और नौकरी में तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। वृष राशि वालों की रुकी पेमेंट मिलने के योग हैं। मिथुन राशि वालों को सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के साथ काम में भी सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि वालों को रुका काम दोबारा शुरू होने, बोनस या तरक्की जैसी खुशखबरी मिल सकती है। सिंह राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी डीलिंग में अच्छा मौका बन सकता है। धनु राशि वालों को दूरदराज के संपर्कों से बड़ी डील मिलने की उम्मीद है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर कोई बेहतरीन काम पूरा कर पाएंगे। साथ ही किसी पुरानी समस्या का समाधान भी मिलेगा। कुछ समय अपने रुचिपूर्ण कामों में जरूर बिताएं। इससे आपको मानसिक और आत्मिक खुशी मिलेगी। नेगेटिव- दिन की शुरुआत में बनते कामों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। समस्याओं से घबराने के बजाय उनका हल ढूंढने का प्रयास करें। अपनी जरूरी चीजों की देखभाल खुद करें। खोने या रखकर भूल जाने जैसी स्थिति बन रही है।

व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला आज टालना बेहतर रहेगा। निजी व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। इस बात का भी ध्यान रखें कि विरोधी आपके खिलाफ कोई चाल चल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की के योग बन रहे हैं। लव- जीवनसाथी और परिवारजनों का अच्छा सहयोग बना रहेगा। युवाओं के प्रेम संबंध और गहरे होंगे। स्वास्थ्य- मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है। इंफेक्शन जैसी स्थिति से बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- आज आपके आसपास का माहौल सुखद बना रहेगा। आत्मविश्वास बनाए रखने से आप अपने काम बेहतरीन तरीके से पूरे कर पाएंगे। किसी करीबी मित्र की सलाह और सहयोग आपकी योजनाओं को जमीन पर उतारने में मदद करेगा। विदेश में रह रहे किसी संबंधी से शुभ सूचना मिल सकती है। नेगेटिव- दोपहर बाद संतान की किसी गतिविधि को लेकर चिंता हो सकती है। घबराने के बजाय समाधान ढूंढने का प्रयास करें। अपनी जरूरी चीजों की संभाल खुद करें। युवा वर्ग बेवजह की भागदौड़ से बचे, क्योंकि इससे समय खराब होगा।

व्यवसाय- रुकी हुई पेमेंट मिलने की पूरी संभावना है, इसलिए प्रयास जारी रखें। अपनी व्यावसायिक योजनाओं को गुप्त रखें, नहीं तो कोई धोखा दे सकता है। इस समय मार्केटिंग और अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी पर खास ध्यान देना जरूरी है। आफिशियल काम बहुत सावधानी से पूरे करें। लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक गतिविधियों में भी अपना व्यवहार सकारात्मक रखें। स्वास्थ्य- सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कतें रह सकती हैं, लेकिन आपका संतुलित रवैया आपको ठीक रखेगा। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- आज आपका अधिकतर समय सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में बीतेगा। किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह और सहयोग से आपकी कोई निजी समस्या हल हो सकती है। अविवाहित लोगों की शादी से जुड़ी कोई बात बन जाने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नेगेटिव- बहुत अधिक मेहनत और थकान की वजह से कभी-कभी चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। सुकून पाने के लिए कुछ समय अपनी पसंद के कामों में जरूर बिताएं। लोगों पर अपनी मर्जी थोपने की कोशिश न करें और बड़बोलेपन पर भी काबू रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय में स्टाफ और कर्मचारियों के सहयोग से कोई जरूरी काम समय पर पूरा हो जाएगा। संगीत, साहित्य और कला से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। कोई नया काम शुरू करने की योजना भी बन सकती है। सरकारी नौकरी वाले लोग किसी भी गैर कानूनी काम में रुचि न लें। लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और अनुशासित रहेगी। युवा वर्ग ध्यान रखें कि किसी विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षण उन्हें अपने लक्ष्य से भटका सकता है। स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। लेकिन ब्लड प्रेशर और थायराइड जैसी परेशानी बढ़ सकती है। अपनी दवाइयां समय पर लेते रहें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- फोन कॉल के माध्यम से कोई जरूरी सूचना मिलने की संभावना है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। घर में किसी करीबी संबंधी के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। उपहारों का आदान-प्रदान भी रहेगा। नेगेटिव- खर्चों की अधिकता बनी रहेगी और इस पर कटौती करना आसान नहीं होगा। किसी अनजान व्यक्ति को अपने बारे में खास जानकारी न दें, नहीं तो धोखा मिल सकता है। युवा वर्ग पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखें और आलस को हावी न होने दें।

व्यवसाय- कारोबार में कोई रुका हुआ काम दोबारा शुरू होने की संभावना है, इसलिए प्रयासरत रहें। कोई भी कागजी कार्यवाही ध्यान से करें। नौकरीपेशा लोगों को बोनस या तरक्की मिलने की संभावना है। कोई टूर भी मिल सकता है। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता और सामंजस्य बना रहेगा, जिससे घर में सुख-शांति रहेगी। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य- हाई बीपी और डायबिटीज की समस्या है तो लापरवाही न करें। हल्का और सुपाच्य भोजन लें। भाग्यशाली रंग- आरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह – पॉजिटिव– आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने जनसंपर्क को और मजबूत करें। परिवार से जुड़े दायित्वों को भी आप अच्छी तरह निभाएंगे। आपकी उपलब्धियों और सेवा भावना से बड़े-बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे। बच्चे अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहेंगे। नेगेटिव- लेनदेन के मामलों में कोई चूक हो सकती है। युवाओं को हर काम योजना बनाकर करने की जरूरत है, नहीं तो बनता काम बिगड़ सकता है। अगर वाहन से जुड़ा लोन लेने की योजना है तो उस पर एक बार फिर विचार करें। मुश्किल समय में शांतचित्त बने रहें।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में बहुत मेहनत और व्यस्तता बनी रहेगी। किसी अनुभवी की मदद से कठिन समस्या का हल मिल सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग में अच्छा सौदा हो सकता है। आफिस में अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ संबंध बेहतर बनाए रखें। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि इनकी वजह से परिवार में तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान रहेगी। प्रकृति के बीच कुछ समय बिताना आपको तरोताजा करेगा। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा और आप किसी न किसी तरह अपना काम निकालने में सफल रहेंगे। कुछ समय अपनी पसंद के कामों में बिताने से खुशी मिलेगी और भीतर नई ऊर्जा महसूस होगी। नेगेटिव- आपके कुछ करीबी लोग ही अप्रत्यक्ष रूप से आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं। किसी भी तरह की उधारी या लेनदेन नुकसानदायक रहेगा। इस समय कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाने में मेहनत लगेगी।

व्यवसाय- कारोबार में थोड़ा सचेत रहें। ठगी होने की आशंका है। पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग से जुड़े कामों पर ध्यान दें। पार्टनरशिप के व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी। सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वालों को मनपसंद प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव- घर में कोई मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है। लव मेट के साथ मुलाकात बहुत खुशनुमा रहेगी। स्वास्थ्य- सेहत से जुड़ी कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें और तुरंत इलाज लें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- आज आपकी मेहनत से कोई महत्वपूर्ण काम हल हो जाएगा। करीबी दोस्तों के साथ मेल-मुलाकात और मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। सकारात्मक लोगों का साथ आपके व्यक्तित्व को और निखारेगा। नेगेटिव- बच्चों के साथ ज्यादा टोका-टाकी करने से उनके आत्मबल और कार्यक्षमता में कमी आ सकती है। बेहतर होगा कि शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालें। ननिहाल पक्ष में किसी वजह से नोकझोंक की स्थिति बन सकती है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति न बनने दें, क्योंकि इसका असर आपके व्यवसाय पर पड़ेगा। किसी भी परेशानी में अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। सरकारी नौकरी वाले लोगों को आज किसी अनचाहे काम पर जाना पड़ सकता है। लव- घर में सुख-शांति रहेगी। मुश्किल समय में मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। लव पार्टनर से भी मुलाकात होगी। स्वास्थ्य- एलर्जी और पेट से जुड़ी दिक्कत रह सकती है। मौसम के अनुसार खानपान में परहेज बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी सुखद समाचार से होगी। कोई उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा मिल जाने से राहत मिलेगी। सही समय पर सही फैसला लेना आपके भाग्य को मजबूत करेगा। आपसी संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवारजनों के साथ मनोरंजक कार्यक्रम बनेंगे। नेगेटिव- ध्यान रखें कि जो काम आपको बहुत आसान लग रहा था, वह मुश्किलों से भरा हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में किसी के साथ बेकार का वाद-विवाद हो सकता है। इसकी वजह से आपकी लोकप्रियता पर असर पड़ सकता है।

व्यवसाय- व्यवसाय में किसी भी तरह का बदलाव या नया काम शुरू करने के लिए थोड़ा इंतजार करें। कर्मचारियों और सहयोगियों के बीच सही तालमेल बनाए रखना जरूरी है, नहीं तो उनकी कार्यक्षमता प्रभावित होगी। इस समय मार्केटिंग से जुड़े काम अधिक सफल रहेंगे। आफिस में पॉजिटिव माहौल रहेगा। लव- घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल भरा खुशहाल माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रेमी-प्रेमिका खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। स्वास्थ्य- मौसमी बीमारी जैसे नजला, जुकाम और बुखार रह सकता है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें और आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत और योग्यता से काम आसानी से बनते जाएंगे। अपने आसपास के सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताने से आप खुद को मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। नेगेटिव- कोई कोर्ट केस चल रहा है तो बहुत सूझबूझ और विवेक से काम लेने की जरूरत है। लेनदेन के मामलों में भी सतर्क रहें। बिना योजना के किसी भी काम को अंजाम देना परेशानी में डाल सकता है। किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें।

व्यवसाय- इस समय आप व्यवसाय में जो भी फैसले लेंगे, उनके अच्छे परिणाम मिलेंगे। साथ ही कार्यप्रणाली में कुछ सुधार लाने की भी जरूरत है। दूरदराज के संपर्कों के माध्यम से कोई बड़ी डील होने की उम्मीद है। नौकरी करने वालों को मनपसंद काम मिलेगा। लव- परिवार के साथ समय बिताना सुकून देगा और तनाव कम करेगा। युवाओं का प्रेम संबंधों के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव से अपना बचाव करें और प्राकृतिक चीजों का ज्यादा उपयोग करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- सुखद ग्रह गोचर बना हुआ है। हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करते जाएं, सफलता जरूर मिलेगी। विद्यार्थियों की साइंस विषय को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। घर में बच्चे की किलकारी से जुड़ी शुभ सूचना मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नेगेटिव- छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। भाइयों के साथ कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। धैर्य और सहनशीलता बनाए रखें। हर काम को गंभीरता से अंजाम दें। किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसके अच्छे-बुरे पहलुओं पर जरूर विचार करें।

व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियों में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े व्यवसाय में नुकसान की आशंका है। इस समय किसी भी प्रकार का व्यापारिक अनुबंध न करें। नौकरीपेशा लोग अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम हासिल करेंगे। लव- परिवारजनों के साथ आपसी बातचीत आपको बहुत सुकून देगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। उनकी देखभाल करें और सही इलाज करवाएं। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति बन रही है। आप अपने आसपास की परिस्थितियों में कुछ बदलाव महसूस करेंगे, जो अच्छे रहेंगे। आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। निजी व्यस्तता के साथ भी पारिवारिक जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे। नेगेटिव- किसी संबंधी के साथ मनमुटाव चल रहा है, तो मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। अपने जरूरी कागजात और डॉक्यूमेंट संभालकर रखें, नहीं तो किसी जरूरी काम में रुकावट आ सकती है।

व्यवसाय- इस समय कारोबारी मामलों में बहुत सजग रहने की जरूरत है। आफिस या दुकान के स्टाफ पर कड़ी नजर रखें। होटल और रेस्टोरेंट से जुड़े लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। सरकारी आफिस में कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन उन्हें स्वीकार करने से समाधान भी निकलेगा। लव- दांपत्य संबंधों में किसी पारिवारिक समस्या को लेकर मनमुटाव हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिलते रहेंगे। स्वास्थ्य- संतुलित खानपान और दिनचर्या की वजह से गैस और एसिडिटी की समस्या कम होगी। वाहन सावधानी से चलाएं और आज कोई जोखिम न लें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

मीन – पॉजिटिव- पहले से अटकी हुई कोई योजना आज गति पकड़ सकती है। साथ ही आपके नेतृत्व में कोई खास काम भी पूरा होगा। आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिजनों के साथ बिताने की कोशिश करेंगे। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी संभव है। नेगेटिव- बहुत ज्यादा खर्च आपको विचलित कर सकते हैं। क्रोध और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर कंट्रोल रखें। किसी संबंधी या पड़ोसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। हालांकि आप सूझबूझ से हालात संभाल लेंगे।

व्यवसाय- भविष्य की योजनाओं को जमीन पर उतारने का अच्छा समय है। करियर और कार्यक्षेत्र में बेहतरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। सरकारी नौकरी वाले लोग पब्लिक प्लेस पर बेकार के वाद-विवाद में पड़ने से मुश्किल में आ सकते हैं। धैर्य और संयम बनाए रखें। लव- घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में रोमांटिक नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या परेशानी दे सकती है। अपनी मनोस्थिति सामान्य बनाए रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *